देहरादून में अधिवक्ता अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर, बार एसोसिएशन ने दिया समर्थन
शहर के पुरानी जिला अदालत की खाली जमीन पर चैंबर निर्माण की मांग को लेकर देहरादून के अधिवक्ता पिछले 6 दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं आज शनिवार को बार एसोसिएशन के तले पूरे प्रदेश भर में अधिवक्ता हड़ताल पर हैं. पिछले 5 दिनों में अधिवक्ता कुछ घंटों लिए हड़ताल पर जा रहे थे और उसके बाद कोर्ट का कामकाज शुरू हो जाता था. लेकिन आज पूरा दिन कोर्ट का काम काज ठप रहेगा और अधिवक्ताओं ने सरकार को आने वाले समय में प्रदर्शन को और तेज किए जाने की चेतावनी भी दी है. साथ ही आज अधिवक्ताओं का समर्थन करने के लिए कांग्रेस के उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी भी पहुंचे और सरकार पर मनमानी का आरोप लगाया है.
6 नवंबर से अधिवक्ता अपनी मांगों को लेकर देहरादून की सड़कों पर सांकेतिक जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं. सोमवार को अधिवक्ताओं ने सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक (एक घंटा) का सांकेतिक जाम रखा. जबकि मंगलवार को सुबह 10:30 बजे...






