Thursday, February 19News That Matters

देहरादून

केदारनाथ और मध्यमहेश्वर यात्रा 48 घंटे के लिए स्थगित, भारी बारिश और मौसम अलर्ट के चलते निर्णय

केदारनाथ और मध्यमहेश्वर यात्रा 48 घंटे के लिए स्थगित, भारी बारिश और मौसम अलर्ट के चलते निर्णय

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
रुद्रप्रयाग-जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने केदारनाथ धाम व मध्यमहेश्वर धाम यात्रा को अगले 48 घंटे यानी 7 और 8 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दिया है। जिला प्रशासन ने यह निर्णय यात्रियों और आम जनमानस की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा मार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन, मलबा और पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे मार्ग अत्यंत जोखिमपूर्ण हो गया है। इसके अलावा, बरसाती गाड़-गधेरों में अत्यधिक पानी आने से मार्ग की स्थिति और भी ज्यादा खतरनाक हो गई है। मध्यमहेश्वर घाटी में भी अत्यधिक वर्षा हुई है, जिससे गोण्डार के पास अस्थायी पुल बह गया है। इससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। ऐसे में प्रशासन ने आगामी दो दिन यात्रा स्थगित रखने का निर्णय लिया है। मौस...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर धराली आपदा में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद  16 सदस्यीय विशेष चिकित्सा टीम धराली-हर्षिल में सक्रिय, मातली में अब तक 70 से अधिक घायलों का उपचार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर धराली आपदा में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद 16 सदस्यीय विशेष चिकित्सा टीम धराली-हर्षिल में सक्रिय, मातली में अब तक 70 से अधिक घायलों का उपचार

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तरकाशी जिले के धराली क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने तेजी से मोर्चा संभालते हुए चिकित्सा राहत कार्यों में अनुकरणीय तत्परता का परिचय दिया है। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट और प्राथमिकता वाले निर्देशों के तहत, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार स्वयं पूरे अभियान की निगरानी कर रहे हैं। वे लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीमों से सीधा संवाद बनाकर हर स्थिति पर व्यक्तिगत रूप से नजर रखे हुए हैं। *धराली-हर्षिल में 9 सदस्यीय विशेष टीम तैनात* स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने जानकारी दी कि हर्षिल और धराली क्षेत्रों में विशेष हेलीकॉप्टर सेवा के माध्यम से 9 सदस्यीय चिकित्सा टीम भेजी गई है। यह टीम स्थानीय प्रशासन के समन्वय से मौके पर ही चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रही है। *70 से अधिक घायलों को मिला उपचार* अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं सीएमएस दून अस्पताल डॉ. आ...
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मृतक उपनल कार्मिक के पिता को 50 लाख की सहायता राशि का चेक सौंपा

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मृतक उपनल कार्मिक के पिता को 50 लाख की सहायता राशि का चेक सौंपा

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून स्थित कैम्प कार्यालय में उपनल के माध्यम से विद्युत विभाग के कार्य करने वाले उपनल कर्मचारी धनवीर सिंह नेगी की आकस्मात मृत्यु होने पर उपनल और पंजाब नेशनल बैंक के बीच हुए करार के क्रम में 50 लाख की धनराशि का चैक मृतक के पिता बलवीर सिंह नेगी तथा उनकी पत्नी मंगीता नेगी का सौंपा। इस दौरान काबीना मंत्री सहित कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने धराली में आयी प्राकृतिक आपदा के दिवंगतजनों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी और घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हम किसी की भी मृत्यु हो जाने पर उसे वापस तो नहीं ला सकते है लेकिन उनके विधिक आश्रितों को आर्थिक मदद करके परिवार कल्याण के लिए मदद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आर्थिक सहायता का 50 लाख रूपये का पहला चैक, जो कि अनुबन्ध के अनुसार पंजाब नेशनल बैं...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तरकाशी आपदा नियंत्रण कक्ष से राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तरकाशी आपदा नियंत्रण कक्ष से राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के दृष्टिगत मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी स्थित आपदा नियंत्रण कक्ष से राहत एवं बचाव कार्यों की गहन समीक्षा की। मुख्यमंत्री  ने प्रदेश के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों एवं सेना के प्रतिनिधियों से स्थिति की वस्तुनिष्ठ जानकारी प्राप्त की और उन्हें राहत कार्यों को तीव्र गति से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में *रेस्क्यू एवं मेडिकल कैंप्स की स्थापना कर दी गई है* तथा प्रभावितों के लिए *भोजन एवं आवश्यक सामग्री की समुचित व्यवस्था* सुनिश्चित की जा रही है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर प्रारम्भ कर दिए गए हैं। भारतीय वायुसेना के *चिनूक व एमआई-17 हेलीकॉप्टर* पूरी तरह से तैयार स्थिति में हैं, ताकि आवश्यकतानुसार शीघ्रतम कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। प्रदेश सरकार राहत कार्यो...
फर्जी दस्तावेज धारकों पर सख्ती: सीएम धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में अपात्र राशन कार्ड हो रहे निरस्त, अब तक 9600 से अधिक कार्ड रद्द

फर्जी दस्तावेज धारकों पर सख्ती: सीएम धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में अपात्र राशन कार्ड हो रहे निरस्त, अब तक 9600 से अधिक कार्ड रद्द

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी द्वारा सभी जिलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि प्रदेश में जिन लोगों ने गलत तरीके से राशन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, आयुष्मान कार्ड और अन्य दस्तावेज प्राप्त किए हैं, तथा ऐसे कार्ड बनाने में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाए। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारियों द्वारा इस संबंध में कार्यवाही की जा रही है। अब तक जिलाधिकारी पौड़ी, बागेश्वर एवं देहरादून द्वारा निरस्त किए गए अपात्र राशन कार्डों का विवरण उपलब्ध कराया गया है। जिसमें जनपद पौड़ी में राशन कार्ड सत्यापन के अंतर्गत 961 अपात्र कार्डधारकों के राशन कार्ड निरस्त किए गए हैं। जनपद बागेश्वर में 5307 तथा देहरादून में 3332 राशन कार्ड निरस्त किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में राशन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड आदि धारकों की सही पहचान करना...
भारी बारिश से टिहरी में जनजीवन प्रभावित, नरेंद्रनगर-प्लासड़ा मार्ग पर मलबा आने से यातायात ठप

भारी बारिश से टिहरी में जनजीवन प्रभावित, नरेंद्रनगर-प्लासड़ा मार्ग पर मलबा आने से यातायात ठप

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
टिहरी जिले में मूसलाधार बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। नरेंद्रनगर-प्लासड़ा मार्ग पर भारी मलबा आने के कारण नेशनल हाइवे 34 पर पुलिस चौकी प्लासड़ा से आगे का मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया था, जिससे यातायात बाधित हो गया। पुलिस प्रशासन के अनुसार, जब तक मलबा हटाया नहीं जाता, तब तक इस मार्ग पर यातायात बहाल नहीं हो सकता। लगातार बारिश के कारण मलबा हटाने के कार्य में भी बाधा आ रही है, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई वाहन चौकी प्लासड़ा और भद्रकाली में रोके गए। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले मार्ग की स्थिति की जानकारी अवश्य लें और वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। यातायात विभाग व उत्तराखंड पुलिस लगातार हालात पर नजर रखे हुए हैं। अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि नेशनल हाइवे 34 पर प्लासड़ा के पास लगातार बारिश के चलते...
उत्तराखंड में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट, तीन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश

उत्तराखंड में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट, तीन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखंड में बारिश के कारण पहाड़ से लेकर मैदान तक का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रखा है। आज यानी सोमवार को भी लोगों को बारिश से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे है। प्रदेश के अधिकाश जिलों खासकर कुमाऊं मंडल में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी कर रखा है, जिसको देखते हुए नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर जिले के जिलाधिकारियों ने कक्षा एक से 12वीं तक सभी स्कूलों और आगनबाड़ी केंद्रों की छुट्टी के निर्देश दिए है। बीते 24 घंटे में हो रही बारिश के कारण प्रदेश में जगह-जगह आपदा जैसे हालात बने हुए है। भारी बारिश के कारण कुछ जगहों पर काफी नुकसान भी हुआ है। जिलाधिकारी नैनीताल वंदना सिंह ने बताया संभावित आपदा जोखिमों जैसे भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव, एवं नदी-नालों में तेज बहाव को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए जनपद नैनीताल में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक...

रक्षाबंधन पर अनोखा दृश्य: हजारों बहनों ने जोशी को बनाया ‘भाई’, भावुक हुए मंत्री

रक्षाबंधन पर अनोखा दृश्य: हजारों बहनों ने जोशी को बनाया ‘भाई’, भावुक हुए मंत्री

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य रक्षाबंधन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मसूरी विधानसभा क्षेत्र की 15 हजार से अधिक बहनों ने मंत्री जोशी को रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु और कुशल नेतृत्व की कामना की। कार्यक्रम में भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की धर्मपत्नी ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। समारोह में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर गढ़वाली, कुमाऊनी और नेपाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में रंग भर दिया। वीर नारियों और मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति समारोह का विशेष आकर्षण रही। केंद्रीय ...
स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश,स्वास्थ्य आयुक्त बनाने पर विचार, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री ने मांगा स्वास्थ्य विभाग से विस्तृत प्रस्ताव

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश,स्वास्थ्य आयुक्त बनाने पर विचार, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री ने मांगा स्वास्थ्य विभाग से विस्तृत प्रस्ताव

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
प्रदेश में हाल में घटित घटनाओं का संज्ञान लेते हुए, प्रदेश सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था में आमूल-चूल बदलाव करने की तैयारी कर रही है। सरकार स्वास्थ्य आयुक्त से लेकर मेडिकल कॉलेजों में एम्स की तर्ज पर डिप्टी डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन पद सृजित करने की कार्यवाही पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शनिवार को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री आर.के. सुधांशु ने स्वास्थ्य विभाग के सचिव और उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर, हाल में घटित घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए, किसी प्रकार की लापरवाही और अव्यस्था के लिए सर्वसंबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव ने सभी जिला चिकित्सालयों सहित महत्वपूर्ण चिकित्सालयों में एक हेल्पडेस्क बनाने के निर्देश दिए। इन हेल्पडेस्क पर अनिवार्य रूप से पीआरओ की उपस्थिति रहेगी, जो मरीजों और उनके तीमारदारों को सहा...