उत्तराखंड : सीएम धामी की अगुवाई में आज होगी बैठक, बजट सत्र को लेकर होगा अहम फैसला
उत्तराखंड : सीएम धामी की अगुवाई में आज होगी बैठक, बजट सत्र को लेकर होगा अहम फैसला
विधानसभा का बजट सत्र देहरादून में होगा अथवा ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में, इसे लेकर बना ऊहापोह बुधवार को खत्म हो सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को होने वाली बैठक में सत्र की तिथि और स्थान को लेकर निर्णय लिया जा सकता है। बजट सत्र इसी माह संभावित है।
उधर, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि सरकार जो भी निर्णय लेगी, उसके लिए विधानसभा तैयार है। विधानसभा का मानसून सत्र बीती आठ सितंबर को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ था, जो पांच फरवरी से सात फरवरी तक विस्तारित हुआ। इसका सत्रावसान हो चुका है, लेकिन बजट सत्र को लेकर सरगर्मी शुरू हो गई है।
सरकार इस संबंध में तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है। इसके साथ ही सत्र देहरादून में होगा या फिर ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में, इ...








