मासूम अनव का कातिल आदमखोर गुलदार शूटर की गोली से ढेर, ग्रामीणों का गुस्सा हुआ शांत |
मासूम अनव का कातिल आदमखोर गुलदार शूटर की गोली से ढेर, ग्रामीणों का गुस्सा हुआ शांत |
बीते 27 नवंबर को गुलदार ने मयकोट गांव के 12 वर्षीय बच्चे अनव को मौत के घाट उतार दिया था। आज गुरुवार को मासूम अनव का कातिल आदमखोर गुलदार ढेर हो गया। अनव की मौत से यहां ग्रामीणों में भारी गुस्सा था। जो आज गुलदार की मारे जाने के बाद शांत हुआ।
टिहरी जिले के भिलंगना ब्लाक के केमरासौड़ में सुबह चार बजे लगभग वन विभाग की टीम ने गुलदार को मार गिराया। बीते 27 नवंबर को गुलदार ने मयकोट गांव के 12 वर्षीय बच्चे अनव को मौत के घाट उतार दिया था। स्थानीय ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने गुलदार को नरभक्षी घोषित कर उसे मार गिराने के लिए शूटर जयहुकिल और गंभीर सिंह भंडारी को क्षेत्र में तैनात किया था।
गुलदार की लोकेशन ट्रेस करने के लिए नौ ट्रैप कैमरे और पिंजरा लगाया गया था। रेंज अधिकारी प्रदीप चौहान ने बताया कि आज सुबह...







