Saturday, August 22News That Matters

Author: ucnnews

मुख्यमंत्री धामी ने कहा- सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रोजगार और स्वरोजगार

मुख्यमंत्री धामी ने कहा- सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रोजगार और स्वरोजगार

उत्तराखण्ड
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रोजगार और स्वरोजगार उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्य सेवक की शपथ लेते ही उन्होंने युवाओं व मातृशक्ति को रोजगार, स्वरोजगार से जोड़ने के प्रयास शुरू कर दिए। राज्य में सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सभी विभागों को स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं और इसकी निरंतर मानीटरिंग की जा रही है। सरकार का प्रयास है कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। मुख्यमंत्री धामी ने बुधवार को उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एसआरएलएम) से जुड़े महिला स्वयं सहायता समूहों के साथ वर्चुअल संवाद में उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने की दिशा में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। महिला स्वयं सहायता समूहों का भी इसमें महत...
ममता सरकार को बड़ा झटका- कलकत्ता हाई कोर्ट ने चुनाव बाद हिंसा की सीबीआइ जांच के दिए आदेश

ममता सरकार को बड़ा झटका- कलकत्ता हाई कोर्ट ने चुनाव बाद हिंसा की सीबीआइ जांच के दिए आदेश

राष्ट्रीय
कोलकाता। बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद हुए हिंसा की जांच सीबीआइ करेगी। कलकत्ता हाईकोर्ट की पांच जजों की खंडपीठ ने बृहस्पतिवार को मामले की सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। इसके अलावा अन्य मामलों की कोर्ट की निगरानी में एसआइटी जांच करेगी। इसके साथ ही हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को पीड़ितों को मुआवजा देने का भी निर्देश दिया है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल, न्यायमूर्ति हरीश टंडन, न्यायमूर्ति इंद्रप्रसन्न मुखर्जी, न्यायमूर्ति सौमेन सेन और न्यायमूर्ति सुब्रत तालुकदार की बड़ी पीठ ने फैसला सुनाया। फैसले में कहा गया है कि चुनाव बाद हिंसा की जांच सीबीआइ करेगी। अस्वाभाविक मृत्यु, हत्या और दुष्कर्म सहित अन्य अधिक महत्व के अपराध के मामलों की जांच सीबीआइ करेगी, जबकि अपेक्षाकृत कम महत्वपूर्ण मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय सिट का गठन किया गया है। जांच कमेटी अपनी रिपोर्ट हाईकोर्ट को देगी। इसकी निग...
काबुल से लौटे देहरादून के दो लोगों ने वहां की कहानी अपनी जुबानी बताई

काबुल से लौटे देहरादून के दो लोगों ने वहां की कहानी अपनी जुबानी बताई

उत्तराखण्ड
विकासनगर (देहरादून)। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल स्थित ब्रिटिश दूतावास की सुरक्षा में तैनात सुनील थापा और भूपेंद्र सिंह चार दिनों के लगातार हवाई सफर के बाद स्वदेश वापसी की। उन्होंने काबुल में तालिबान के कब्जे से लेकर वहां पर उत्पन्न परिस्थितियों और लौटने तक की यात्रा का वृतांत बताया। बकौल सुनील थापा और भूपेंद्र काबुल से स्वदेश लौटने की इस यात्रा को जीवन में कभी नहीं भूलने वाली घटना बता रहे हैं। ब्रिटिश एंबेसी की सुरक्षा में तैनात रहे डाकपत्थर निवासी सुनील थापा और बाडवाला निवासी भूपेंद्र सिंह अफगानिस्तान से बुधवार को सकुशल अपने घर पहुंचे। उन्होंने तालिबान की कार्रवाई और अफगानिस्तान की स्थिति के बारे में बताया। गोरखा रेजिमेंट से अवकाश प्राप्त पूर्व सैनिक सुनील थापा ने बताया कि काबुल में तालिबानी कार्रवाई को देखते हुए पिछले 15-20 दिनों से सभी देशों के दूतावासों में हलचल शुरू हो गई थी। इस बा...
राष्ट्रपति जो बाइडन ने दिया संकेत- अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिक तय समय के बाद भी रुक सकते

राष्ट्रपति जो बाइडन ने दिया संकेत- अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिक तय समय के बाद भी रुक सकते

राष्ट्रीय
अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद हालात चिंताजनक बने हुए हैं। युद्धग्रस्त देश से अपने नागरिकों को निकालने के लिए अमेरिकी सेना वहां मौजूद है। इस बीच राष्ट्रपति जो बाइडन ने संकेत दिया है कि अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिक तय समय के बाद भी रुक सकते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक कि हर अमेरिकी को अफगानिस्तान से निकाल नहीं लिया जाता, अमेरिकी सेना वहां बनी रहेगी। इसका मतलब यह हुआ कि वापसी के लिए 31 अगस्त की समय सीमा से परे भी अमेरिका सैन्य उपस्थिति बनाए रखसकता है। बाइडन ने अमेरिकन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी (एबीसी) के साथ एक विशेष साक्षात्कार में कहा, 'अमेरिका हर अमेरिकी को अफगानिस्तान से बाहर निकालने के लिए प्रतिबद्ध है- भले ही इसका मतलब संभावित रूप से मिशन को 31 अगस्त की समय सीमा से आगे बढ़ाना है।' बाइडन का यह बयान तब आया जब काबुल के हवाई अड्डे से 5,000 लोगों को निकाला जा चुका है। अफगानिस्तान के राष...
मानसून एक बार फिर देश में एक्टिव, जिसके चलते अधिकांश हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया

मानसून एक बार फिर देश में एक्टिव, जिसके चलते अधिकांश हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया

राष्ट्रीय
नई दिल्ली,  एक बार फिर से देश में मानसून रफ्तार पकड़ने वाला है, जिसके चलते फिर से उत्तर भारत सहित देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मानसूनी बारिश के चलते उत्तराखंड- हिमाचल प्रदेश पहले ही बाढ़-भूस्खलन का सामना कर चुका है। ऐसे में उत्तराखंड के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इतना ही नहीं देश के कई राज्यों में 3-4 दिनों तक भारी बारिश का पूर्वानुमान भी जारी किया गया है। मानसून के एक्टिव होने से जहां-जहां बारिश कम हुई है वहां पर भरपाई हो सकती है। इसके अलावा एक बार फिर से पहाड़ी इलाकों में बाढ़-भूस्खलन की घटनाएं बढ़ने की संभावना है। यही वजह है कि मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी इलाकों में आज फिर शुरू होगा बारिश का दौर, बाढ़- भूस्खलन का बढ़ेगा खतरा बता दें कि पिछले 2-3 हफ्तों के बीच उत्तराखंड और उत्तर पश्चिम में बारिश पर ब्रेक लगा है। मीडिया रिपोर्ट क...
मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना- जो अयोध्या की तरफ झांकते भी नहीं थे, अब कहने लगे राम-राम

मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना- जो अयोध्या की तरफ झांकते भी नहीं थे, अब कहने लगे राम-राम

राष्ट्रीय
लखनऊ,  उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र में बुधवार को प्रदेश सरकार के अनुपूरक बजट पेश करने के बाद गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में सत्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलने के साथ ही सरकार के कामकाज पर प्रकाश डाला। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सदन में लोक कल्याण संकल्प पत्र को ध्यान में रखकर विगत फरवरी माह में वर्ष 2021-22 का बजट प्रस्तुत किया गया। इस कोरोना काल में जीवन व जीविका को बचाने के लिए प्रारंभ हुए प्रयासों को देखते मानसून सत्र में पुन: हमें अनुपूरक बजट के साथ आना पड़ा। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास हमारा भाव व दर्शन है। यह हमारे जीवन का एक हिस्सा है, जो हमारी कार्य पद्धति में पग-पग पर झलकेगा। आदरणीय प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हम सभी नए विचारों, नए संकल्पों व सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस...
बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने तालिबानियों पर बयान देकर बुरा फंसीं, एक्ट्रेस की गिरफ्तारी की मांग

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने तालिबानियों पर बयान देकर बुरा फंसीं, एक्ट्रेस की गिरफ्तारी की मांग

मनोरंजन
नई दिल्ली, अफगानिस्तान में तालिबानियों ने अपना कब्जा कर लिया है। वहां से आ रही तस्वीरें और वीडियो काफी दिल देहला देने वाले हैं। भारत की राजनीतिक हस्तियों के अलावा फिल्मी हस्तियां भी अफगानिस्तान के हालातों पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है, लेकिन वह जमकर ट्रोल हो रही हैं। इतना ही नहीं स्वरा भास्कर को गिरफ्तार करने तक की मांग हो रही है। दरअसल स्वरा भास्कर ने तालिबानियों की तुलना भारत के हिंदूत्व से की। इसके बाद से वह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। उनकी गिरफ्तारी की मांग करने के बाद ट्विटर पर ‘Arrest Swara Bhasker’ ट्रेंड कर रहा है। स्वरा भास्कर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'हम हिंदुत्व आतंक के साथ ठीक नहीं हो सकते हैं और तालिबान आतंक से सभी हैरान और तबाह हो गए हैं। हम तालिबान आतंक से शांत नहीं बैठ सकते हैं और फिर हिंदु...
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश ने सीएम पद को लेकर एक बार फिर से अपनी टीस जाहिर की, राहुल गांधी को लिखा पत्र

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश ने सीएम पद को लेकर एक बार फिर से अपनी टीस जाहिर की, राहुल गांधी को लिखा पत्र

उत्तराखण्ड
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने मुख्यमंत्री पद को लेकर अपनी टीस एक बार फिर जाहिर की। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को संबोधित पत्र में उन्होंने 2002 और फिर 2012 में मुख्यमंत्री पद पर उनकी दावेदारी नकारे जाने का मुद्दा उठाया। साथ में यह भी कहा कि 2014 में हिमालयन त्रासदी के बाद पुनर्वास और पुनर्निर्माण का सवाल नहीं होता तो शायद वह मुख्यमंत्री नहीं बनते। सुष्मिता देव के कांग्रेस का दामन छोड़ने के बहाने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत निष्ठावान कांग्रेसी के तौर पर अपना दर्द बयां करने से नहीं चूके। साथ में निष्ठा को लेकर उन्होंने इशारे में ही पुराने कांग्रेस नेताओं के संघर्ष को भी सामने रख दिया। इंटरनेट मीडिया पर जारी अपने पत्र में उन्होंने कहा कि राहुल जी, हम भी राहुल हैं। जीवन की अंतिम सांस तक कांग्रेस का झंडा थाम कर...
उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा तीन सितंबर से शुरू होगी, ये यात्रा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चुनाव क्षेत्र खटीमा से होगी

उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा तीन सितंबर से शुरू होगी, ये यात्रा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चुनाव क्षेत्र खटीमा से होगी

उत्तराखण्ड
देहरादून। उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश संगठन की तैयारी पर कांग्रेस हाईकमान नजर बनाए हुए है। दिल्ली में मंगलवार को प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह की बैठक में परिवर्तन यात्रा के पहले चरण का कार्यक्रम तय किया गया। परिवर्तन यात्रा का पहला चरण तीन सितंबर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चुनाव क्षेत्र खटीमा से प्रारंभ होगा। प्रदेश की सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस पूरी ताकत से हाथ-पांव मार रही है। विधानसभा चुनाव की तैयारी पर पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व निगाह रखे हुए है। सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ माहौल बनाने के लिए पार्टी के लिए परिवर्तन यात्रा के कार्यक्रम को दिल्ली में अंतिम रूप दिया गया। इस सिलसिले में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और कांग्रेस विधायक दल नेता प्रीतम सिंह दिल्ली पहुंचे। व...
सुप्रीम कोर्ट ने महिला उम्मीदवारों को इस साल यूपीएससी एनडीए परीक्षा में भाग लेने की अनुमति दी

सुप्रीम कोर्ट ने महिला उम्मीदवारों को इस साल यूपीएससी एनडीए परीक्षा में भाग लेने की अनुमति दी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली,  उच्चतम न्यायालय ने आज, 18 अगस्त 2021 को एक महत्वपूर्ण अंतरिम आदेश जारी करते हुए महिला उम्मीदवारों को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की परीक्षा में सम्मिलित होने की छूट दे दी है। शीर्ष अदालत ने एनडीए परीक्षा को लेकर अपने आदेश में कहा कि सेना का ‘पॉलिसी डिसिजन’ लैंगिक समानता के लिहाज से भेदभावपूर्ण है। बता दें कि एनडीए परीक्षा का आयोजन 14 नवंबर 2021 को किया जाना है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष में दो बार आयोजित की जाने वाली एनडीए परीक्षा के वर्ष 2021 के सेकेंड एडिशन के लिए अधिसूचना 9 जून 2021 को जारी की गयी थी। अधिसूचना के अनुसार, एनडीए 2 परीक्षा के माध्यम से 400 रिक्तियों के लिए भारतीय नागरिक अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों से 29 जून आवेदन आमंत्रित किये गये थे। इसके बाद परीक्षा 5 सितंबर को आयोजित की जानी थी, लेकिन आयोग ने संशोधित कार्यक्रम में परीक्षा तारीख बदल दी थी। उच्चतम न्य...