Friday, May 1News That Matters

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड : बदरीनाथ-केदारनाथ दर्शन के लिए पहुंचे थल सेनाध्यक्ष मनोज पांडे, मंदिर में सपरिवार की पूजा-अर्चना

उत्तराखंड : बदरीनाथ-केदारनाथ दर्शन के लिए पहुंचे थल सेनाध्यक्ष मनोज पांडे, मंदिर में सपरिवार की पूजा-अर्चना

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : बदरीनाथ-केदारनाथ दर्शन के लिए पहुंचे थल सेनाध्यक्ष मनोज पांडे, मंदिर में सपरिवार की पूजा-अर्चना थल सेनाध्यक्ष मनोज पांडे सपरिवार भगवान बदरीविशाल और बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे। उनके साथ सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी दर्शन को पहुंचे। थलसेना अध्यक्ष ने यात्रियों के बीच ही दर्शन किए। इस दौरान किसी भी तरह यात्रियों को दर्शन करने से नहीं रोका गया। थल सेनाध्यक्ष रविवार प्रात: साढ़े आठ बजे प्रात: भगवान केदारनाथ के दर्शन को पहुंचे। जहां बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह और कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने उनकी अगवानी की। दर्शन पूजा-अर्चना के बाद पूर्वाह्न साढ़े दस बजे थल सेना प्रमुख केदारनाथ से बदरीनाथ धाम पहुंचे। परिवार के साथ उन्होंने यहां बदरीनाथ मंदिर में दर्शन और विशेष पूजा की। इसके पश्चात थल सेना प्रमुख बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी से मिले। उन्होंने ...
उत्तराखंड : बंगलूरू रोड शो में 18 कंपनियों ने भरी हामी, 4,600 करोड़ के निवेश पर करार

उत्तराखंड : बंगलूरू रोड शो में 18 कंपनियों ने भरी हामी, 4,600 करोड़ के निवेश पर करार

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : बंगलूरू रोड शो में 18 कंपनियों ने भरी हामी, 4,600 करोड़ के निवेश पर करार वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए बंगलूरू में आयोजित रोड शो में 4,600 करोड़ के निवेश पर करार हुआ है। इसमें सेमी कंडक्टर निर्माण, इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण, डेयरी फार्मिंग, स्वास्थ्य, पर्यटन, वैकल्पिक ऊर्जा समेत अन्य क्षेत्रों में 18 कंपनियां प्रदेश में निवेश करेंगी। शनिवार को बंगलूरू रोड शो में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और रेखा आर्य की मौजूदगी में निवेशकों के साथ एमओयू किया गया। इसमें भारत सेमी कंडक्टर सोसाइटी राज्य में सेमी कंडक्टर का निर्माण करेगी, जबकि हेज प्रिसिजन प्रोडक्ट्स लिमिटेड ऑटो कंपोनेंट प्लांट, रेडवुड ग्रुप पर्यटन क्षेत्र में रिजॉर्ट, केईसी एग्रीटेक वैकल्पिक ऊर्जा में निवेश करेगी। इस मौके पर सचिव शैलेश बगौली, डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम, डॉ. पंकज कुमार पांडे, चेयरमैन सीआईआई कर्नाटक विजय कृष्ण...
उत्तराखंड : लोक सेवा आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष बने डॉ. गोदियाल, विभाग ने जारी की अधिसूचना

उत्तराखंड : लोक सेवा आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष बने डॉ. गोदियाल, विभाग ने जारी की अधिसूचना

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : लोक सेवा आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष बने डॉ. गोदियाल, विभाग ने जारी की अधिसूचना उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के वरिष्ठ सदस्य डॉ. रविदत्त गोदियाल को कार्यकारी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। शनिवार को कार्मिक विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष जगमोहन राणा का कार्यकाल पूरा होने से पद खाली हो गया था। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद कार्मिक विभाग ने आयोग के वरिष्ठ सदस्य डॉ. रवि दत्त गोदियाल को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड :देहरादून पहुंची अमृत कलश यात्रा , सीएम धामी ने कहा-सभी भक्तियों में सर्वश्रेष्ठ है देशभक्ति

उत्तराखंड :देहरादून पहुंची अमृत कलश यात्रा , सीएम धामी ने कहा-सभी भक्तियों में सर्वश्रेष्ठ है देशभक्ति

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड :देहरादून पहुंची अमृत कलश यात्रा , सीएम धामी ने कहा-सभी भक्तियों में सर्वश्रेष्ठ है देशभक्ति राज्यभर से होते हुए अमृत कलश यात्रा शनिवार को देहरादून पहुंच गई। सीएम पुष्कर सिंह धामी, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि देशभक्ति सभी प्रकार की भक्तियों में सर्वश्रेष्ठ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, एक राष्ट्र तभी महान बनता है, जब उसके नागरिकों के मन में अपने देश, अपनी संस्कृति, परंपरा और अपने सामर्थ्य पर पूर्ण विश्वास एवं गर्व का भाव होता है। हमारी देवभूमि, वीरों की भूमि है, बलिदानियों की भूमि है। ये बात हमारे सैनिकों ने अब तक हुए सभी युद्धों में सिद्ध की है। कहा, देशभक्ति सभी प्रकार की भक्तियों में सर्वश्रेष्ठ है। सीएम धामी ने शनिवार को गढ़ीकैंट, निंबूवाला स्थित हिमालयन संस्कृति केंद्र में मेरी...
उत्तराखंड : पूर्व कैप्टन से जमीन दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी, महिला समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड : पूर्व कैप्टन से जमीन दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी, महिला समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : पूर्व कैप्टन से जमीन दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी, महिला समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज जमीन दिलाने के नाम पर ठगों ने सेवानिवृत्त कैप्टन से 10 लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में कैंट कोतवाली पुलिस ने महिला सहित तीन के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। कोर्ट में दिए प्रार्थनापत्र में शिकायतकर्ता सुख बहादुर गुरुंग निवासी जोहडी, अनारवाला ने बताया कि वह वर्ष 2006 में सेना से कैप्टन पद से सेवानिवृत्त हुए। आरोपित नीरज पुंडीर से उनकी पुरानी जान-पहचान थी। जिसने फरवरी 2022 में आरोपित बबीता देवी व अतुल कुमार निवासी बीरपुर गढ़ी कैंट से मिलवाया। दोनों आरोपितों ने बताया कि उनकी विकासनगर में जमीन है, जिसे वह बेचना चाह रहे हैं। दोनों पक्षों में जमीन का सौदा एक करोड़, 15 लाख रुपये में हुआ। 12 अक्टूबर 2022 को शिकायतकर्ता ने आठ लाख रुपये का चेक व 23 नवंबर को दो लाख रुपये नकद दिए।...
उत्तराखंड : 75 करोड़ के भूमि फर्जीवाड़े में हो रही बड़ी कार्रवाई , हो सकती है सीबीआई की एंट्री

उत्तराखंड : 75 करोड़ के भूमि फर्जीवाड़े में हो रही बड़ी कार्रवाई , हो सकती है सीबीआई की एंट्री

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : 75 करोड़ के भूमि फर्जीवाड़े में हो रही बड़ी कार्रवाई , हो सकती है सीबीआई की एंट्री डालनवाला क्षेत्र में 75 करोड़ रुपये से अधिक की जमीन को खुर्दबुर्द किए जाने के मामले में सीबीआई (सेंट्रल ब्यूरो आफ इन्वेस्टिगेशन) की देहरादून यूनिट सक्रिय हो गई है। प्रकरण में वर्ष 2021 में डालनवाला कोतवाली में देहरादून सदर के तत्कालीन तहसीलदार राशिद अली समेत पांच व्यक्तियों पर मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। उस समय राशिद अली औरैया के एसडीएम थे, जबकि वह अब उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एडीएम हैं। सीबीआई की सक्रियता के बाद लंबे समय से लंबित चल रहे इस प्रकरण में बड़ी कार्रवाई किए जाने की उम्मीद बढ़ गई है। पुलिस में दर्ज मुकदमे के मुताबिक, डालनवाला क्षेत्र के 14-ए सर्कुलर रोड पर डा शरत चंद सिंधवानी की करीब 11 बीघा भूमि व भवन है। यह भूमि उन्होंने वर्ष 1956 में अपनी मां के नाम पर क्रय की थी। तभी स...
उत्तराखंड : अस्पताल में चिकित्सकों की कमी से बढ़ गयी है परेशानी , इलाज के लिए लंबा हुआ इंतज़ार

उत्तराखंड : अस्पताल में चिकित्सकों की कमी से बढ़ गयी है परेशानी , इलाज के लिए लंबा हुआ इंतज़ार

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : अस्पताल में चिकित्सकों की कमी से बढ़ गयी है परेशानी , इलाज के लिए लंबा हुआ इंतज़ार बागेश्वर के जिला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी हो गई है। बेहोशी के डॉक्टर नहीं होने से ऑपरेशन पर ब्रेक लगा है। रोगियों को दूसरे जिले को रेफर किया जा रहा है। जबकि होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक चिकित्सक भी नहीं है। लोगों ने व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है। जिला अस्पताल में नियुक्त डा. राहुल मिश्रा, डा. कपिल तिवारी, डा. नितिन, डा. मुदित पटेल, डा. आशा आदि पीजी करने चले गए हैं। उनके स्थान पर कोई अन्य चिकित्सक की नियुक्ति नहीं है। जबकि डा. ऋतु भंडारी काम छोड़कर चलीं गई हैं। जनरल सर्जन डा. महिला टीएनएम से नियुक्ति थीं। वह भी अनुबंध पूरा होने पर चलीं गई हैं। पैथालाजिस्ट रश्मि कूट, बेहोशी चिकित्सक संजय कूट टीएनएम से थे। वह भी वर्तमान में अन्यत्र चले गए हैं। जिला अस्पताल रेफरल सेंटर की भूमिका निभा रह...
उत्तराखंड : पारंपरिक छोलिया नृत्य और राकेश चौरसिया के बांसुरी वादन के साथ विरासत का हुआ रंगारंग आगाज

उत्तराखंड : पारंपरिक छोलिया नृत्य और राकेश चौरसिया के बांसुरी वादन के साथ विरासत का हुआ रंगारंग आगाज

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : पारंपरिक छोलिया नृत्य और राकेश चौरसिया के बांसुरी वादन के साथ विरासत का हुआ रंगारंग आगाज दून में विभिन्न संस्कृतियों के संगम के साथ विरासत आर्ट एंड हेरिटेज महोत्सव का आगाज हो गया। महोत्सव के लिए बनाया गया मंच लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। 15 दिवसीय महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। कौलागढ़ स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में आयोजित विरासत महोत्सव की शुरुआत विधायक सविता कपूर ने की। उन्होंने कहा कि विरासत महोत्सव लोगों के लिए एक ऐसा मंच है, जहां वे शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य के जाने-माने लोगों की कला, संस्कृति और संगीत को करीब से अनुभव कर सकते हैं। महोत्सव में विभिन्न संस्थाओं ने विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए। पहले दिन पारंपरिक लोक नृत्य छोलिया की प्रस्तुति दी गई। कलाकारों ने छोलिया नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान दर्शकों ने खू...
उत्तराखंड : कैलाश सत्यार्थी की पुस्तक का विमोचन, रस्किन बॉन्ड को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

उत्तराखंड : कैलाश सत्यार्थी की पुस्तक का विमोचन, रस्किन बॉन्ड को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : कैलाश सत्यार्थी की पुस्तक का विमोचन, रस्किन बॉन्ड को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड करुणा कोई छोटी या मनोरम भावना नहीं है। यह अधिकांश समस्याओं का उत्तर है। करुणा एक अंतर्निहित गुण है, जिसे समय के साथ बदला जा सकता है, लेकिन इसे किसी में आत्मसात नहीं किया जा सकता। यह बातें देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल में समाज सुधारक और लेखक कैलाश सत्यार्थी ने कहीं। शुक्रवार को दून इंटरनेशनल स्कूल, रिवरसाइड कैंपस में डीडीएलएफ के पांचवें संस्करण की शुरुआत हो गई। तीन दिवसीय साहित्यिक समारोह का उद्घाटन कैलाश सत्यार्थी, डीजीपी अशोक कुमार, गुरुचरण दास, डीएस मान, समरांत विरमानी और रणधीर अरोड़ा ने किया। पहले दिन लेखक रस्किन बॉन्ड और उत्तराखंड पुलिस के महानिदेशक अशोक कुमार की ओर से नोबेल पीस पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी की पुस्तक ‘व्हाय डिडन्ट यू कम सूनर?’ का विमोचन हुआ। रस्किन बॉन्ड को डीडीएलएफ और ...
उत्तराखंड : जोशीमठ के बाद उत्तराखंड के कई शहरों पर मंडरा रहा भूस्खलन का खतरा, मसूरी-नैनीताल के लिए बनेगा मानचित्र

उत्तराखंड : जोशीमठ के बाद उत्तराखंड के कई शहरों पर मंडरा रहा भूस्खलन का खतरा, मसूरी-नैनीताल के लिए बनेगा मानचित्र

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : जोशीमठ के बाद उत्तराखंड के कई शहरों पर मंडरा रहा भूस्खलन का खतरा, मसूरी-नैनीताल के लिए बनेगा मानचित्र विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले उत्तराखंड में जलवायु परिवर्तन ने प्राकृतिक आपदाओं की आशंका में कई गुना वृद्धि की है। भूस्खलन की घटनाएं बढ़ी हैं और वर्षाकाल में यह बड़ी चुनौती बना रहता है। अनियोजित विकास कार्य और निर्माण आपदा को न्योता दे रहे हैं। वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान के विज्ञानी उत्तराखंड में बढ़ रहे जोखिमों और उनके निदान की संभावनाओं पर अध्ययन कर रहे हैं। इसी दिशा में वाडिया की ओर से मसूरी और नैनीताल के लिए भूस्खलन संवेदनशीलता मानचित्र तैयार किया जा रहा है। जोशीमठ आपदा के बाद इसकी नितांत आवश्यकता महसूस की गई। मसूरी और नैनीताल में पर्यटकों के दबाव और आसपास हो रहे अंधाधुंध निर्माण ने आपदा की आशंका को बल दिया है। वाडिया के निदेशक काला चांद साईं ने बताया कि उत्त...