Friday, May 1News That Matters

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड : दिवाली से पहले धामी सरकार का तोहफा, रोडवेज के आठ कंडक्टरों का इस पद पर हुआ प्रमोशन

उत्तराखंड : दिवाली से पहले धामी सरकार का तोहफा, रोडवेज के आठ कंडक्टरों का इस पद पर हुआ प्रमोशन

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : दिवाली से पहले धामी सरकार का तोहफा, रोडवेज के आठ कंडक्टरों का इस पद पर हुआ प्रमोशन उत्तराखंड परिवहन निगम में देहरादून मंडल में तैनात आठ परिचालकों को कार्यालय सहायक-द्वितीय के पद पर प्रोन्नति दी गई है। इसी के साथ इनका तबादला भी कर दिया गया है। मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता की ओर से जारी आदेश में प्रोन्नति के बाद पर्वतीय डिपो से परिचालक प्रवीण भट्ट को ग्रामीण डिपो, पारूल भंडारी को मंडल प्रबंधक कार्यालय, अमित अवस्थी को ग्रामीण डिपो भेजा गया। ग्रामीण डिपो से ओंकार सिंह को मंडल प्रबंधक कार्यालय, दीपक बलूनी को कोटद्वार डिपो जबकि सुरेंद्र उनियाल को मंडल प्रबंधक (तकनीकी) कार्यालय भेजा गया। इसके अलावा हरिद्वार डिपो से दीपक बेलवाल को ग्रामीण डिपो जबकि ऋषिकेश डिपो से अंकित खोखर को उसी डिपो में रखा गया है। रुड़की डिपो में तैनात वेल्डर-दो इंद्रपाल सिंह को भी कार्यालय सहायक-द्वितीय के पद...
उत्तराखंड : 21 करोड़ की ठगी करने वाले गैंग का सरगना गिरफ्तार, चीन तक फैलाया नेटवर्क

उत्तराखंड : 21 करोड़ की ठगी करने वाले गैंग का सरगना गिरफ्तार, चीन तक फैलाया नेटवर्क

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : 21 करोड़ की ठगी करने वाले गैंग का सरगना गिरफ्तार, चीन तक फैलाया नेटवर्क वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर देशभर में लोगों को ठगने वाले गैंग के सरगना को एसटीएफ ने हरियाणा से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ देशभर में 855 मामलों में 37 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी ने लोगों से 21 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है। आरोपी के तार चीन से भी जुड़े हैं। आरोपी अन्य साथियों के साथ चीन के क्लाइंट के लिए डमी खाते भी खोलता है। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन पर शिकायत प्राप्त हुई। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि वह ऑनलाइन जॉब की तलाश में थी। उन्हें व्हट्सएप पर मैसेज प्राप्त हुआ। इसमें मैरिओट बोनवॉय होटल ग्रुप के लिए वर्क फ्रॉम होम का ऑफर दिया गया। इसके बाद टेलीग्राम एप पर @सोनिया2343 का मैसेज प्राप्त हुआ। जिसने स्वयं को होटल से होना बताया। ऑनलाइन कमाई ...
उत्तराखंड : तीन दिवसीय द बीटल्स, द गंगा फेस्टिवल का हुआ आगाज सीएम धामी ने किया उद्घाटन

उत्तराखंड : तीन दिवसीय द बीटल्स, द गंगा फेस्टिवल का हुआ आगाज सीएम धामी ने किया उद्घाटन

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : तीन दिवसीय द बीटल्स, द गंगा फेस्टिवल का हुआ आगाज सीएम धामी ने किया उद्घाटन ऋषिकेश के स्वर्गाश्रम में वानप्रस्थ घाट पर शुक्रवार को तीन दिवसीय द बीटल्स एंड द गंगा महोत्सव का आगाज हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महोत्सव का उद्घाटन किया। महोत्सव में करीब 15 देशों से विदेशी मेहमान शिरकत करेंगे। सीएम धामी ने कहा कि योगनगरी का आध्यात्म और संगीत से गहरा संबंध है। ऋषिकेश विश्व की आध्यात्म राजधानी है। दुनिया के हर स्थान पर रहने वाला व्यक्ति ऋषिकेश के बारे में परिचित है। बीटल्स ने पाश्चात्य सभ्यता को यह दिखाया कि किस प्रकार से आत्मा और संगीत मिश्रित होकर आध्यात्म में विलीन हो सकते हैं। बीटल्स के सदस्यों ने इसी भूमि से प्रेरित होकर एक ऐसा संगीत बनाया जिसकी धुन पूरे विश्व ने महसूस की। आज हम उसी बीटल्स का महोत्सव मना रहे हैं। इस फेस्टिवल के माध्यम से उत्तराखंड को एक नई ऊर्जा मिलेग...
उत्तराखंड : पूर्व सीएम हरीश रावत की बढ़ी मुश्किल, CBI ने भेजा नोटिस, वॉयस सैंपल से होगी जांच

उत्तराखंड : पूर्व सीएम हरीश रावत की बढ़ी मुश्किल, CBI ने भेजा नोटिस, वॉयस सैंपल से होगी जांच

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : पूर्व सीएम हरीश रावत की बढ़ी मुश्किल, CBI ने भेजा नोटिस, वॉयस सैंपल से होगी जांच वर्ष 2016 में उत्तराखंड की राजनीति में हलचल मचा देने वाले बहुचर्चित स्टिंग प्रकरण में सीबीआइ ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को वायस सैंपल देने का नोटिस दिया है। शुक्रवार को सीबीआइ ने हरीश को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में, जबकि हरक सिंह को उनके डिफेंस कालोनी स्थित आवास पर नोटिस थमाया। दोनों नेताओं को सात नवंबर को सैंपल देने के लिए दिल्ली बुलाया गया है। सूत्रों की मानें तो सीबीआइ जल्द ही इस मामले में द्वाराहाट के विधायक मदन सिंह बिष्ट व खानपुर के विधायक उमेश शर्मा को भी नोटिस दे सकती है। वर्ष 2016 में कांग्रेस की तत्कालीन सरकार में बगावत के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत का एक कथित वीडियो सामने आया था, जिसमें रावत को सरकार बचाने के लिए विधायकों से मोलभ...
उत्तराखंड : आज लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, केदारनाथ समेत इन मंदिरों के बंद होंगे कपाट

उत्तराखंड : आज लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, केदारनाथ समेत इन मंदिरों के बंद होंगे कपाट

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : आज लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, केदारनाथ समेत इन मंदिरों के बंद होंगे कपाट अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की शरद पूर्णिमा पर आज इस वर्ष का अंतिम चंद्रग्रहण लगेगा। रात एक बजकर पांच मिनट से दो बजकर 18 मिनट तक चंद्रग्रहण रहेगा। एक घंटा 18 मिनट तक ग्रहण काल रहेगा। जबकि नौ घंटे पहले यानी शाम चार बजकर छह मिनट पर चंद्रग्रहण का सूतक शुरू हो जाएगा। चंद्रग्रहण के सूतक काल में मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। इस दौरान स्नान, पुण्य कार्य, व्रत, भगवान की मूर्ति का स्पर्श प्रतिबंध रहेगा। वैसे तो प्रत्येक पूर्णिमा का हिंदू धर्म में महत्व है, लेकिन शरद पूर्णिमा को विशेष माना गया है।मान्यता है कि इस दिन लक्ष्मी का जन्म हुआ था। शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी भगवान विष्णु के साथ पृथ्वीलोक में भ्रमण के लिए आती हैं व घर-घर जाकर भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा 16 कलाओं से प...
उत्तराखंड : सात नवंबर से तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

उत्तराखंड : सात नवंबर से तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सात नवंबर से तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सात नवंबर से उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने शुक्रवार को राष्ट्रपति के दौरे को लेकर समीक्षा की। बैठक में शासन व प्रशासन के अधिकारियों के अलावा एचएन बहुगुणा गढ़वाल विवि और गोविंद बल्लभ पंत कृषि विवि के कुलपति भी शामिल हुए। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति सात नवंबर को उत्तराखंड पहुंचेंगी। उनका आठ नवंबर को श्रीनगर गढ़वाल और कुमाऊं दौरे का कार्यक्रम भी है। नौ नवंबर को वह उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में भाग लेंगी। राष्ट्रपति के दौरे मद्देनजर मुख्य सचिव ने सुरक्षा व आवश्यक व्यवस्थाएं जुटा लेने के निर्देश दिए। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड : सरकारी कर्मियों की बल्ले-बल्ले, सात हजार बोनस, चार फीसदी भत्ता धामी सरकार जल्द देगी दिवाली बोनस

उत्तराखंड : सरकारी कर्मियों की बल्ले-बल्ले, सात हजार बोनस, चार फीसदी भत्ता धामी सरकार जल्द देगी दिवाली बोनस

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : सरकारी कर्मियों की बल्ले-बल्ले, सात हजार बोनस, चार फीसदी भत्ता धामी सरकार जल्द देगी दिवाली बोनस प्रदेश के सरकारी कार्मिकों को दीपावली पर्व के अवसर पर बोनस और चार प्रतिशत महंगाई भत्ते के लिए नजरें अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर टिक गई हैं। वित्त ने इस संबंध में पत्रावलियों को उच्चानुमोदन के लिए भेजा है। प्रदेश के ढाई लाख से अधिक राजकीय, सहायता प्राप्त शिक्षण व प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं और शहरी निकायों के कार्मिकों व पेंशनर के महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की वृद्धि की जानी है। इसके बाद महंगाई भत्ता 42 प्रतिशत से बढ़कर 46 प्रतिशत हो जाएगा। केंद्र सरकार अपने कार्मिकों के लिए महंगाई भत्ता और बोनस दोनों की घोषणा कर चुकी है। प्रदेश के सरकारी, अर्द्ध सरकारी और सार्वजनिक उपक्रमों व निकाय कार्मिक अब प्रदेश सरकार की ओर टकटकी बांधे हुए हैं। प्रदेश में दीपावली पर बोनस के पात...
उत्तराखंड : कैलाश मानसरोवर की बदलेगी तस्वीर, दस करोड़ का प्रस्ताव हुआ तैयार, आसान होगी यात्रा

उत्तराखंड : कैलाश मानसरोवर की बदलेगी तस्वीर, दस करोड़ का प्रस्ताव हुआ तैयार, आसान होगी यात्रा

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : कैलाश मानसरोवर की बदलेगी तस्वीर, दस करोड़ का प्रस्ताव हुआ तैयार, आसान होगी यात्रा आदि कैलाश यात्रा मार्ग में पर्यटकों के लिए सुविधाएं बढ़ाये जाने की कवायद शुरू हो गई है। कुमाऊं मंडल विकास निगम ने आवासीय सुविधा, ट्रैक रूट, सूचना विज्ञान केंद्र, रेस्क्यू सेंटर आदि बनाने के लिये 10 करोड़ के प्रस्ताव तैयार कर लिये हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिथौरागढ़ भ्रमण के दौरान केदार खंड के बाद मानस खंड के विकास की बात कही थी। उनके ऊँ पर्वत दर्शनों के बाद अब उत्तराखंड सरकार इस क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए तेजी से कार्य कर रही है। जिस तादाद में लोग यहां पहुंचने लगे हैं उसके मुताबिक यहां आवासीय सुविधाओं की भारी कमी है। स्थानीय ग्रामीण होम स्टे चला रहे हैं, लेकिन इनकी संख्या बहुत कम है। आने वाले वर्षों में यहां पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसके लिए आव...
उत्तराखंड : देश में पहली सबसे लंबी सुरंग के बीच बनेगी कंक्रीट की दीवार

उत्तराखंड : देश में पहली सबसे लंबी सुरंग के बीच बनेगी कंक्रीट की दीवार

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : देश में पहली सबसे लंबी सुरंग के बीच बनेगी कंक्रीट की दीवार देश में पहली बार यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन राज्य की सबसे लंबी सुरंग के बीचोबीच कंक्रीट की दीवार बनाई जा रही है। एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड) के अधिकारियों का दावा है कि इस दीवार के बनने से सुरंग के अंदर वाहन एक-दूसरे से नहीं टकराएंगे। जिससे यह सुरंग जीरो एक्सीडेंट वाली होगी। सुरंग निर्माण के लिए करीब एक हजार मजदूर दिन-रात काम कर रहे हैं। जिसके फरवरी माह तक आर-पार होने की उम्मीद है। चारधाम सड़क परियोजना के तहत यमुनोत्री हाईवे पर 850 करोड़ रुपये की लागत से सिलक्यारा से पोल गांव तक 4.5 किमी लंबी सुरंग बनाई जा रही है। जिसका अब 500 मीटर ही निर्माण शेष बचा है। इस सुरंग में फायर सप्रेशन सिस्टम और स्काडा (सुपरवाइजरी कंट्रोल एंड डाटा एक्वीजीशन) जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का भी प्रयोग क...
उत्तराखंड : प्रदेश में लागू होगी एनसीईआरटी समिति की सिफारिश, शिक्षा मंत्री ने बताया कैसा होगा पाठ्यक्रम

उत्तराखंड : प्रदेश में लागू होगी एनसीईआरटी समिति की सिफारिश, शिक्षा मंत्री ने बताया कैसा होगा पाठ्यक्रम

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : प्रदेश में लागू होगी एनसीईआरटी समिति की सिफारिश, शिक्षा मंत्री ने बताया कैसा होगा पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की ओर से गठित उच्च स्तरीय समिति की सिफारिश को प्रदेश में लागू किया जाएगा। शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने इस संबंध में निदेशक एससीईआरटी (राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद) को निर्देश दिए हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत स्कूल पाठ्यक्रम में ‘हमारी विरासत’ नामक पुस्तक शामिल की जाएगी। यह पहले चरण में कक्षा छह से आठवीं तक लागू होगी। पुस्तक के संकलन की जिम्मेदारी एससीईआरटी को दी गई है। इसके लिए निदेशक एससीईआरटी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति गठित की गई है। राजस्थान प्रवास के दौरान मीडिया को जारी बयान में मंत्री ने कहा, एनसीईआरटी समिति ने किताबों में ‘इंडिया’ शब्द की जगह ‘भारत’ लिखे जाने की सिफारि...