Monday, May 19News That Matters

सत्ता के लिए कोंग्रस कर रही है प्लान बी पर काम, हरीश रावत ने कहा लोकतांत्रिक दलों का सरकार के संचालन में लेंगे सहयोग।

सत्ता के लिए कोंग्रस कर रही है प्लान बी पर काम, हरीश रावत ने कहा लोकतांत्रिक दलों का सरकार के संचालन में लेंगे सहयोग।

उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के गठन के लिए हुए मतदान के बाद जहां राजनीतिक पार्टियां परिणामों से पहले ही अपने-अपने स्तर से सरकार गठन के दावे कर रही हैं, वहीं कांग्रेस पार्टी ने प्लान-बी पर काम शुरू कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत की मानें तो इसके लिए वह सभी लोकतांत्रिक दलों से सहयोग लेना चाहेंगे।

हरीश रावत ने कहा कि वैसे तो कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने जा रहा है, लेकिन बावजूद इसके कांग्रेस पार्टी अन्य लोकतांत्रिक दलों और निर्दलियों से संवाद बनाएं रखना चाहेगी। सरकार के संचालन में सभी का सहयोग लिया जाएगा और उन्हें सरकार में सम्मान दिया जाएगा। इसके लिए सभी से समन्वय स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह आश्वस्त हैं कि कांग्रेस पार्टी सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि हमने केवल भाजपा की निगेटिविटी पर ही वोट नहीं मांगा, बल्कि अपना पॉजिटिव एजेंडा भी जनता के सामने रखा है। इसलिए हमारे लिए भी आगे पांच साल सरकार चलना चुनौतीपूर्ण रहेगा।

विधानसभा के लिए जारी अपने चुनाव घोषणा पत्रों में होंगे तत्काल जीओ |

हरीश रावत ने कहा कि हमने विधानसभा के लिए जारी अपने चुनाव घोषणा पत्र में चार-धाम, चार-काम के तहत बेरोजगारी, महंगाई, पर्यटन, पारंपरिक खेती किसानी, राज्य की महिलाओं की समस्याओं, उनकी सामाजिक सुरक्षा के लिए विभिन्न वर्गों को 21 प्रकार की पेंशनों से सामाजिक आर्थिक सुरक्षा को भी रखा है। लगभग 10 लाख से अधिक पात्र लोगों को इन पेंशन योजनाओं से जोड़ा जाना है। महिलाओं को मांगल गीत गाने वालों से लेकर कूड़ी-बाड़ी जैसी तमाम वर्गों वाली पेंशनों के प्रति हम प्रतिबद्ध हैं। इनमें से कई योजनाएं ऐसी हैं, जो बहुत सरल हैं, इनका तत्काल जीओ किया जाएगा। कुछ के लिए पहले दिन से रोडमैप बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *