उत्तराखंड : देहरादून के इस गांव की प्रधान के कुशल प्रबंधन के कायल हुए लोग, कामकाज समझने के लिए आते हैं कई राज्यों के पंचायत प्रतिनिधि
उत्तराखंड : देहरादून के इस गांव की प्रधान के कुशल प्रबंधन के कायल हुए लोग, कामकाज समझने के लिए आते हैं कई राज्यों के पंचायत प्रतिनिधि
जज्बा हो तो अल्प शिक्षा भी आड़े नहीं आती। उत्तराखंड के देहरादून जिले में स्थित बड़कोट ग्राम पंचायत की प्रधान सरिता देवी इसका प्रमाण हैं। सिर्फ 10वीं पास सरिता की नेतृत्व क्षमता और कुशल प्रबंधन से यह ग्राम पंचायत स्वच्छ ग्रामीण परिवेश का तमगा पाने के साथ आदर्श पंचायत के रूप में भी ख्याति अर्जित कर रही है।
उनके इस प्रयास को पंचायती राज विभाग वर्ष 2022-23 में राज्य स्तर और वर्ष 2023-24 में जिला स्तर पर पुरस्कृत कर चुका है। ग्रामोत्थान में इस योगदान के लिए केंद्र सरकार ने इसी वर्ष गणतंत्र दिवस पर सरिता को नई दिल्ली आमंत्रित किया। उनकी पंचायत के कामकाज को जानने-समझने के लिए जम्मू-कश्मीर समेत अन्य राज्यों के दर्जनों पंचायत प्रतिनिधि भ्रमण पर आ चुके हैं।
द...










