Friday, May 1News That Matters

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड : बाबा रामदेव बोले- गांवों में बसता है भारत, ‘धरती के डॉक्टर किट’ के बारे में बताई खास बातें

उत्तराखंड : बाबा रामदेव बोले- गांवों में बसता है भारत, ‘धरती के डॉक्टर किट’ के बारे में बताई खास बातें

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : बाबा रामदेव बोले- गांवों में बसता है भारत, ‘धरती के डॉक्टर किट’ के बारे में बताई खास बातें समृद्ध ग्राम, पतंजलि दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट की ओर से पांच दिवसीय कृषि और उद्यम सखी ट्रेनिंग प्रोग्राम संपन्न हो गया। ट्रेनिंग में प्राकृतिक कृषि जैविक कृषि और मृदा परीक्षण के महत्व को समझाते हुए ‘धरती का डॉक्टर किट’ का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान स्वामी रामदेव ने कहा कि भारत गांवों में बसता है। उन्होंने पतंजलि का उद्देश्य ग्रामीण आर्थिक समृद्धि के साथ आजीविका अभिवृद्धि करके पूर्ण रूप से ग्राम विकास करने का है। स्वदेशी से परिपूर्ण आंदोलन के साथ आर्थिक सुरक्षा के साथ-साथ ग्राम विकास में पतंजलि की महती भूमिका है। जिसे, आज देश भर में बहुत अच्छी पहचान मिली है। पतंजलि ने योग क्रांति, ऋषि क्रांति, कृषि क्रांति को पूर्ण कर और अब ग्रामीण भारत की एक आर्थिक समृद्धि की क्रांति का पावन श...
उत्तराखंड : राज्यपाल ने जॉर्ज एवरेस्ट में किया कार्टोग्राफी संग्रहालय का भ्रमण, ली इतिहास की जानकारी

उत्तराखंड : राज्यपाल ने जॉर्ज एवरेस्ट में किया कार्टोग्राफी संग्रहालय का भ्रमण, ली इतिहास की जानकारी

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : राज्यपाल ने जॉर्ज एवरेस्ट में किया कार्टोग्राफी संग्रहालय का भ्रमण, ली इतिहास की जानकारी राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने जॉर्ज एवरेस्ट में कार्टोग्राफी संग्रहालय का भ्रमण किया। राज्यपाल ने कार्टोग्राफी के इतिहास, इससे जुड़े उपकरणों, महान भारतीय सर्वेक्षकों और द ग्रेट ट्रिगोनोमेट्रिकल सर्वे के विषय में जानकारी ली। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि संग्रहालय लोगों को सर जॉर्ज एवरेस्ट के कार्यों से अवगत कराएगा। साथ ही महान सर्वेयर नैन सिंह रावत, राधानाथ सिकदर द्वारा सीमित साधनों में किए गए कार्य लोगों के लिए प्रेरणा बनेंगे। उन्होंने कहा म्यूजियम में नई टेक्नोलॉजी और एआई का उपयोग किया जाना इसे विशेष बनाता है। बता दें कि यह संग्रहालय महान गणितज्ञ राधानाथ सिकदर और सर्वेयर पंडित नैन सिंह रावत को समर्पित है। 1832 में बने सर जॉर्ज एवरेस्ट हाउस को संग्रहालय के रूप म...
उत्तराखंड : निलंबित दारोगाओं के बयान दर्ज करेगी विजिलेंस, बनाए जा सकते हैं आरोपित

उत्तराखंड : निलंबित दारोगाओं के बयान दर्ज करेगी विजिलेंस, बनाए जा सकते हैं आरोपित

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : निलंबित दारोगाओं के बयान दर्ज करेगी विजिलेंस, बनाए जा सकते हैं आरोपित दारोगा भर्ती घोटाले में विजिलेंस अब निलंबित दारोगाओं के बयान दर्ज करेगी। इसके लिए दो जोन बने हैं। गढ़वाल मंडल के निलंबित दारोगा के देहरादून व कुमाऊं मंडल के दारोगा के हल्द्वानी विजिलेंस थाने में बयान दर्ज होंगे। इसके बाद दारोगाओं की मुसीबत बढ़ सकती है और उन्हें आरोपित बनाया जा सकता है। 23 जनवरी को अपर पुलिस महानिदेशक वी मुरुगेशन ने दारोगा भर्ती घोटाले में 20 दारोगा को निलंबित किया था। तब से दारोगा लाइन में हैं और विजिलेंस साक्ष्य एकत्र कर रही है। विजिलेंस सूत्रों के अनुसार, दारोगाओं व उनके स्वजन के बैंक खातों की डिटेल जुटा ली है। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। निलंबित दारोगाओं के पहली बार बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके लिए विजिलेंस ने सवालों की लंबी लिस्ट तैयार कर ली है। सवाल पूछे ज...
उत्तराखंड : राज्य आंदोलनकारियों का भवन कर होगा माफ, देहरादून महापौर सुनील उनियाल गामा ने की घोषणा

उत्तराखंड : राज्य आंदोलनकारियों का भवन कर होगा माफ, देहरादून महापौर सुनील उनियाल गामा ने की घोषणा

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : राज्य आंदोलनकारियों का भवन कर होगा माफ, देहरादून महापौर सुनील उनियाल गामा ने की घोषणा उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच की ओर से वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी स्व. सुशीला बलूनी की 84वीं जयंती मातृशक्ति दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए पांच महिलाओं को मातृशक्ति सम्मान से नवाजा गया। महापौर सुनील उनियाल गामा ने राज्य आंदोलनकारियों का भवन कर माफ करने की घोषणा की। कहा कि एक माह के भीतर इसका प्रस्ताव निगम की बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। महापौर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान होना चाहिए। कचहरी मार्ग अथवा नेशविला रोड का नाम सुशीला बलूनी के नाम पर करने व उनकी प्रतिमा स्थापित करने की पूरी कोशिश करेंगे। इसका प्रस्ताव भी निगम की बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि राज्य आंदो...
उत्तराखंड : मंगलौर बसपा विधायक अंसारी का दिल्ली में उपचार के दौरान निधन

उत्तराखंड : मंगलौर बसपा विधायक अंसारी का दिल्ली में उपचार के दौरान निधन

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : मंगलौर बसपा विधायक अंसारी का दिल्ली में उपचार के दौरान निधन मंगलौर से बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी का दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार सुबह निधन हो गया। विधायक के निधन की सूचना मिलती ही बसपा कार्यकर्ताओं और कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। वह दो बार के मंगलौर के विधायक रहे। शुक्रवार की देर शाम को विधायक सरवत करीम अंसारी को ऑक्सीजन लेवल डाउन होने पर मंगलौर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था, लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ने पर शुक्रवार की रात को ही उन्हें नोएडा के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। जहां पिछले दो दिनों से उनका ऑक्सीजन लेवल डाउन था। इसलिए चिकित्सकों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा हुआ था। नोएडा में ही उपचार के दौरान सोमवार सुबह उनका निधन हो गया। सरवत करीम अंसारी मंगलौर विधानसभा से दूसरी बार विधायक बने थे। इससे पहले वह 2012 से 2017 तक भी बसपा...
उत्तराखंड : जीत के समीकरण साधने में जुटी बीजेपी , हारी हुई सीटों पर सांसद संभालेंगे मोर्चा

उत्तराखंड : जीत के समीकरण साधने में जुटी बीजेपी , हारी हुई सीटों पर सांसद संभालेंगे मोर्चा

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : जीत के समीकरण साधने में जुटी बीजेपी , हारी हुई सीटों पर सांसद संभालेंगे मोर्चा अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत मैदान में उतर चुकी भाजपा ने विधानसभा की उन 23 सीटों पर अधिक ध्यान केंद्रित किया है, जहां पिछले विधानसभा चुनाव में उसे हार का सामना करना पड़ा था। पार्टी ने इन विधानसभा क्षेत्रों में फिर से सांसदों को मोर्चे पर उतारा है। इस क्रम में सांसदों के लिए इन सीटों में प्रवास के कार्यक्रम निर्धारित कर दिए गए हैं। इसके अलावा अनुसूचित जाति और जनजाति समाज में पार्टी को अधिक विस्तार देने के दृष्टिगत इसी माह गढ़वाल व कुमाऊं संभागों के सम्मेलन की तिथियां भी तय कर दी गई हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने रविवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में पार्टी द्वारा नवंबर माह के लिए तय कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले विधानसभा चुनाव में जिन स...
उत्तराखंड : सालभर बाद थानो रोड के पुलों की जांच शुरू करने पहुंची टीम

उत्तराखंड : सालभर बाद थानो रोड के पुलों की जांच शुरू करने पहुंची टीम

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सालभर बाद थानो रोड के पुलों की जांच शुरू, पहुंची टीम आखिरकार लंबे इंतजार के बाद थानो रोड पर भोपालपानी पुल की क्षतिग्रस्त एप्रोच रोड की मरम्मत शुरू हो पाएगी। क्योंकि, मरम्मत सिर्फ इस बात की पड़ताल पर अटकी थी कि क्योंकि इस पुल की एप्रोच रोड बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही है। इस बात की जांच की जिम्मेदारी केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीआरआरआइ) को दी गई थी और संस्थान के विशेषज्ञ बार-बार टालमटोल कर रहे थे। हालांकि, अब सीआरआरआइ के सात विशेषज्ञों की टीम ने दून पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। 30 अक्टूबर तक जांच की जाएगी और इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग खंड देहरादून को रिपोर्ट दी जाएगी। भोपालपानी पुल की एप्रोच रोड निर्माण के साढ़े चार साल के भीतर तीन बार ढह चुकी है। इस स्थिति को देखते हुए ही मरम्मत की किसी भी विधि पर आगे बढ़ने से पहले यहां की मिट्टी, डिजाइन आदि की जांच कराने का निर्णय लिया...
उत्तराखंड : जमरानी बांध में राज्यांश को लेकर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में होगा करार, सीएम धामी ने पीएम मोदी का जताया आभार

उत्तराखंड : जमरानी बांध में राज्यांश को लेकर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में होगा करार, सीएम धामी ने पीएम मोदी का जताया आभार

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : जमरानी बांध में राज्यांश को लेकर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में होगा करार, सीएम धामी ने पीएम मोदी का जताया आभार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जमरानी बांध परियोजना की स्वीकृति पर प्रधानमंत्री का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत केंद्र सरकार ने 1730.20 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इनमें 90 प्रतिशत केंद्रांश और 10 प्रतिशत राज्यांश होगा। इस राज्यांश को उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश मिल कर वहन करेंगे। इस संबंध में जल्द ही उत्तर प्रदेश से करार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वैश्विक निवेशक सम्मेलन से पहले सरकार का लक्ष्य अभी तक मिले निवेश प्रस्तावों में से राज्य के हित वाले अधिक से अधिक प्रस्तावों को धरातल पर उतारना है। शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जमरानी बांध परियोजना के निर...
उत्तराखंड : ब्रह्म मुहूर्त में शुद्धिकरण के बाद खुले चारों धामों के कपाट, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

उत्तराखंड : ब्रह्म मुहूर्त में शुद्धिकरण के बाद खुले चारों धामों के कपाट, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : ब्रह्म मुहूर्त में शुद्धिकरण के बाद खुले चारों धामों के कपाट, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन चंद्रग्रहण के बाद आज सुबह 4.30 बजे ब्रह्म मुहूर्त में शुद्धिकरण के बाद चारों धामों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से बताया गया कि आज रविवार सुबह से मंदिर में दैनिक पूजा शुरू हो गई है। यमुनोत्री धाम में भी सुबह शुद्धिकरण के पश्चात मंदिर खोल दिया गया है। यहां श्रद्धालुओं ने मां यमुना के दर्शन किए। वहीं ग्रहण काल समाप्त होने के बाद सुबह से हर की पैड़ी पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में दान और पूजा कर अपने लिए मनोवांछित फल की कामना की। शनिवार को इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण देखा गया। यह आंशिक चंद्र ग्रहण था जिसकी शुरुआत रात 1:05 बजे से हुई और यह 2:24 बजे तक दिखाई दिया। एक घंटा 19 मिनट तक रह...
उत्तराखंड : महाविद्यालयों को पांच से 10 लाख रुपये पुरस्कार देगी सरकार, नैक मूल्यांकन को कर रहे प्रोत्साहित

उत्तराखंड : महाविद्यालयों को पांच से 10 लाख रुपये पुरस्कार देगी सरकार, नैक मूल्यांकन को कर रहे प्रोत्साहित

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : महाविद्यालयों को पांच से 10 लाख रुपये पुरस्कार देगी सरकार, नैक मूल्यांकन को कर रहे प्रोत्साहित प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों को सरकार पांच से 10 लाख रुपये तक पुरस्कार देगी। नैक (राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद) मूल्यांकन को प्रोत्साहित करने एवं महाविद्यालयों के बीच सकारात्मक प्रतिस्पर्धा के लिए ग्रेडिंग के हिसाब से यह धनराशि दी जाएगी। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। शासन के आदेश के मुताबिक महाविद्यालयाें को विभाग के तहत गठित कॉर्पस फंड के माध्यम से यह धनराशि दी जाएगी। बी ग्रेड वाले महाविद्यालयों को पांच लाख और ए डबल प्लस वाले महाविद्यालयों को पुरस्कार के रूप में 10 लाख की धनराशि मिलेगी। इसके अलावा ए प्लस ग्रेड पर 9 लाख, एक ग्रेड पर आठ लाख, बी डबल प्लस पर सात और बी प्लस पर छह लाख रुपये पुरस्कार के रूप में मिलेंगे। उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुता...