टिहरी के कुंजापुरी में दर्दनाक हादसा ,पांच की मौत 13 घायल
टिहरी जनपद के कुंजापुरी मंदिर के साथ एक यात्रियों की बस का ब्रेक फेल होने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि 13 अन्य घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए श्रीदेव सुमन जिला उप चिकित्सालय नरेन्द्र नगर में भर्ती करवाया गया जहां पांच लोगों स्थित को गंभीर देखते हुए उन्हें हॉयर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया जबकि अन्य घालकों का इलाज नरेन्द्र नगर अस्पताल में किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन सहित, पुलिस, एसडीआरएफ, राजस्व विभाग सहित स्थानीय ने मौके पर पहुंचकर घायलों को 50 मीटर गहरी खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
अलग-अलग प्रदेशों से दयानंद आश्रम ऋषिकेश आये 40 तीर्थयात्री दो बसों में कुंजापुरी दर्शन के लिए आए थे, दर्शन से लोटने के बाद जैसे ही ड्राइवर ने बस चालू कर आगे बढ़ाया तो अचानक बस बेकाबू हो गई, चालक ने बस को पहाड़ी पर टकराया लेकि...








