Thursday, July 9News That Matters

देहरादून

उत्तराखंड: अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित,

उत्तराखंड: अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित,

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र, नींबूवाला में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के सभी वरिष्ठ नागरिकों को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने वृद्धजनों को सम्मानित किया तथा वरिष्ठ नागरिक सम्मान संकल्प भी दिलाया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम पर पौधा रोपण भी किया।इस दौरान मुख्यमंत्री ने वृद्धजनों की सेवा के लिए समर्पित निशुल्क एंबुलेंस वैन और वृद्धजनों की वाकथन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज के स्तंभ हैं, जिनका आशीर्वाद और अनुभव समस्त समाज के लिए मार्गदर्शक होता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बुजुर्गों के सम्मान, सुरक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण के लिए निरंतर प्र...
उत्तराखंड: ‘कैंसर संवाद’ का शुभारंभ, श्री मंहत इंद्रेश अस्पताल में तिमाही बुलेटिन,

उत्तराखंड: ‘कैंसर संवाद’ का शुभारंभ, श्री मंहत इंद्रेश अस्पताल में तिमाही बुलेटिन,

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड: स्तन कैंसर जागरूकता माह के अवसर पर श्री महंत इन्द्रेश अस्पताल (एसएमआईएच) के ऑन्कोलॉजी विभाग ने अपना तिमाही बुलेटिन “कैंसर संवाद” जारी किया। इस बुलेटिन का विमोचन प्राचार्य डॉ. अशोक नायक, नर्सिंग अधीक्षक श्री अनीस, डॉ. पंकज कुमार गर्ग (हेड, ऑन्कोलॉजी), डॉ. अजीत तिवारी, डॉ. रचित आहूजा और डॉ. पल्लवी कौल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत नर्सिंग स्टाफ के लिए स्तन कैंसर जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया गया। इस सत्र में 100 से अधिक नर्सों ने भाग लिया। उन्हें पहले स्वयं स्तन की स्व-परीक्षा करने, फिर अपने परिवार के सदस्यों को प्रेरित करने और उसके बाद समाज में इस जागरूकता को फैलाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए डॉ. पंकज गर्ग ने बताया कि एसएमआईएच का ऑन्कोलॉजी विभाग पूरे माह में कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगा, ताकि स्तन कैंसर की शीघ्र पहचान और रोकथाम का संदेश...
सीएम धामी बोले – युवाओं के लिए सिर झुका भी सकता हूं, सिर कटा भी सकता हूं

सीएम धामी बोले – युवाओं के लिए सिर झुका भी सकता हूं, सिर कटा भी सकता हूं

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी देहरादून के फेयरफिल्ड बाय मेरियट मालसी में टाइम्स ऑफ़ इंडिया कॉन्क्लेव के तहत आयोजित उत्तराखण्ड चैप्टर-2025' कॉन्क्लेव में प्रतिभाग किया | राज्य के विकास पर प्रगति से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी विचार साझा करते हुए मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 2014 से पूर्व देश की राजनीति में केवल घोटालों, घपलों, कुशासन और भ्रष्टाचार की चर्चा हुआ करती थी। वहीं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत को एक कमज़ोर राष्ट्र के रूप में देखा जाता था और राजनीतिक दृष्टि से भी भारत की छवि एक अस्थिर देश की हुआ करती थी। परंतु वर्ष 2014 के बाद, देश में आदरणीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत के आत्मगौरव, स्वाभिमान और राष्ट्रीयता की भावना के पुनर्जागरण का एक ऐतिहासिक कालखंड आरंभ हुआ। जिससे आज जहां एक ओर भारत “रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म” की नीति के साथ विकास और ...
उत्तराखंड: ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज में MBBS का नया सत्र शुरू,

उत्तराखंड: ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज में MBBS का नया सत्र शुरू,

उत्तराखण्ड, देहरादून
ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज का नया सत्र आज इंडक्शन प्रोग्राम के साथ शुरु हो गया। उत्तराखंड और देश के विभिन्न राज्यों से आये एमबीबीएस के छात्र छात्राओं को आज चिकित्सा व्यवसाय के आदर्शों, अनुशासन और मानवीय मूल्यों का सबक दिया गया। इंडक्शन समारोह में ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ कमल घनशाला ने कहा कि कठिन परिश्रम ही सफलता और खुशियों का मूल मंत्र है। इंडक्शन प्रोग्राम का आगाज करते हुए चेयरमैन डॉ कमल घनशाला ने कहा कि बच्चों की शिक्षा पर होने वाले व्यय के अलावा एक और बड़ा निवेश होता है, माता पिता के सपनों का। माता पिता के सपने बच्चों की सफलता से जुड़े होते हैं। छात्र जीवन में कड़ी मेहनत करके इन्हें पूरा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हर जनरेशन के बाद फैमिली का स्टेटस बदल जाता है। बच्चों का परिश्रम और लगन उन्हें सफलता दिलाने के साथ ही देश का गौरव बना सकती है। जिंदगी की खुश...
जनहित में मिसाल बना एमडीडीए– प्राकृतिक आपदा पीड़ितों की सहायता को अधिकारियों-कर्मचारियों ने दिया एक दिन का वेतन

जनहित में मिसाल बना एमडीडीए– प्राकृतिक आपदा पीड़ितों की सहायता को अधिकारियों-कर्मचारियों ने दिया एक दिन का वेतन

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने एक अनुकरणीय कदम उठाते हुए हाल ही में उत्तरकाशी के धराली और चमोली जिले के थराली में आई भीषण आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए सराहनीय पहल की है। विगत दिनों इन क्षेत्रों में आई प्राकृतिक आपदा के कारण भारी जनहानि हुई। कई परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया और सैकड़ों लोग अब भी जीवन की मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। प्रभावित क्षेत्रों में आज भी खाद्यान्न, जस्ती एवं अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं की सख्त आवश्यकता बनी हुई है। जनहित को सर्वोपरि मानते हुए एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने निर्णय लिया है कि प्राधिकरण में कार्यरत सभी नियमित अधिकारी और कर्मचारी अपने सितंबर माह के एक दिन का वेतन आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए देंगे। इस कटौती से प्राप्त राशि को एकमुश्त संकलित कर मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में जमा कराया जाएगा। एमडीडीए की इस पहल से जहां ...
मुख्यमंत्री धामी ने ABVP के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई, कहा- युवा शक्ति लाएगी समाज में सकारात्मक बदलाव

मुख्यमंत्री धामी ने ABVP के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई, कहा- युवा शक्ति लाएगी समाज में सकारात्मक बदलाव

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के देहरादून जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों के विजयी प्रत्याशियों ने मुख्यमंत्री आवास में भेंट की। मुख्यमंत्री ने सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि युवा ही देश और राज्य की प्रगति की असली शक्ति हैं, और उनकी सक्रिय भागीदारी से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। विजयी प्रत्याशियों ने मुख्यमंत्री को अपनी आगामी योजनाओं और छात्र समाज के हित में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने उन्हें मार्गदर्शन और सहयोग देने का आश्वासन देते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं के विकास और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।...
उत्तराखंड:  प्रसिद्ध ऐतिहासिक टपकेश्वर महादेव जी के मंदिर से चांदी का नाग हुआ चोरी

उत्तराखंड: प्रसिद्ध ऐतिहासिक टपकेश्वर महादेव जी के मंदिर से चांदी का नाग हुआ चोरी

उत्तराखण्ड, देहरादून, बड़ी खबर
देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के प्राचीन और ऐतिहासिक टपकेश्वर महादेव मंदिर से भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान चांदी का नाग बीते रविवार को चोरी हो गया। चांदी का यह नाग लगभग 200 ग्राम वजनी था और वर्षों से शिवलिंग के श्रृंगार का एक पवित्र हिस्सा रहा है। मंदिर प्रबंधन का कहना है कि यह चोरी सिर्फ एक भौतिक क्षति नहीं बल्कि धार्मिक परंपरा और आस्था पर गहरा आघात है। श्रद्धालुओं के लिए यह घटना गहरे दुख और आक्रोश का कारण बनी हुई है। मंदिर से जुड़े श्री टपकेश्वर महादेव सेवादल (रजि.) के कार्यकारिणी सदस्य अनुभव अग्रवाल ने इस घटना की लिखित शिकायत सोमवार को कैंट थाना में दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि चोरी की खबर सामने आते ही सेवा दल ने मंदिर परिसर के सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोर का पता लगाने की कोशिश की। जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया, जिसकी पहचान और भूम...
मानसून के बाद निर्माण कार्यों में तेजी लाएं”: सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए निर्देश, 31 अक्टूबर तक सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त

मानसून के बाद निर्माण कार्यों में तेजी लाएं”: सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए निर्देश, 31 अक्टूबर तक सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में निर्माण और नव निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि अब मानसून अवधि पूर्ण हो चुकी है, सभी विभाग धरातल पर कार्यों में तेजी लाएं। लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी सड़कें निर्धारित समय सीमा में गड्ढा मुक्त की जाएं। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए। जिन क्षेत्रों से बार-बार सड़क संबंधी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, वहां विशेष निगरानी रखी जाए और कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने गड्ढा मुक्त सड़क अभियान की कार्य प्...
उत्तराखंड: सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स, राजपुर रोड पर भव्य ज्वैलरी शो का आयोजन

उत्तराखंड: सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स, राजपुर रोड पर भव्य ज्वैलरी शो का आयोजन

उत्तराखण्ड, देहरादून
भारत के अग्रणी आभूषण ब्रांडों में से एक, सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स ने अपने नए उद्घाटित राजपुर रोड, देहरादून स्थित शोरूम में आज एक भव्य ज्वैलरी शो का आयोजन किया। यह आयोजन भारतीय परंपरा और आधुनिक फैशन का सुंदर संगम बनकर उभरा। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों का प्रतिनिधित्व करती महिलाओं ने मंच पर अपनी पारंपरिक आभूषणों की मनमोहक झलक प्रस्तुत की। इसके साथ ही, आकर्षक इंडो-वेस्टर्न ज्वैलरी का भी प्रदर्शन किया गया, जिसने कार्यक्रम को और भी मनभावन बना दिया। यह शो दो हिस्सों में विभाजित था – बिलो 25 कैटेगरी – प्रतिभागियों ने आधुनिकता से परिपूर्ण इंडो-वेस्टर्न ज्वैलरी प्रस्तुत की। अबव 35 कैटेगरी – प्रतिभागियों ने खूबसूरत पारंपरिक आभूषणों का प्रदर्शन किया। परंपरा और आधुनिकता के इस अद्भुत संगम को दर्शकों ने बेहद सराहा और कार्यक्रम को शानदार सफलता मिली। इस अवसर पर सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स की...
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का छात्रों के आंदोलन पर भावपूर्ण संदेश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का छात्रों के आंदोलन पर भावपूर्ण संदेश

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
अलग राज्य का सपना हमारे शहीदों और आंदोलनकारियों ने इसलिए साकार किया था ताकि उत्तराखंड के हर बेटे-बेटी का जीवन बेहतर हो, किसी का अहित न हो। आज जब हमारे कुछ बच्चे सड़कों पर हैं, तो मैं उन्हें यही कहना चाहता हूँ कि वे भी हमारे अपने हैं, हमारे परिवार का हिस्सा हैं। प्रदेश का ‘मुख्य सेवक’ होने के नाते, हर आवाज़ को सुनना, हर पीड़ा को समझना और हर दिल तक पहुँचना मेरा दायित्व है। आंदोलन कर रहे युवा भी हमारे अपने हैं। इसलिए हमारी सरकार वर्ष 2023 में देश का सबसे पहला सख्त नकल विरोधी कानून लेकर आई, पर जैसा हमेशा होता रहा है, कुछ लोग कानून का उल्लंघन करते हैं, ऐसे हाकमो और उनके हाकिमों को हम इस बार ऐसा सबक सिखाएंगे कि ऐसे लोग कभी भूल नहीं पाएंगे। पर मैं अपने छात्रों को बता देना चाहता हूं कि किसी के साथ भेदभाव या मनभेद की भावना हमारे मन में कभी नहीं रही। हम सब एक परिवार हैं और परिवार का उद्देश्य पर...