UP में हर घर लहराएगा तिरंगा, हर शहीद स्मारक पर होंगे विशेष आयोजन
लखनऊ, आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जाना है। इसकी तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। पहले तय था कि प्रदेश में तीन करोड़ 18 लाख तिरंगे झंडे फहराए जाएंगे, लेकिन अब इसे बढ़ाकर सीएम ने 4.50 करोड़ कर दिया है।
उन्होंने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा' का विशेष अभियान चलेगा। सभी आवासों, सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों और वाणिज्यिक-औद्योगिक इकाइयों, अन्य प्रतिष्ठानों, कार्यालयों पर ध्वजारोहण हो। सभी अमृत सरोवरों पर झंडा फहराया जाए। अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए एनसीसी-एनएसएस व अन्य स्वयंसेवी संगठनों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जाए। स्कूलों में स्लोगन व निबंध प्रतियोगिता कराएं। स्वतंत्रता सप्ताह में हर दिन स्कूली बच्चों की प्रभातफेरी निकाल कर आयोजन के बार...






