Saturday, May 2News That Matters

बड़ी खबर

रुद्रपुर में अमित शाह के दौरे की तैयारी तेज, जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक, 19 जुलाई को होगा 1 लाख करोड़ की ग्राउंडिंग सेरेमनी का भव्य आयोजन

रुद्रपुर में अमित शाह के दौरे की तैयारी तेज, जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक, 19 जुलाई को होगा 1 लाख करोड़ की ग्राउंडिंग सेरेमनी का भव्य आयोजन

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज रुद्रपुर स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी 19 जुलाई को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर उच्च अधिकारियों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। मंत्री जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रुद्रपुर में आयोजित होने जा रही ₹1 लाख करोड़ की ग्राउंडिंग सेरेमनी को पूर्ण भव्यता और प्रभावशाली स्वरूप में संपन्न किया जाए। उन्होंने कहा कि यह आयोजन उत्तराखंड की औद्योगिक प्रगति को नई दिशा देगा और देशभर में राज्य की पहचान को सुदृढ़ करेगा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के इस दौरे को सफल बनाने में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री जोशी ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, पेयजल, पार्किंग और मीडिया स...
PM  मोदी से CM धामी ने की मुलाकात ,कई मुद्दों पर हुई बात

PM मोदी से CM धामी ने की मुलाकात ,कई मुद्दों पर हुई बात

उत्तराखंड, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखण्ड के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास में सहयोग के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में उत्तराखण्ड विकसित भारत 2047 के विजन में अपनी प्रभावी भूमिका निभाने को तत्पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व के 27 देशों द्वारा प्रधानमंत्री को अपने देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किए जाने से सभी भारतवासी गौरवान्वित हैं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री  को कार्तिक स्वामी मंदिर के प्रतिरूप और आदि कैलाश यात्रा पर कॉफ़ीटेबिल बुक के साथ ही उत्तराखण्ड के उत्पाद कनार ( धारचूला) का घी , लाल (पुरोला) चावल, बासमती चावल, काला जीरा, गंध रैण, जम्बू और स्थानीय शहद भेंट किये। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से केदारन...
हाईकोर्ट ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर रोक से किया इनकार, दोहरी मतदाता सूची वाले मामले में आयोग को बताया जिम्मेदार

हाईकोर्ट ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर रोक से किया इनकार, दोहरी मतदाता सूची वाले मामले में आयोग को बताया जिम्मेदार

उत्तराखंड, नैनीताल, बड़ी खबर
नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि उसने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों पर कोई रोक नहीं लगाई है, बल्कि केवल राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 6 जुलाई को जारी उस सर्कुलर पर रोक लगाई है जिसमें दो मतदाता सूचियों में नाम दर्ज होने पर भी व्यक्ति को मतदान व चुनाव लड़ने की छूट दी गई थी। कोर्ट ने कहा कि आयोग पंचायत राज अधिनियम के अनुपालन हेतु स्वयं जिम्मेदार है। मुख्य न्यायाधीश जी. नरेंद्र व न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ ने सोमवार को हुई सुनवाई में यह मौखिक टिप्पणी की। कोर्ट ने निर्वाचन आयोग द्वारा दाखिल उस प्रार्थना पत्र पर कोई आदेश पारित नहीं किया, जिसमें आयोग ने 11 जुलाई के आदेश को “मॉडिफाई” करने की मांग की थी। आयोग ने तर्क दिया था कि हाईकोर्ट के आदेश से चुनाव प्रक्रिया रुक गई है, इसलिए स्पष्ट निर्देश आवश्यक हैं। गौरतलब है कि 11 जुलाई को हाईकोर्ट की खंडपीठ ने आयोग के 6 जुलाई को जारी स...
राज्य के सेब उत्पादक किसानों को सेब की बेहतर पैकेजिंग के लिये कार्टन का वितरण हुआ प्रारम्भ

राज्य के सेब उत्पादक किसानों को सेब की बेहतर पैकेजिंग के लिये कार्टन का वितरण हुआ प्रारम्भ

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जनपद उत्तरकाशी एवं देहरादून के सेब उत्पादक किसानों को उत्तराखण्ड़ के सेब की विशिष्ट पहचान दिलाने तथा सेब की बेहतर पैकेजिंग के लिये कार्टन का वितरण शुरू कर दिया गया है। कृषकों के सेब उत्पाद को उत्तराखण्ड ब्राण्ड के यूनिवर्सल कार्टन/कोरोगेटेड फाइबर बोर्ड बॉक्स (सी०एफ०बी०) मय एप्पल ट्रे में विक्रय करते हुए उत्तराखण्ड में उत्पादित सेब को विशिष्ट पहचान दिलाने तथा कृषकों को उनके उत्पाद का अधिक मूल्य प्रदान कराने के उद्देश्य से जनपद उत्तरकाशी के कृषकों की 3.85 लाख यूनिवर्सल कार्टन की मांग तथा जनपद देहरादून के कृषकों की 0.75 लाख यूनिवर्सल कार्टन की मांग सूचीबद्ध फर्मों/कम्पनियों को उपलब्ध कराते हुए उद्यान सचल दल केन्द्रों के माध्यम से कृषकों में वितरण का कार्य प्रारम्भ किया गया है। प्रदेश के कृषकों/सेब उत्पादक अब उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्...
राज्य निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला: सिंबल आवंटन की प्रक्रिया सोमवार दोपहर 2 बजे तक स्थगित, हाईकोर्ट की सुनवाई पर टिकी निगाहें

राज्य निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला: सिंबल आवंटन की प्रक्रिया सोमवार दोपहर 2 बजे तक स्थगित, हाईकोर्ट की सुनवाई पर टिकी निगाहें

उत्तराखंड, नैनीताल, बड़ी खबर
देहरादून। राज्य निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनाव से जुड़े एक अहम फैसले के तहत चुनाव चिह्न (सिंबल) आवंटन की प्रक्रिया को सोमवार दोपहर 2:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया है। यह निर्णय उस याचिका के परिप्रेक्ष्य में लिया गया है, जिस पर सोमवार को उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। हाईकोर्ट ने पहले ही स्पष्ट किया है कि जिन मतदाताओं के नाम निकाय और पंचायत दोनों मतदाता सूची में हैं, वे निकाय चुनाव नहीं लड़ सकते। इस निर्देश को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं होने के कारण राज्य निर्वाचन आयोग ने न्यायालय से मार्गदर्शन लेने का निर्णय लिया है। आयोग ने हाईकोर्ट में एक आवेदन (एप्लीकेशन) दाखिल किया है, जिसके माध्यम से कोर्ट से स्थिति स्पष्ट करने का आग्रह किया गया है। आयोग के अधिवक्ता सोमवार को कोर्ट में पक्ष रखते हुए यह स्पष्टता मांगेंगे कि ऐसे उम्मीदवारों की उम्मीदवारी की वैधता को लेकर क्या दिशा-नि...
विकासनगर में गांव की गलियों में पहुंचा 12 फीट लंबा किंग कोबरा, रेस्क्यू टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

विकासनगर में गांव की गलियों में पहुंचा 12 फीट लंबा किंग कोबरा, रेस्क्यू टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
सावन में नाग का दिखना शुभ माना जाता है, लेकिन जब वही नागराज गांव के बीचोंबीच आ जाएं, तो डर और दहशत लाजमी है। उत्तराखंड के विकासनगर में कुछ ऐसा ही हुआ, जहां बारह फीट लंबा किंग कोबरा ग्रामीण बस्ती में पहुंच गया — और फिर जो हुआ, वो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था उत्तराखंड के चौहड़पुर रेंज के रजौली गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब गांव की गलियों में जंगल से निकलकर एक विशालकाय किंग कोबरा ने दस्तक दे दी। करीब 12 फीट लंबे इस सांप को देखकर गांववालों की सांसें थम गईं। डरे-सहमे ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौहड़पुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी पंकज ध्यानी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद किंग कोबरा को सुरक्षित काबू में किया गया। रेस्क्यू टीम ने इस खतरनाक और दुर्लभ सांप को बाद में टिमली के गहरे जंगलों में ले जाकर सुरक्षित रूप से छोड़ ...
सीएम धामी के नेतृत्व में हरेला पर्व पर रिकॉर्ड बनाएगा उत्तराखंड , एक ही दिन पूरे प्रदेश में रोपे जाएंगे 05 लाख पौधे

सीएम धामी के नेतृत्व में हरेला पर्व पर रिकॉर्ड बनाएगा उत्तराखंड , एक ही दिन पूरे प्रदेश में रोपे जाएंगे 05 लाख पौधे

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
सीएम धामी के नेतृत्व में हरेला पर्व पर रिकॉर्ड बनाएगा उत्तराखंड एक ही दिन पूरे प्रदेश में रोपे जाएंगे 05 लाख पौधे *"हरेला का त्योहार मनाओ, धरती मां का ऋण चुकाओ की थीम पर मनेगा हरेला पर्व* *प्रधानमंत्री के एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत भी रोपे जाएंगे पौधे* इस वर्ष हरेला पर्व पर उत्तराखंड पौधरोपण पर रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। इस दिन पूरे प्रदेश में एक ही दिन में 05 लाख से अधिक पौधे रोपे जाएंगे। जिसमें से गढ़वाल मंडल में 03 लाख और कुमाऊं मंडल में 02 लाख पौधे रोपण का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए शासन स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस बार हरेला का त्योहार मनाओ, धरती मां का ऋण चुकाओ और एक पेड़-माँ के नाम की थीम पर यह पौधरोपण आयोजित किया जाएगा। पूरे माह इस पर्व के तहत कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस पौधरोपण अभियान की सफलता ...
CM धामी को पत्र भेजने वाले लोगो  को CM ने किये फ़ोन, समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

CM धामी को पत्र भेजने वाले लोगो को CM ने किये फ़ोन, समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र भेजकर अपनी समस्या बताने वाले फरियादियों से बातचीत करते हुए अधिकारियों को उन पर उचित कार्रवाही के निर्देश दिए हैं। डोईवाला तहसील के शेरगढ़ निवासी कर्मचंद ने शिकायत दर्ज कराई थी, कि उनके खेत के लिए आने वाली सिंचाई नहर, टूट गई है, जिस कारण सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री ने उनसे पूरी समस्या सुनने के बाद, प्रमुख अभियंता सिंचाई विभाग को मामले में उचित कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इसी तरह मेजर नरेश कुमार सकलानी ने उनकी भूमि पर निजी व्यक्तियों द्वारा अतिक्रमण कर लधु सिंचाई नहर बनाने की शिकायत दर्ज की गई, जिस पर मुख्यमंत्री धामी ने जिलाधिकारी देहरादून को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। एक अन्य शिकायतकर्ता कैनाल रोड निवासी धीरेंद्र शुक्ला ने बिल्डर के खिलाफ परेशान करने की शिकायत दर्ज कराई है, मुख्यमंत्री ने एमडीडीए को इस...
डीजीपी ने किया कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण, 7000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात, ड्रोन और CCTV से निगरानी

डीजीपी ने किया कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण, 7000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात, ड्रोन और CCTV से निगरानी

उत्तराखंड, बड़ी खबर
उत्तराखंड में श्रावण मास की कांवड़ यात्रा-2025 का आगाज 11 जुलाई से होने जा रहा है। यात्रा के शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित संचालन को लेकर पुलिस मुख्यालय ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड श्री दीपम सेठ ने ऋषिकेश से लेकर नीलकंठ महादेव मंदिर तक कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। डीजीपी ने व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। तीन जिलों की संयुक्त समीक्षा बैठक निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिदेशक ने देहरादून, पौड़ी और टिहरी जनपदों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों एवं अन्य अधिकारियों के साथ संयुक्त समीक्षा बैठक की। इसके बाद मुनि की रेती, लक्ष्मण झूला और नीलकंठ महादेव मंदिर तक यात्रा मार्ग का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन, श्रद्धालु सहायता केंद्रों, शिविर स्थलों एवं ड्यूटी ...
मुख्यमंत्री धामी ने रायपुर क्षेत्र में अतिवृष्टि से प्रभावित इलाकों का किया स्थलीय निरीक्षण

मुख्यमंत्री धामी ने रायपुर क्षेत्र में अतिवृष्टि से प्रभावित इलाकों का किया स्थलीय निरीक्षण

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून में रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने किरसाली चौक, आई.टी पार्क, ननूरखेड़ा, आमवाला, तपोवन, शांति विहार में स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुनते हुए कहा कि जनता की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन को प्रभावित लोगो को हर संभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने नियमित रूप से नालियों की सफाई करने और जल भराव वाले क्षेत्रों में ड्रेनेज की समुचित व्यवस्था किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतते हुए चेतावनी बोर्ड भी लगाए जाएं। मुख्यमंत्री ने स्थानीय पुलिस बलों, सभी विभागों को भी अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी आकस्मिकता की स्थिति में...