भारतीय नौसेना की ओर से ट्रेड्समैन मेट के पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और भर्ती से जुड़ी जानकारी…
Navy Jobs: अगर आप इंडियन नेवी में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। भारतीय नौसेना की ओर से ट्रेड्समैन मेट के पदों पर भर्ती की जा रही है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है । इच्छुक अभ्यर्थी 25 सितंबर 2023 तक ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है।
मिली जानकारी के अनुसार भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं कक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण किया हो। इसके अलावा अभ्यर्थी ने संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी हासिल किया हो। ट्रेड्समैन मेट के पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। भर्ती में चयनित होने के वाले उम्मीदवारों को 18 हजार रुपये...








