Tuesday, May 5News That Matters

बड़ी खबर

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत सुवाखोली में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत सुवाखोली में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज सुवाखोली में प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के अंतर्गत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में प्रतिभाग किया। शिविर में 32 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट, लाभार्थियों को बेबी किट तथा किसानों को कृषि यंत्र वितरित किए गए। साथ ही, विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान विगत 12 जनवरी को गढ़ बुरांसखड़ा में आयोजित शिविर में दिए गए निर्देशों के क्रम में मात्र दो दिनों के भीतर गढ़ बुरांसखड़ा मोटर मार्ग के एलाइनमेंट का कार्य पूर्ण होने पर ग्रामीणों ने कैबिनेट ...
भाजपा महानगर कार्यालय में ‘वीबी जी राम जी’ योजना पर कार्यशाला: 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को गांव-गांव पहुंचाएंगे कार्यकर्ता

भाजपा महानगर कार्यालय में ‘वीबी जी राम जी’ योजना पर कार्यशाला: 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को गांव-गांव पहुंचाएंगे कार्यकर्ता

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय में शुक्रवार को महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में 'वीबी जी राम जी' योजना के तहत एक महत्वपूर्ण जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत' के संकल्प को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाना और योजना की बारीकियों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराना था। ​महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश को विकसित बनाने की यात्रा शुरू हो चुकी है। उन्होंने जोर दिया कि विकसित भारत के लिए विकसित गांव का होना अनिवार्य है। यह योजना न केवल ग्रामीण विकास को गति देगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगी। ​मुख्य वक्ता स्वराज विद्वान ने योजना पर विस्तृत चर्चा करते हुए बताया कि मोदी सरकार ने विकास की गति को बढ़ाने के...
सीएम आवास पहुंचे उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारी, कैबिनेट के निर्णय का स्वागत कर मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

सीएम आवास पहुंचे उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारी, कैबिनेट के निर्णय का स्वागत कर मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर ‘समान कार्य–समान वेतन’ संबंधी कैबिनेट के ऐतिहासिक निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उपनल कर्मी राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। सरकार कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े सभी मुद्दों पर पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार उपनल कर्मियों के हितों की रक्षा, सम्मान एवं सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध है। यह कदम राज्य सरकार की कर्मचारी हितैषी नीति का प्रमाण है। इस अवसर पर उपनल कर्मचारी महासंघ, उत्तराखंड के अध्यक्ष विनोद गोदियाल, प्रदेश महामंत्री विनय प्रसाद, अजय डबराल, मीना रौथाण, रमेश डोभाल, योगेश बडोनी, शैलेंद्र पंवार, अनिल जुयाल, प्रदीप कश्यप एवं संजय पाल मौजूद थे।...
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सेलाकुई में स्थित सगन्ध पौधा केन्द्र का किया भ्रमण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सेलाकुई में स्थित सगन्ध पौधा केन्द्र का किया भ्रमण

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने जनपद देहरादून के सेलाकुई में स्थित सगन्ध पौधा केन्द्र का भ्रमण किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने सगन्ध पौधा केन्द्र द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हाई वैल्यू फसलों के उत्पादन और प्रसंस्करण से प्रदेश के किसानों की आर्थिकी में बेहतर सुधार हो सकता है। उन्होंने सगन्ध पौधा केन्द्र द्वारा प्रदेश के किसानों को डूर स्टेप सहायता उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए सगन्ध पौधा केन्द्र को और मजबूत किए जाने पर जोर दिया, ताकि सगन्ध पौधा केन्द्र प्रदेशभर में अपनी गतिविधियों को बढ़ा सके। मुख्य सचिव ने सभी जनपदों में उनकी जलवायु और भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप एरोमैटिक फसलों का चयन कर प्रदेश के अधिक से अधिक किसानों को इसमें जोड़े जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसानों को सगन्ध फसलों के उत्पादन में अपेक्षित सहयोग उपलब्ध कराया...
सुखवंत सिंह सुसाइड केस: IG STF की अध्यक्षता में हाई-लेवल SIT गठित, 12 पुलिसकर्मियों का तत्काल तबादला

सुखवंत सिंह सुसाइड केस: IG STF की अध्यक्षता में हाई-लेवल SIT गठित, 12 पुलिसकर्मियों का तत्काल तबादला

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। ऊधमसिंहनगर के निवासी सुखवंत सिंह द्वारा हल्द्वानी के काठगोदाम में की गई आत्महत्या के मामले में पुलिस मुख्यालय ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए आईजी एसटीएफ (IG STF) की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय SIT (विशेष अन्वेषण दल) का गठन किया गया है। साथ ही, जांच को प्रभावित होने से बचाने के लिए 12 पुलिसकर्मियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया गया है।   ​पुलिस मुख्यालय द्वारा गठित इस 5 सदस्यीय विशेष टीम में अनुभवी अधिकारियों को शामिल किया गया है। SIT की कमान IG STF संभालेंगे, जबकि टीम में निम्नलिखित अधिकारी शामिल हैं: ​श्री अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक, चम्पावत। ​सुश्री वन्दना वर्मा, क्षेत्राधिकारी, टनकपुर। ​निरीक्षक दिवान सिंह बिष्ट, जनपद चम्पावत। ​उपनिरीक्षक मनीष खत्री, जनपद चम्पावत। ​12 पुलिसकर्मियों का गढ़वाल रेंज तब...
नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड अव्वल,छोटे राज्यों की श्रेणी में पहला स्थान, मुख्यमंत्री धामी ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि

नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड अव्वल,छोटे राज्यों की श्रेणी में पहला स्थान, मुख्यमंत्री धामी ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
नीति आयोग द्वारा जारी निर्यात तैयारी सूचकांक (Export Preparedness Index – EPI) 2024 में उत्तराखंड ने छोटे राज्यों की श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त कर देशभर में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। यह उपलब्धि राज्य की निर्यातोन्मुख नीतियों, बेहतर कारोबारी माहौल और सुदृढ़ बुनियादी ढांचे का परिणाम मानी जा रही है। सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को बधाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि नीति आयोग के निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड का शीर्ष स्थान प्राप्त करना राज्य के लिए गर्व का विषय है। यह हमारी सरकार की उद्योग समर्थक नीतियों, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और निर्यात को बढ़ावा देने की सतत कोशिशों का परिणाम है। हमारा लक्ष्य है कि उत्तराखंड के प्रत्येक जिले के विशिष्ट उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई जाए, जिससे रोजगार...
लखनऊ में उत्तरायणी कौथिग में बोले मुख्यमंत्री धामी: संस्कृति, विकास और विरासत के साथ आगे बढ़ रहा उत्तराखंड

लखनऊ में उत्तरायणी कौथिग में बोले मुख्यमंत्री धामी: संस्कृति, विकास और विरासत के साथ आगे बढ़ रहा उत्तराखंड

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी आज लखनऊ, उत्तर प्रदेश में पर्वतीय महापरिषद द्वारा आयोजित उत्तरायणी कौथिग में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने पर्वतीय महापरिषद, लखनऊ द्वारा आयोजित उत्तरायणी कौथिग के शुभारम्भ अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उत्तरायणी, मकर संक्रांति एवं घुघुतिया पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे माताओं-बहनों, वरिष्ठजनों एवं युवाओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि उत्तरायणी केवल लोकपर्व नहीं, बल्कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और जड़ों से जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ में आयोजित यह कौथिग उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की साझा सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का अद्भुत मंच है। लोकगीत, लोकनृत्य, लोकभूषा, हस्तशिल्प एवं कुटीर उद्योगों की झलक न केवल हमारी परंपराओं को जीवित रखती है, बल्...
मुख्यमंत्री के निर्देश पर भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण के लिए एक माह का विशेष अभियान

मुख्यमंत्री के निर्देश पर भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण के लिए एक माह का विशेष अभियान

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में भूमि संबंधी विवादों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव आनंद बर्धन एवं पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ को निर्देशित किया है कि सभी जनपदों में लंबित भूमि विवादों के समाधान हेतु व्यापक एवं सघन अभियान चलाया जाए तथा समस्त विवादित मामलों का निस्तारण एक माह की समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि इस अभियान के अंत तक भूमि विवादों से जुड़े लंबित मामलों को शून्य स्तर तक लाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमि विवाद आम नागरिकों की समस्याओं से सीधे जुड़े होते हैं और इनके कारण कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसलिए सरकार की प्राथमिकता है कि ऐसे विवादों का त्वरित, पारदर्शी और न्यायसंगत समाधान हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान ...
वर्ष 2025 में थाना रायपुर, पटेलनगर, क्लेमेंटाउन, राजपुर तथा सहसपुर ने किया नकबजनी की शतप्रतिशत घटनाओं का अनावरण

वर्ष 2025 में थाना रायपुर, पटेलनगर, क्लेमेंटाउन, राजपुर तथा सहसपुर ने किया नकबजनी की शतप्रतिशत घटनाओं का अनावरण

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस कार्यालय देहरादून में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों/थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की गई। गोष्ठी के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा वर्ष 2025 में घटित अपराधों की समीक्षा करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निम्न दिशा निर्देश दिये गये। 1- आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध धारा 107 बीएनएसएस के तहत की गयी कार्यवाही की समीक्षा करते हुए सभी थाना प्रभारियों को ऐसे सभी अभियुक्तों की अवैध सम्पत्तियों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध 107 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही करते हुए उनकी अवैध सम्पत्ति की कुर्की/जब्ती करने के निर्देश दिये गये। वर्ष 2025 में थाना नेहरू कालोनी द्वारा 03 अभियुक्तों तथा थाना रायपुर द्वारा 02 अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध 107 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गई है। 2- नकबजनी की घटनाओं की समीक्षा करते हुए वर...
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मृतक किसान के परिजनों से की मुलाकात, हर संभव मदद का दिया भरोसा

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मृतक किसान के परिजनों से की मुलाकात, हर संभव मदद का दिया भरोसा

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज ऊधमसिंह नगर जनपद के काशीपुर स्थित पैगा गांव पहुंचकर मृतक किसान सुखवंत सिंह के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत किसान के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। कृषि मंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान करने तथा मामले में पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अत्यंत संवेदनशीलता से लेते हुए कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत को मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए ...