लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने कहा- कश्मीर के युवाओं को बात समझ आ गई, पाकिस्तान उन्हें अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहा
बहुत जल्द कश्मीर के हालात पहले की सामान्य व शांतिपूर्ण होंगे। घाटी में अब आतंकवाद समाप्ति की ओर है। यहां के युवाओं को अब यह बात समझ आ गई है कि पाकिस्तान उन्हें अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहा है। कश्मीर केे नाम पर उन्हें बली का बकरा बनाया जा रहा है। वे अब आतंकवाद के रास्ते पर नहीं बल्कि एक सामान्य जीवन की तलाश में हैं।
यह बात चिनार कोर के जीओसी लेफ्टनेंट जनरल डीपी पांडे ने कही। उन्होंने कहा कि इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कश्मीर में आतंकियों की भर्ती में काफी कमी आई है। आतंकवादी संगठन अपने सहयोगियों की मदद से युवाओं को कथित जेहाद का पाठ पढ़ाकर संगठनों में भर्ती करने का प्रयास कर रहे हैं परंतु अब युवा उनकी बातों में न आकर एक आम नागरिक का जीवन जीने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं।
आपको बता दें कि पिछले दिनोें सुरक्षाबलों ने घाटी में जैश-ए-मोहम्मद के बहुत बड़े माड्यूल का भंडाफो...






