Thursday, May 7News That Matters

उत्तराखण्ड

भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा- प्रदेश सरकार में दायित्वों की घोषणा कभी भी हो सकती है

भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा- प्रदेश सरकार में दायित्वों की घोषणा कभी भी हो सकती है

उत्तराखण्ड
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार में दायित्वों की घोषणा कभी भी हो सकती है। प्रदेश सरकार में मंत्री बदलेंगे या विस्तार होगा के सवाल पर गौतम ने कहा कि जो जरूरी होगा वो करेंगे। मीडियाकर्मियों से बातचीत में दायित्व आवंटन में हो रही देरी से जुड़े प्रश्न उन्होंने कहा कि हमारे यहां एक संगठनात्मक प्रक्रिया है। यहां परिवारवाद तो है नहीं कि एक परिवार ने आदेश दिया और काम हो गया। हम लोकतांत्रिक तरीके से चलते हैं। सभी का मार्गदर्शन और सलाह ली जाती है। मामला आखिरी चरण में है। कभी भी दायित्वों की घोषणा हो सकती है। कांग्रेस पहले परिवारवाद से बाहर निकले, अभी कोई वैकेंसी नहीं भाजपा प्रदेश प्रभारी ने कांग्रेस की स्वाभिमान यात्रा पर भी तंज किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह अपने स्वाभिमान की यात्रा निकाल रही है या प्रदेश क...
CBSE ने की कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए 2024 बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी…

CBSE ने की कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए 2024 बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी…

उत्तराखण्ड
CBSE Board Update: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बोर्ड परीक्षा 2024 से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए 2024 बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट (CBSE Board Exam 2024 Date Sheet) जारी कर दी है। आधिकारिक सूचना सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर उपलब्ध है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 में 15 फरवरी से 10 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि लगभग 55 दिनों की होगी। विस्तृत टाइम टेबल बोर्ड की तरफ से नवंबर-दिसंबर में जारी किया जाएगा। 10वीं बोर्ड की परीक्षा अप्रैल 2024 तक समाप्त होगी। ऐसे में किसी भी परीक्षा का आयोजन करने वाले सभी संगठनों से अनुरोध है कि वे बोर्ड परीक्षाओं के उपरोक्त कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए अपनी परीक्षाओं की तारीखें तय करें।” बताया ...
मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार विभाग का रिजल्ट जारी, ऐसे कर सकते है चेक…

मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार विभाग का रिजल्ट जारी, ऐसे कर सकते है चेक…

उत्तराखण्ड
Uksssc Update: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से जुड़ी बड़ी खबर है। बताया जा रहा है कि आयोग ने मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार विभाग का रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग ने अपनी वेबसाइट पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर रिजल्ट चेक कर सकते है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से ठीक एक साल पहले 31 जुलाई 2022 को मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार विभाग के लिए लिखित प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की थी। जिसका रिजल्ट जारी किया गया था। अब इस भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षण और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद अंतिम सूची जारी की गई है।  247 पदों के सापेक्ष चयनित अभ्यर्थियों की सूची को आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर अपलोड किया गया है। बताया जा रहा है कि चयनित अभ्यर्थियों का दिनांक 22 मई, 2023 से 26 मई, 2023 तक एवं अनुपस्थित अभ्यर्थियों का दिनांक 27...
उत्तराखंड में मतदाता पहचान पत्रों में मौजूद गलतियों में सुधार…

उत्तराखंड में मतदाता पहचान पत्रों में मौजूद गलतियों में सुधार…

उत्तराखण्ड
Voter ID card: मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड डॉ वी षणमुगम ने आज सचिवालय मीडिया सेंटर में जानकारी दी। बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचक नामावली का 01 जनवरी, 2024 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु कार्यक्रम नियत करते हुए विस्तृत दिशा-निर्देश निर्गत किए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों आदि से सम्बन्धित सभी कानूनों व दिशा-निर्देशों के प्रशिक्षण की व्यवस्था तथा आईटी एप्लीकेशन व सिस्टम की ट्रेनिंग 01 जून 2023 से 20 जुलाई 2023 तक दी जा रही है। बताया जा रहा है कि बी.एल.ओ द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन 21 जुलाई 2023 से 21 अगस्त 2023 तक किया जाएगा। पोलिंग स्टेशन का सुव्यवस्थीकरण एवं पुनः व्यवस्था, निर्वाचक नामावली तथा मतदाता पहचान पत्रों में...
ISRO ने दुनिया में मनवाया अपना लोहा, चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग…

ISRO ने दुनिया में मनवाया अपना लोहा, चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग…

उत्तराखण्ड
इसरो (ISRO) ने एक बार अपना लोहा दुनिया में मनवा लिया। शुक्रवार (14 जुलाई) को भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और मील का पत्थर छू लिया है। खनिज, पानी आदि की तलाश में चंद्रयान 3, चांद की ओर बढ़ चला है। देश के तीसरे चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ को आज श्रीहरिकोटा स्थित केंद्र से लॉन्च किया जा चुका। चंद्रयान- 3 की लॉन्चिंग पर सीएम धामी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। वहीं इस यान को लेकर लोगों के दिमाग में कई सवाल आ रहे है। आइए जानते है इससे जुड़ी डिटेल्स… मिली जानकारी के अनुसार भारत के सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिकों ने इस मिशन के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत की है। चंद्रयान-3 एक लैंडर, एक रोवर और एक प्रोपल्शन मॉड्यूल से लैस है। इसका वजन करीब 3,900 किलोग्राम है। बता दें कि चंद्रयान- 3 (Chandrayaan-3) के लॉन्चिंग को लेकर विश्वभर की निगाहें भारत पर टिकी हुई थी। चंद्रयान -3 की लॉन्चिंग का पहला उद्देश्य चंद्रमा क...
उत्तराखंड पुलिस विभाग में बतौर डीआईजी के रूप में बीएसएफ अधिकारी की एंट्री…

उत्तराखंड पुलिस विभाग में बतौर डीआईजी के रूप में बीएसएफ अधिकारी की एंट्री…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड पुलिस से बडी़ खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस विभाग में बतौर डीआईजी के रूप में बीएसएफ अधिकारी की एंट्री होने जा रही है। बीएसएफ में कमांडेंट राजकुमार नेगी को पुलिस विभाग में प्रतिनियुक्ति पर लाया गया है। उन्होंने यहां अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसके आदेश जारी किए गए है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कमाण्डेंट बी.एस.एफ. राजकुमार नेगी को उत्तराखण्ड पुलिस विभाग में पुलिस उपमहानिरीक्षक, ए.टी.सी., हरिद्वार के पद पर प्रतिनियुक्ति हेतु कार्यमुक्त किये जाने के आदेश जारी किए गए है। राजकुमार नेगी को राज्य में हरिद्वार शस्त्र प्रशिक्षण केंद्र (एटीसी) में जिम्मेदारी दी जानी है, जिसके लिए शासन स्तर से पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को पत्र भी लिख दिया गया है। बताया जा रहा है कि सरकार के स्तर पर राजकुमार नेगी को प्रतिनियुक्ति के लिए मंजूरी दी गई थी और जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद अब ...
प्रदेश में विकसित की जाएगी आठ नई टाउनशिप, सीएम ने दिए ये निर्देश…

प्रदेश में विकसित की जाएगी आठ नई टाउनशिप, सीएम ने दिए ये निर्देश…

उत्तराखण्ड
उत्‍तराखंड के धामी सरकार ने नए शहर बसाने की कवायद शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में आठ नई टाउनशिप विकसित की जाएगी। सीएम धामी ने अधिकारियों को इसके लिए निर्देश दिए है। वहीं कुमाऊं मंडल में काशीपुर और गढ़वाल मंडल में डोइवाला के पास दो नए शहर बसाने की योजना धरातल पर उतरने के लिए तैयार है। इसके लिए केंद्र सरकार ने प्रारंभिक मंजूरी भी दे दी है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राज्य के विभिन्न शहरों में नवीन टाउनशिप विकसित किए जाने के सबंध में बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य में मैदानी क्षेत्रों में 05 व पर्वतीय क्षेत्रों में 03 टाउनशिप विकसित किए जाने की दिशा में भी तेजी से कार्य किये जाएं। इसमें चकराता, डोईवाला, काशीपुर और हल्‍द्वानी के साथ-साथ पोंटा साहिब, गोचर हवाई पट्टी, रामनगर, नैनी सैनी शाम...
उत्तराखंड वक्फ बोर्ड से जुड़ी बड़ी खबर, इन्हें सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी…

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड से जुड़ी बड़ी खबर, इन्हें सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड वक्फ बोर्ड से  जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि आईपीएस अधिकारी मुख्तार मोहसीन को वक्फ बोर्ड के सीईओ के पद से हटाया गया है। उनकी जगह पर सैयद शिराज उस्मान अधिशासी अभियंता उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड हरिद्वार को दी गई है। जिसके आदेश जारी किए गए है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अब सैयद शिराज उस्मान होंगे। वह अभी हरिद्वार में ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता के पद पर तैनात है। बताया जा रहा है उन्हें अब अपने मूल पद के साथ उत्तराखंड वक़्फ़ बोर्ड में मुख्य कार्यपालक अधिकारी का दायित्व भी दिया गया है। जारी आदेश में लिखा है कि  सैयद शिराज उस्मान को उत्तराखण्ड वक्फ बोर्ड का अतिरिक्त पदभार इस शर्त के साथ प्रदान किया जाता है कि वह अपने पैतृक निगम / संस्था उत्तराखण्ड पावर कार्पोरेशन लि ० से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करते हुए यथाशीघ्र...
कोटद्वार मालन नदी के पुल के टूटने पर विधायक ने लगाई फटकार, कही ये बात…

कोटद्वार मालन नदी के पुल के टूटने पर विधायक ने लगाई फटकार, कही ये बात…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: कोटद्वार में 13 करोड़ रुपये की लागत से बना मालन पुल बहने के बाद से जहां गंभीर सवाल उठ रहे है। वहीं क्षेत्रीय विधायक खंडूड़ी भी भड़की हुई है। उन्होंने मौके का निरिक्षण कर सचिव आपदा प्रबंधन रंजीत सिन्हा को फटकार लगाई है। तो वहीं विपक्षी नेताओं ने धामी सरकार पर उनके द्वारा किए गए कार्यों को तोड़ने का आरोप लगाया है। इसके अलावा स्थानीय लोगों ने अवैध खनन के चलते पुल बहने की बात कही है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार क्षेत्रीय विधायक खंडूड़ी ने मौके का निरिक्षण कर आपदा सचिव की क्लास लगाई है। उन्होंने कहा कि, पिछले एक साल से मैं पीडब्ल्यू को पत्र भेजकर कह रही हूं कि पुल ठीक कंडीशन में नहीं हैं। यहां खनन हो रहा है। कुछ नहीं हुआ। हमने डीएम को लिखा, आपको लिखा, एस्टीमेंट भेजा लेकिन कुछ नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि, मिस्टर सिन्हा! ब्लेमगेम बिटविन ऑफिसर इज योर प्रॉब्लम। मैं लोनिवि सचिव, म...
उत्तराखंड में बारिश के बाद आज सचिवालय में अपर सचिव आपदा प्रबंधन साविन बंसल ने मीडिया के साथ जानकारी साझा की

उत्तराखंड में बारिश के बाद आज सचिवालय में अपर सचिव आपदा प्रबंधन साविन बंसल ने मीडिया के साथ जानकारी साझा की

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में बारिश के बाद बिगड़े हालातों के बीच आज सचिवालय स्थित राज्य आपदा परिचालन केंद्र में अपर सचिव आपदा प्रबंधन साविन बंसल ने मीडिया के साथ जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि हरिद्वार जिले के खानपुर व नारसन ब्लॉक जलभराव से सर्वाधिक प्रभावित हैं। यहां हर पल सेटेलाइट से नजर रखी जा रही है। दो गांव अति सवेंदनशील व 12 मध्यम सवेंदनशील हैं। इन सभी गांवों में प्रशासन द्वारा प्रभावितों को मदद पहुंचाई जा रही है। सवेंदनशील गावों से प्रभावितों को राहत शिविरों में लाया जा रहा है। सेना से भी बात हुई है। जरूरत पड़ने पर सेना की मदद भी ली जाएगी। फिलहाल स्थिति काबू में हैं। नदी में बह गई किसानों की फसल और जमीन क्षेत्र में भारी बारिश के बाद सोलानी नदी के उफान पर आने से कई गांवों के किसानों की फसल सहित सैकड़ों बीघा कृषि भूमि पानी के बहाव में बह गई। इससे किसानों को करोड़ों रुपये का नुकसान हो ...