सरकारी योजनाओं से लोगों को जोड़ना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी- प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक
देहरादून : केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को भाजपा जन-जन तक पहुंचाएगी। इसके लिए विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। हैदराबाद में शनिवार से प्रारंभ हुई भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में पहले दिन इस बात पर विशेष जोर दिया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। बैठक में भाग ले रहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने यह जानकारी दी। उन्होंने बैठक में उत्तराखंड भाजपा की सांगठनिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की।
आर्थिक प्रस्ताव, गरीब कल्याण की योजनाएं समेत विभिन्न विषयों पर हुआ मंथन
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में उत्तराखंड से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार भाग ले रहे हैं। शनिवार देर शाम संपर्क करने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने बताया कि बैठक में पहले दिन आर्थिक प्रस्ताव, गरीब ...







