उत्तर प्रदेश के स्वर्गीय कल्याण सिंह की याद में भारतीय जनता पार्टी अपने सभी 1918 मंडलों में श्रद्धांजलि सभा आयोजित करेगी
लखनऊ, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय कल्याण सिंह की याद में भारतीय जनता पार्टी संगठन उत्तर प्रदेश में मंगलवार को अपने सभी 1918 मंडलों में श्रद्धांजलि सभा आयोजित करेगी। लखनऊ में श्रद्धांजलि सभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा के साथ आरएसएस के भी बड़े पदाधिकारी शिरकत कर उनको नमन करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश मंगलवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की याद में अपने संगठनात्मक 1918 मंडलों में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करेगी। लखनऊ में मुख्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। लखनऊ में कार्यक्रम सिटी मांटेसरी स्कूल, गोमती नगर विस्तार के सभागार में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शामिल होंगे। इनके अलावा ...








