उत्तराखंड कैबिनेट री-शफल: सीएम धामी के पास 18 विभाग, मंत्रियों के पोर्टफोलियो में भारी उलटफेर
उत्तराखंड की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने मंत्रिमंडल के विभागों में बड़ा फेरबदल कर सबको चौंका दिया है। इस बदलाव में किसी का कद बढ़ा है तो किसी के पर कतरे गए हैं। सबसे बड़ा उलटफेर स्वास्थ्य विभाग को लेकर हुआ है, जिसने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है।
देहरादून से जारी नई अधिसूचना ने शासन से लेकर सत्ता के गलियारों तक हड़कंप मचा दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पास मंत्रिपरिषद, गृह, वित्त, राजस्व और आवास समेत कुल 18 भारी-भरकम विभाग रखकर यह साफ कर दिया है कि सरकार की कमान पूरी तरह उनके हाथ में है। लेकिन इस लिस्ट में जो सबसे चौंकाने वाला नाम है, वो है डॉ. धन सिंह रावत का।
डॉ. धन सिंह रावत से उनका सबसे महत्वपूर्ण 'स्वास्थ्य विभाग' छीन लिया गया है। अब उनके पास केवल विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा और सहकारिता जैसे विभाग ही बचे हैं...








