उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दिया इस्तीफा
देहरादून। उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने आज बुधवार को पद से इस्तीफा दे दिया। राज्यपाल के सचिव बीके संत ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि दो दिन पहले बेबी रानी मौर्य ने नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की थी। इसी के बाद उनके इस्तीफा देने की चर्चाएं तेज हो गईं थी।
बता दें कि बेबी रानी मौर्य ने 27 अगस्त 2018 को उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी। अपने तीन साल के कार्यकाल के बाद उन्होंने आज आठ सितंबर को पद से इस्तीफा दे दिया। बेबी रानी मौर्य उत्तराखंड की दूसरी महिला राज्यपाल थीं।
बेबी रानी मौर्य का संक्षिप्त जीवन परिचय
-जन्म तिथि: 15 अगस्त 1956।
-शैक्षणिक योग्यता: एमए, बीएड।
पति का नाम: प्रदीप कुमार (पूर्व डायरेक्टर एवं सीनियर मैनेजर पंजाब नेशनल बैंक) पता-4/ए, करियप्पा रोड आगरा।
-1995 से 2000 तक आगरा की महा...








