सीएम धामी से मिले भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने बुधवार देर शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सीएम आवास पर भेंट की । इस दौरान उन्होंने राज्य में विभिन्न स्थानों पर आपदा की स्थिति और राहत व बचाव कार्यों की जानकारी ली। वहीं, उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा।
कांग्रेसियों को पार्टी बचाने की चिंता, हमें राज्य के लोगों की फिक्र: गौतम
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस नेताओं की बैठक पर तंज किया कि वे अपनी आपदा दूर करने के लिए दिल्ली भाग जाते हैं। आपदा में कांग्रेसियों को अपनी पार्टी बचाने की चिंता है, जबकि भाजपा को राज्य के लोगों की फिक्र है। कहा, कांग्रेस को जनसरोकारों की कोई परवाह नहीं है। आपदा राहत प्रबंधन पर उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सराहना की। कहा, राज्य सरकार ने...








