अगस्त-सितंबर में शुरू होगी अग्निवीरों की भर्ती, पढ़िए किस जिले के लिए तय की गई कौनसी तारीख |
अगस्त-सितंबर में शुरू होगी अग्निवीरों की भर्ती, पढ़िए किस जिले के लिए तय की गई कौनसी तारीख |
राज्य सचिवालय में मुख्य सचिव डॉ. संधु ने भर्ती प्रक्रिया को सुव्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए जिलों में जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को नोडल अधिकारी तैनात किए जाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि प्रदेशभर में होने वाली अग्निपथ भर्ती प्रक्रिया में अत्यधिक भीड़भाड़ होने की संभावना है।
उत्तराखंड में अग्निवीरों की भर्ती रैली अगस्त एवं सितंबर महीने में शुरू होगी। सेना ने भर्ती रैली की तिथियां व भर्ती स्थल तय कर दिए हैं। सेना के जोनल भर्ती ऑफिसर मेजर जनरल एनएस राजपुरोहित ने शासन को भी अग्निपथ योजना के तहत होने वाली भर्ती प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।
बृहस्पतिवार को राज्य सचिवालय में मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने अग्निपथ योजना के तहत राज्य में होने वाली भर्तियों के संबंध में शासन के उच्च...





