यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए आमजन से मांगे गए सुझाव, दून पुलिस ने की ये अपील…
Dehradun News: वर्तमान में जनपद देहरादून में वाहनों की संख्या की अधिकता व विभिन्न स्थानों पर चल रहे निर्माण कार्यों के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ऐसे में शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित किये जाने के संबंध में दून पुलिस द्वारा आमजन से समस्याओं/सुझावों को साझा करने के लिए की अपील की गई है। बताया जा रहा है कि इन प्राप्त सुझावो पर अन्य सम्बन्धित विभागो से समन्वय स्थापित कर तात्कालिक रूप से कार्यवाही करते हुए सुधार के प्रयास किये जायेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार यातायात समस्याओं के तात्कालिक समाधान तथा वर्तमान में चल रहे निर्माण कार्यों के मध्य यातायात व्यवस्था में प्रभावी सुधार हेतु एस0एस0पी0 देहरादून व पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा सभी यातायता कर्मियों से उनकी ड्यूटी के दौरान आ रही समस्याओं का आंकलन व मीडियाकर्मियों, व्यापारीगण, जन प्रभुत्व तथा आम जनमानस से उनके कार्य क्...








