आशा कार्यकर्ताओं को WHO ने किया सम्मानित: PM मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की ओर से भारत की लाखों महिला आशा कार्यकर्ताओं को उनके काम के लिए सम्मानित किया गया है। आशा कार्यकर्ताओं के सम्मानित होने पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने खुशी जताई है। मोदी ने कहा कि उनका समर्पण और दृढ़ संकल्प सराहनीय है।
पीएम ने सोमवार सुबह एक ट्वीट किया है। मोदी ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को डब्ल्यूएचओ महानिदेशक के ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया है, मुझे खुशी है। सभी आशा कार्यकर्ताओं को बधाई। वे एक स्वस्थ भारत सुनिश्चित करने में सबसे आगे हैं। मोदी ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं का समर्पण और दृढ़ संकल्प सराहनीय है।
बता दें कि डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डा. टेड्रोस अधनोम घेब्रेयेसिस ने वैश्विक स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान, क्षेत्रीय स्वास्थ्य मुद्दों के लिए प्रतिबद्धता और शानदार नेतृत्व करने के लिए रविवार को छह पुरस्कारों की घोषणा की। डा.टेड्रोस...








