Saturday, August 22News That Matters

Author: ucnnews

आइआइटी रुड़की के एक छात्र में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, यह छात्र 28 सितंबर को युगांडा से भारत आया था

आइआइटी रुड़की के एक छात्र में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, यह छात्र 28 सितंबर को युगांडा से भारत आया था

उत्तराखण्ड
 रुड़की (हरिद्वार)। आइआइटी रुड़की के एक छात्र में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। आइआइटी रुड़की का यह छात्र 28 सितंबर को युगांडा से भारत आया था। स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के चलते सात अक्टूबर को छात्र की कोविड-19 जांच कराई गई थी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा संजय कंसल ने बताया कि छात्र की कोरोना जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है। छात्र के संपर्क में आए अन्य छात्रों की भी कोविड-19 की जांच कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की एक टीम आइआइटी जाकर छात्रों के सैंपल लेगी। छात्र के साथ पांच अन्य छात्र भी युगांडा से आए थे, लेकिन उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है।...
आशीष मिश्रा स्कूटी से पुलिस लाइन पहुंचे, पेशी को लेकर पुलिस लाइन में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम

आशीष मिश्रा स्कूटी से पुलिस लाइन पहुंचे, पेशी को लेकर पुलिस लाइन में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम

उत्तरप्रदेश
लखनऊ, लखीमपुर खीरी में बीते रविवार को उपद्रव के बाद हिंसा में चार किसानों सहित आठ लोगों की मृत्यु के मामले में आरोपित केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा उर्फ मोनू की शनिवार को सुबह 10ः45 पर क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए। हालांकि, आशीष मिश्रा को दिन में 11 बजे लखीमपुर खीरी पुलिस लाइन में क्राइम ब्रांच की टीम के सामने पेश होना था, लेकिन वह 15 मिनट पहले पहुंचे। आशीष स्कूटी से पुलिस लाइन पहुंचे। लखीमपुर खीरी पुलिस लाइंस में क्राइम ब्रांच की टीम ने आशीष मिश्र से पूछताछ शुरू कर दी है। मजिस्ट्रेट के सामने आशीष मिश्र से पूछताछ की जा रही है। इस दौरान आशीष मिश्र का कलमबंद बयान हो रहा है। इस पूछताछ के दौरान आशीष मिश्र का वकील भी मौजूद है। लखीमपुर हिंसा मामले में मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा से पूछताछ के लिए पुलिस ने 40 सवालों की लंबी लिस्ट तैयार की है।आशीष के वकील अवध...
कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का लोकार्पण 20 अक्तूबर को करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का लोकार्पण 20 अक्तूबर को करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

उत्तरप्रदेश
लखनऊ, उत्तर प्रदेश में नेशनल के साथ ही इंटरनेशनल एयर कनेक्टिविटी को मजबूती मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 अकटूबर को उत्तर प्रदेश के तीसरे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे। कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन से बौद्ध सर्किट का विस्तार होने के साथ ही उत्तर प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा भी मिलेगा। महात्मा बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर के कसया में यह हवाई अड्डा लगभग 600 एकड़ भूमि में फैला है। जून 2020 में कुशीनगर हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय दर्जा मिला और फरवरी 2021 में इसे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में मान्यता देने के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय से सभी आवश्यक मंजूरी मिल गई थी। लम्बे समय से इसके लोकापर्ण का इंजतार भी समाप्त हो गया है। पीएम नरेन्द्र मोदी 20 अकटूबर को इसका लोकापर्ण करेंगे। उत्तर प्रदेश में लखनऊ व वाराणसी के बाद कुशीनगर तीसरा ...
डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेट फ्रेडरिक्सन ने भारत आकर कहा हम भारत को एक बहुत करीबी पार्टनर मानते हैं

डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेट फ्रेडरिक्सन ने भारत आकर कहा हम भारत को एक बहुत करीबी पार्टनर मानते हैं

देश-विदेश
नई दिल्ली,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेट फ्रेडरिक्सन की अगवानी की, जहां उनका औपचारिक स्वागत किया गया। फ्रेडरिक्सन नौ से 11 अक्टूबर तक तीन दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंची हैं। विदेश राज्य मंत्री (MoS) मीनाक्षी लेखी ने दिल्ली हवाई अड्डे पर फ्रेडरिक्सन का स्वागत किया, जो भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी के रिसीव करने के बाद राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री फ्रेडरिक्सन का औपचारिक स्वागत किया गया। डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेट फ्रेडरिक्सन ने इस दौरान कहा, 'हम भारत को एक बहुत करीबी पार्टनर मानते हैं। मैं इस यात्रा को डेनमार्क-भारत द्विपक्षीय संबंधों के लिए एक मील के पत्थर के रूप में देखती हूं।' उन्होंने आगे कहा कि पिछले साल मैंने और पीएम मोदी ने हरित रणनीतिक साझेदारी (ग्रीन स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप) ...
आज दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ कश्मीर के सुरक्षा हालात पर करेंगे चर्चा

आज दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ कश्मीर के सुरक्षा हालात पर करेंगे चर्चा

देश-विदेश
नई दिल्ली,  कश्मीर घाटी के ताजा हालात पर आज दिल्ली में मंथन होने जा रहा है। इस अहम बैठक में टारगेट किलिंग पर रणनीति बन सकती है। आज दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ कश्मीर के सुरक्षा हालात पर चर्चा कर सकते हैं। बैठक के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा दिल्ली पहुंच चुके हैं। गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति पर मंथन होगा। इस बैठक में घाटी में हिंदुओं व सिखों को निशाना बनाए जाने पर चर्चा के साथ टारगेट किलिंग के जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई के लिए रणनीति बनेगी। आज दोपहर बाद प्रस्तावित इस अहम बैठक में अल्पसंख्यकों को निशाना बना रहे आतंकियों से निपटने के लिए एलजी प्रशासन की ओर से तैयार की गई रणनीति पर भी चर्चा होगी। गृह मंत्री अमित शाह के गुजरात दौरे से लौटने के तत्काल बाद बैठक बुलाई गई है। इस अह...
एक्ट्रेस रवीना टंडन ने आर्यन की गिरफ्तारी को लेकर किया ट्वीट लिखा, ‘शर्मिंदगी से भरी राजनीति खेली जा रही है

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने आर्यन की गिरफ्तारी को लेकर किया ट्वीट लिखा, ‘शर्मिंदगी से भरी राजनीति खेली जा रही है

मनोरंजन
नई दिल्ली,  सुपरस्टार शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान फिलहाल ड्रग्स केस के चलते न्यायिक हिरासत में हैं। आर्यन खान को 2 अक्टूबर को मुंबई से गोवा जाने वाले क्रूज शिप में चल रही ड्रग्स पार्टी में शामिल होने के कारण गिरफ्तार किया गया था। उनके वकील का दावा है कि आर्यन के पास कोई ड्रग्स बरामद नहीं हुई जिसके बिना पर 8 अक्टूबर को आर्यन की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है। आर्यन की गिरफ्तारी के बाद बॉलीवुड के अधिकांश लोग शाह रुख खान के सपोर्ट में उतर आएं हैं। यहां उनके बंगले मन्नत पर सिलेब्स का तांता लगा हुआ है वहीं सोशल मीडिया पर भी 'आई स्पोर्ट शाह रुख खान' ट्रेंड कर रहा है। ताजा क्रम में एक्ट्रेस रवीना टंडन ने आर्यन की गिरफ्तारी को लेकर ट्वीट किया है। रवीना टंडन ने मामले पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि आर्यन खान के साथ शर्मिंदा करने वाली राजनीति खेली जा रही है। उन्होंने लिखा, 'शर्मिंदगी से भरी र...
टिहरी के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, दो की मौत; एक घायल

टिहरी के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, दो की मौत; एक घायल

उत्तराखण्ड
देहरादून। बीती रात घनसाली के टिहरी-टिपरी रोड पर मेहराब गांव के पास घेराबेंड के समीप एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में दो व्‍यक्तियों की मौत हो गई, जबकि एक व्‍यक्ति घायल हो गया। घायल को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, बीती रात जाखणीधार में शादी समारोह से लौट रहे ग्रामीणों की कार (यूके 09 ए 9329) अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 400 मीटर नीचे खाई में गिर गई। वाहन में तीन व्यक्ति सवार थे। तीनों जिला सहकारी बैंक के कर्मचारी हैं। जिसमें दो की मौत हो गई और एक घायल हो गया। मृतकों की पहचान तेजपाल सिंह पुत्र किशोरी लाल ग्राम उठड और नरेंद्र राणा पुत्र केदार सिंह राणा ग्राम फलेण्डा घनसाली टिहरी के रूप में हुई। वहीं, घायल की पहचान घायल दीपक पुत्र किशोरी लाल बौराड़ी नई टिहरी के रूप में हुई।...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- पीएम का उत्तराखंड से विशेष लगाव का परिणाम है कि उत्‍तराखंड के विकास में केंद्र का सहयोग मिल रहा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- पीएम का उत्तराखंड से विशेष लगाव का परिणाम है कि उत्‍तराखंड के विकास में केंद्र का सहयोग मिल रहा

उत्तराखण्ड
ऋषिकेश। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऋषिकेश दौरे का प्रदेश सरकार ने पूरा लाभ उठाया। एम्स में आक्सीजन प्लांट के लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की विकास यात्रा को प्रधानमंत्री मोदी से जोड़ा, तो इस बहाने भाजपा की भूमिका को भी सामने रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड से विशेष लगाव का परिणाम है कि राज्य के विकास में केंद्र का निरंतर सहयोग मिल रहा है। इस बहाने उन्होंने डबल इंजन के महत्व को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन को विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इर्द-गिर्द ही रखा। प्रधानमंत्री के देवभूमि आगमन पर उनका स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुखद संयोग है कि आज ही के दिन प्रधानमंत्री नर...
प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा- केंद्र और राज्य की सरकारे किसानों के विकास के लिए कार्य कर रही

प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा- केंद्र और राज्य की सरकारे किसानों के विकास के लिए कार्य कर रही

उत्तरप्रदेश
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह प्रयागराज में आगमन हुआ। केंद्र और राज्य की सरकारे किसानों के विकास के लिए नई-नई तकनीकों के माध्यम से दिशा और दशा बदलकर कृषि प्रधान देश की प्रथम पायदान पर लाना चाहती है। जितना कार्य और सुबिधां किसानों के लिए हमारी सरकारों ने किया और निरंतर कर रही है वह यदि विगत सरकारों ने किया होता तो आज अन्नदेवता और उसका परिवार सम्पन्न और खुशहाल होता। प्रयागराज आगमन पर भाजपा किसान माेर्चा के प्रदेश अध्‍यक्ष का स्‍वागत भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्‍यक्ष के यमुनापार में प्रथम आगमन पर जिलाध्यक्ष अरुण सिंह पप्पू द्वारा मीरजापुर की सीमा पर पाली में जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद स्वागत का कार्यकम मांडा रोड, चिलबिला, मेजारोड, पचदेवरा, रामपुर महुआरी, एनडीए मोड़, लेप्रोसी चौराह पर किया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष काशीनाथ तिवारी...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर मां भगवती के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूरे विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर मां भगवती के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूरे विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

उत्तरप्रदेश
गोरखपुर, दो दिन के दौरे पर गुरुवार को गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में मां भगवती के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सुबह चार से छह बजे के बीच करीब दो घंटे तक चली पूजा में मुख्यमंत्री ने गौरी-गणेश की आराधना के साथ सभी देव-विग्रहों का षोडषोचार भी पूजन किया। आचार्य रामानुज त्रिपाठी वैदिक ने कराई पूजा शारदीय नवरा़त्र के दूसरे दिन का अनुष्ठान मंदिर के प्रधान पुरोहित आचार्य रामानुज त्रिपाठी वैदिक के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। उनके सहयोग में गुुरु गोरक्षनाथ संस्कृत महावि़द्यालय के प्राचार्य डा. अरविंद चतुर्वेदी, आचार्य डा. रोहित मिश्र, डा. दिग्विजय शुक्ल, नित्यानंद चौबे आदि वेदपाठी ब्राह्मण मौजूद रहे। पूजा के बाद गलतियों की क्षमाप्रार्थना के साथ आरती हुई। प्रसाद वितरण के बाद सुबह का अनुष्ठान सम्पन्न...