Monday, April 13News That Matters

Author: ucnnews

परेड ग्राउंड से विकास की हुंकार: मुख्यमंत्री ने किया 302 करोड़ का लोकार्पण और 99 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास”

परेड ग्राउंड से विकास की हुंकार: मुख्यमंत्री ने किया 302 करोड़ का लोकार्पण और 99 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास”

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित "जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल, उत्तरोत्तर प्रगति पथ पर अग्रसर उत्तराखण्ड' कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए *₹ 401.86 करोड़ की लागत से कुल 74 विकास योजना का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।* जिसमें *₹ 99.44 करोड़ की 33 योजनाओं का शिलान्यास एवं ₹ 302.42 करोड़ की 41 विकास योजनाओं का लोकार्पण शामिल है।* *लोकार्पण* ₹ 7898.74 लाख की लागत से नमामि गंगे कार्यक्रम के अन्तर्गत सपेरा बस्ती में आई० एण्ड डी० एवं 15 एम.एल.डी, एस.टी.पी निर्माण का कार्य। ₹ 2846 लाख की लागत से आराघर चौक से मोधरोवाला तक ट्रक सीवर बिछाना। ₹ 1903.59 लाख की लागत से देहरादून शहर के सहारनपुर चौक से पथरीबाग चौक तक ट्रक सीवर लाइन योजना। ₹ 1860.04 लाख की लागत से देहरादून शहर के इंदिरानगर आवास विकास कॉलोनी क्षेत्र की जलोत्सारण पुनर्गठन योजना। ...
उत्तराखंड कैबिनेट री-शफल: सीएम धामी के पास 18 विभाग, मंत्रियों के पोर्टफोलियो में भारी उलटफेर

उत्तराखंड कैबिनेट री-शफल: सीएम धामी के पास 18 विभाग, मंत्रियों के पोर्टफोलियो में भारी उलटफेर

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखंड की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने मंत्रिमंडल के विभागों में बड़ा फेरबदल कर सबको चौंका दिया है। इस बदलाव में किसी का कद बढ़ा है तो किसी के पर कतरे गए हैं। सबसे बड़ा उलटफेर स्वास्थ्य विभाग को लेकर हुआ है, जिसने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है। ​ देहरादून से जारी नई अधिसूचना ने शासन से लेकर सत्ता के गलियारों तक हड़कंप मचा दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पास मंत्रिपरिषद, गृह, वित्त, राजस्व और आवास समेत कुल 18 भारी-भरकम विभाग रखकर यह साफ कर दिया है कि सरकार की कमान पूरी तरह उनके हाथ में है। लेकिन इस लिस्ट में जो सबसे चौंकाने वाला नाम है, वो है डॉ. धन सिंह रावत का। डॉ. धन सिंह रावत से उनका सबसे महत्वपूर्ण 'स्वास्थ्य विभाग' छीन लिया गया है। अब उनके पास केवल विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा और सहकारिता जैसे विभाग ही बचे हैं...
बैसाखी पर प्रेस क्लब भवन का शिलान्यास, मुख्यमंत्री धामी ने दिया भरोसा

बैसाखी पर प्रेस क्लब भवन का शिलान्यास, मुख्यमंत्री धामी ने दिया भरोसा

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा के नेतृत्व में प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पत्रकारों के हितों एवं प्रेस क्लब भवन के निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने मुख्यमंत्री के समक्ष पत्रकारों की समस्याओं और प्रेस क्लब भवन के शीघ्र निर्माण की अपेक्षाएं रखी। इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए भरोसा दिलाया कि आगामी बैसाखी पर्व के शुभ अवसर पर प्रेस क्लब भवन का विधिवत शिलान्यास किया जाएगा। मुख्यमंत्री के इस आश्वासन से प्रेस क्लब पदाधिकारियों और पत्रकारों में उत्साह का माहौल है। सभी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि इस पहल से प्रदेश में पत्रकारों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और पत्रकारिता को नई मजबूती मिलेगी।...
ICSI देहरादून चैप्टर ने मनाया महिला दिवस और नव संवत्सर; कार्यस्थल पर सुरक्षा और सशक्तिकरण पर दिया जोर

ICSI देहरादून चैप्टर ने मनाया महिला दिवस और नव संवत्सर; कार्यस्थल पर सुरक्षा और सशक्तिकरण पर दिया जोर

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
रायपुर स्थित 'महोत्सव द बैंक्वेट' में इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) के देहरादून चैप्टर द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और नव संवत्सर के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य केंद्र महिला सशक्तिकरण और POSH (Prevention of Sexual Harassment) कानून के प्रति जागरूकता रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि, उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा  कुसुम कंडवाल ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा:समाज की प्रगति तभी संभव है जब महिलाओं के अधिकारों और कार्यस्थल पर उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए। महिलाओं को अपनी गरिमा के प्रति जागरूक रहना होगा ​ ​डॉ. दिव्या नेगी (मीडिया समन्वयक, भाजपा महिला मोर्चा)ने कहा कि  उन्होंने परिवारों से बेटियों को करियर में आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहन देने का आह्वान किया। ​...
चार साल बेमिसाल: सशक्त नेतृत्व में बदला उत्तराखण्ड का स्वरूप, ऐतिहासिक फैसलों से विकास को नई दिशा

चार साल बेमिसाल: सशक्त नेतृत्व में बदला उत्तराखण्ड का स्वरूप, ऐतिहासिक फैसलों से विकास को नई दिशा

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार ने अपने चार वर्ष के दौरान कई ऐसे ऐतिहासिक और सशक्त फैसले लिए, जिनसे राज्य की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत हुई है। सबसे बड़ी उपलब्धि के रूप में उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बना, जहां समान नागरिक संहिता लागू की गई। इसके साथ ही राज्य में सशक्त भू-कानून, सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून और दंगारोधी कानून लागू कर कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। सरकार ने युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया। इसका परिणाम यह रहा कि बीते चार वर्षों में 30 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां मिलीं, जिससे पारदर्शिता और भरोसा दोनों बढ़े हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़ा बदलाव करते हुए उत्तराखण्ड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन किया गया, जिसके अंतर्गत मदरसा बोर्ड को समाप्त कर दिया गया है। अब यही प्...
धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह,धामी सरकार के फैसले बने मिसाल, विकास को मिली रफ्तार

धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह,धामी सरकार के फैसले बने मिसाल, विकास को मिली रफ्तार

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखंड सरकार के “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत हल्द्वानी स्थित एमबी इंटर कॉलेज में आयोजित भव्य जनसभा में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री का नंदा देवी मंदिर की प्रतिकृति एवं स्थानीय हस्तनिर्मित शॉल भेंट कर स्वागत किया। रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में उत्तराखंड के शहीदों को नमन करते हुए कहा कि यह देवभूमि आस्था, अध्यात्म, ऋषि-मुनियों और तपस्वियों की भूमि रही है। यहां के लोग सौम्य, परिश्रमी और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है और आज देश के अग्रणी राज्यों में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। उन्होंने धामी सरकार की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ तेजी से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री की प्रशंसा क...
उत्तराखंड में कुदरत का कहर: भारी बर्फबारी से गंगोत्री हाईवे बंद, बदरीनाथ धाम में बिछी 2 फीट मोटी सफेद चादर

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: भारी बर्फबारी से गंगोत्री हाईवे बंद, बदरीनाथ धाम में बिछी 2 फीट मोटी सफेद चादर

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। हर्षिल घाटी में शुक्रवार सुबह से हो रही लगातार बर्फबारी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। भारी हिमपात के चलते गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप के पास बंद हो गया है। लगातार हो रही बर्फबारी के कारण हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। सीमा सड़क संगठन (BRO) के अनुसार, मौसम साफ होते ही मार्ग को खोलने के लिए राहत कार्य शुरू किया जाएगा। वहीं बदरीनाथ धाम में भी करीब दो फीट तक बर्फ जम चुकी है, जिससे तीर्थ क्षेत्र पूरी तरह बर्फ की चादर में ढक गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल सकता है, जहां तेज बारिश और आंधी-तूफान के आसार हैं।मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, देहरादून समेत उत्तरका...
उत्तराखंड में नवरात्रि पर ‘शक्ति पूजन’ के जरिए महिलाओं को जोड़ेगा भाजपा महिला मोर्चा

उत्तराखंड में नवरात्रि पर ‘शक्ति पूजन’ के जरिए महिलाओं को जोड़ेगा भाजपा महिला मोर्चा

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून: चैत्र नवरात्रि और नव संवत्सर के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा पूरे उत्तराखंड में एक विशेष अभियान चलाने जा रहा है। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रुचि भट्ट ने घोषणा की है कि 21 से 26 मार्च के बीच प्रदेश के सभी 304 मंडलों में "शक्ति पूजन" कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ​ प्रदेश के हर मंडल में मंदिरों के भीतर सामूहिक पूजा-अर्चना और कीर्तन का आयोजन होगा। कीर्तन मंडलियों के माध्यम से इस अभियान को बूथ स्तर तक ले जाया जाएगा, ताकि गांव-गांव की महिलाएं इससे जुड़ सकें , पूजा के साथ-साथ भजन-कीर्तन और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए महिलाओं में आध्यात्मिक और सामाजिक जागरूकता बढ़ाई जाएगी। ​ ​रुचि भट्ट ने प्रदेशवासियों को नए साल (नव संवत्सर) की बधाई देते हुए कहा कि नवरात्रि केवल व्रत का त्योहार नहीं, बल्कि नारी शक्ति के जागरण का पर्व है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक...
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि,सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश

हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि,सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नैनीताल जनपद के एमबी इंटर कॉलेज, हल्द्वानी में शनिवार, 21 मार्च को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह प्रतिभाग करेंगे। माननीय रक्षा मंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम एवं आयोजन की तैयारियों के दृष्टिगत मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी शनिवार को हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस, काठगोदाम में अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में आयुक्त कुमाऊं मंडल  दीपक रावत ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी दी। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने एमबी इंटर कॉलेज मैदान पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री  पुष्कर सि...
चारधाम यात्रा मार्गों पर समानांतर प्रणाली से भी हो सफाई व्यवस्था – प्रमुख सचिव

चारधाम यात्रा मार्गों पर समानांतर प्रणाली से भी हो सफाई व्यवस्था – प्रमुख सचिव

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
प्रमुख सचिव, वित्त  रमेश कुमार सुधांशु की अध्यक्षता में सचिवालय में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य स्तरीय वायु गुणवत्ता निगरानी समिति की बैठक आयोजित हुई। प्रमुख सचिव ने देहरादून, ऋषिकेश एवं काशीपुर शहरों में वायु प्रदूषण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण रैंक में सुधार लाने के लिए विशेष प्रयास करने तथा स्वच्छता मानकों के अनुरूप समुचित कार्यवाही करने पर जोर दिया। उन्होंने एमडीडीए के साथ समन्वय स्थापित कर निर्माण स्थलों पर सामग्री को कवर करने एवं नियमित जल छिड़काव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे धूलजनित प्रदूषण को कम किया जा सके। प्रमुख सचिव ने चारधाम यात्रा मार्गों एवं अस्थायी आश्रय स्थलों पर सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए एनजीओ की सहभाग...