मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जन आशीर्वाद यात्रा के अंतर्गत नैनीताल पहुंचे, एक अरब योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया
नैनीताल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जन आशीर्वाद यात्रा के अंतर्गत नैनीताल पहुंच गए हैं। हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं की ओर से तल्लीताल से वाहन रैली के माध्यम से उन्हें कार्यक्रम स्थल पंत पार्क मल्लीताल लाया गया। सीएम ने कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, जिला प्रभारी मंत्री यशपाल आर्य, विधायक संजीव आर्य के साथ भारत रत्न जीबी पंत की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए।
मुख्यमंत्री ने एवरेस्ट विजेता शीतल राज के नेतृत्व में आदि कैलास की चोटी के लिए बेटियों के दल को फ्लैग ऑफ किया। इसके साथ मुख्यमंत्री ने यहां एक अरब से अधिक योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इन प्रोजेक्ट में नैनीताल की बाजारों का कुमाउंनी शैली में सुदृढ़ीकरण, बलियानाला ट्रीटमेंट समेत अन्य कार्य प्रमुख हैं।
इस अवसर पर विधायक संजीव आर्य, राम सिंह कैड़ा, नवीन दुमका व दिवान...








