सबको भोजन-पर्याप्त पोषण कार्यक्रम का डोईवाला के माजरी ग्रांट में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया शुभारंभ
ऋषिकेश केंद्र सरकार की ओर से सबको भोजन-पर्याप्त पोषण कार्यक्रम का डोईवाला के माजरी ग्रांट में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुभारंभ किया। इस योजना के तहत सरकारी सस्ता-गल्ला विक्रेताओं के माध्यम से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना को प्रदेश सरकार अन्न महोत्सव के रूप में मना रही है।
पूरे प्रदेश में यह कार्यक्रम विभिन्न चिह्नित सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की दुकानों में आयोजित किया जा रहा है। डोईवाला क्षेत्र में लगभग अट्ठारह हजारर, जनपद देहरादून में लगभग दो लाख तीस हजार ओर प्रदेश में इस योजना के लाभार्थियों की संख्या लगभग 14 लाख दस हजार है। सोमवार को डोईवाला की माजरी ग्रांट ग्राम सभा के ग्राम लालतप्पड और नगर पालिका क्षेत्र के जौलीग्रांट में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक डोईवाला त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राष्ट्रीय खाद्य योजना एवं अंतोदय य...








