सीएम धामी ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट, इस कार्यक्रम के लिए किया आमन्त्रित…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें बाबा नीब करौरी जी का चित्र और उत्तराखण्ड का बासमती चावल भेंट किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने महत्वपूर्ण इन्फ्रा प्रोजेक्ट, देहरादून-टिहरी टनल परियोजना एवं पन्तनगर एयरपोर्ट का विस्तारीकरण के कार्यों में तेजी लाने के लिए भी प्रधानमंत्री से अनुरोध किया। और पीएम मोदी को “वैश्विक निवेशक सम्मेलन-2023” में बतौर मुख्य अतिथि आमन्त्रित किया।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को दिसम्बर 2023 के द्वितीय सप्ताह में देहरादून में आयोजित होने वाले “वैश्विक निवेशक सम्मेलन-2023” में बतौर मुख्य अतिथि आमन्त्रित करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में निवेशक सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न होगा। सीएम धामी ने प्रधानमंत्री से किच्छा-खटीमा रेलवे स्टेशन प्रोजेक्ट की संपूर्ण लागत केंद्र सर...








