90 साल के हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, PM मोदी और राहुल गांधी समेत कई बड़े नेताओं ने दी बधाई
नई दिल्ली, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज 90वां जन्मदिन है। पीएम मोदी और राहुल गांधी समेत कई बड़े नेताओं ने मनमोहन सिंह को जन्मदिन पर उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'पूर्व पीएम डॉक्टर मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बधाई। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए भगवान से प्रार्थना करता हूं।'
इसके साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी डॉक्टर मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी है। कांग्रेस सांसद ने ट्वीट कर कहा, 'भारत के बेहतरीन राजनेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भारत के विकास में उनकी विनम्रता, समर्पण और योगदान में कुछ समानताएं हैं। वह मेरे लिए और करोड़ों अन्य भारतीयों के लिए एक प्रेरणा हैं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुखी के लिए प्रार्थना करता हूं।'
इन प्रमुख विश्वविद्यालयों से मनमोहन सिंह ने की पढ़ाई
बता ...








