Monday, July 27News That Matters

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: 18 श्रद्धालुओं को लेकर जौलीग्रांट एयरपोर्ट से रवाना हुआ हेलिकॉप्टर, आज से दो धामों के लिए शुरू हुई उड़ान

उत्तराखंड: 18 श्रद्धालुओं को लेकर जौलीग्रांट एयरपोर्ट से रवाना हुआ हेलिकॉप्टर, आज से दो धामों के लिए शुरू हुई उड़ान

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: 18 श्रद्धालुओं को लेकर जौलीग्रांट एयरपोर्ट से रवाना हुआ हेलिकॉप्टर, आज से दो धामों के लिए शुरू हुई उड़ान जौलीग्रांट से बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए हेलिकॉप्टर की उड़ान आज सुबह से दोबारा शुरू की गई। हेली सेवा में जौलीग्रांट से कुल 18 श्रद्धालु दो धामों के लिए रवाना हुए। रुद्राक्ष एविएशन का एमआई 17 सीरिज का डबल इंजन बीस सीटर हेलिकॉप्टर आज सुबह साढे छह बजे एयरपोर्ट से पहले बदरीनाथ के लिए उड़ान भरेगा। बदरीनाथ के दर्शन कराकर हेलीकॉप्टर वापस गुप्तकाशी में लैंड होगा। गुप्तकाशी से एक छोटे हेलिकॉप्टर में सभी श्रद्धालुओं को केदारनाथ दर्शनों को ले जाएगा। वापस गुप्तकाशी आने पर एमआई 17 से श्रद्धालुओं को वापस जौलीग्रांट लाया जाएगा। जौलीग्रांट से दो धामों के लिए आवाजाही करने में हेलीकॉप्टर को कुल दो घंटों का समय लगेगा। कंपनी का हेलिकॉप्टर मंगलवार शाम पांच बजे के लगभग एसडीआरएफ के हेलीपैड पर ...
उत्तराखंड: प्रदेश में 24 घंटे में डेंगू के 95 नए मामले, दून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी में सबसे ज्यादा मामले

उत्तराखंड: प्रदेश में 24 घंटे में डेंगू के 95 नए मामले, दून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी में सबसे ज्यादा मामले

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: प्रदेश में 24 घंटे में डेंगू के 95 नए मामले, दून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी में सबसे ज्यादा मामले प्रदेश में बीते 24 घंटे में डेंगू के 95 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और पौड़ी गढ़वाल के सबसे ज्यादा मामले हैं। अब डेंगू के सक्रिय मामलों की संख्या 344 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, मंगलवार को देहरादून में 16, हरिद्वार में 22, नैनीताल में 19, पौड़ी गढ़वाल में 24, टिहरी में छह, ऊधमसिंह नगर में दो और चमोली में छह नए डेंगू के मामले सामने आए। हालांकि कहीं भी डेंगू से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया। अब तक डेंगू से 14 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। 1400 लोग स्वस्थ हो चुके हैँ। 344 सक्रिय मामले हैं। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
हल्द्वानी पहुंचा स्वास्थ्य सचिव का काफिला, अधिकारियों की लगाई क्लास…

हल्द्वानी पहुंचा स्वास्थ्य सचिव का काफिला, अधिकारियों की लगाई क्लास…

उत्तराखण्ड
देहरादून। डेंगू नियंत्रण अभियान की हकीकत जानने स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर राजेश कुमार आजकल प्रदेश के दौरे पर हैं। देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी जनपद के कोटद्वार के बाद आज स्वास्थ्य सचिव का काफिला कुमाऊ मंडल नैनीताल जनपद के हल्द्वानी शहर पहुँचा। स्वास्थ्य सचिव डा. आर. राजेश कुमार ने आज हल्द्वानी का दौरा किया। उन्होंने डेंगू से निपटने के लिए किये जा रहे इंतजामों का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य सचिव ने अस्पतालों में डेंगू मरीजों के लिए की गयी व्यवस्थाओं पर नाराजगी जतायी और व्यवस्थाएं दुरस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि डेंगू के मरीज के इलाज में किसी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। बेस अस्पताल हलद्वनी का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश द्वारा आईसीयू का संचालन न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई । अस्पताल प्रशासन को जल्द से जल्द आईसीयू को चलाने के निर्देश मौ...
उत्तराखंडः इन कर्मियों को जल्द मिलने वाली सौगात, बढ़ सकता है इतना मानदेय…

उत्तराखंडः इन कर्मियों को जल्द मिलने वाली सौगात, बढ़ सकता है इतना मानदेय…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका छात्रावास और नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास के शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। बताया जा रहा है कि इन कर्मियों का जल्द ही मानदेय बढ़ने वाला है। इसकी कवायद तेज हो गई है। समग्र शिक्षा की कार्यकारिणी समिति की बैठक में अधिकारियों को इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा सचिव एवं समग्र शिक्षा की कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष रविनाथ रमन की अध्यक्षता में बड़ी बैठक हुई है। इस बैठक में छात्रावासों को कर्मियों के मानदेय बढ़ाने की सिफारिश के साथ ही इसके लिए प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए गए। बताया जा रहा है कि इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद चार सौ से अधिक शिक्षकों एवं कर्मचारियों का मानदेय बढ़ेगा। माना जा रहा है कि इन छात्रावासों में अल्पकालिक शिक्षकों का मानदेय दो से पांच हजार ...
उत्तराखंड पुलिस ने निभाई मित्र पुलिस की भूमिका, मौत के मुंह से पर्यटक को ऐसे बचाया…

उत्तराखंड पुलिस ने निभाई मित्र पुलिस की भूमिका, मौत के मुंह से पर्यटक को ऐसे बचाया…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड पुलिस के जवान समय-समय पर मित्र पुलिस के कंसेप्ट को साकार करते हुए आ रहे हैं। सेवा सुरक्षा के बाद मित्र पुलिस की भूमिका निभा रहे हैं। टिहरी पुलिस के दो जवानों ने एक बार फिर मित्रता, सेवा और सुरक्षा को साकार कर दिखाया है। बताया जा रहा है कि यहां एक पुलिस कर्मी और एक होमगार्ड के जवान ने मिलकर एक पर्यटक को मौत के मुंह से बचाया है। दोनों कर्मियों की मदद से जहां पर्यटक की जान बच सकी तो वहीं इन दोनों के कार्यों की डीजीपी ने भी सराहना की है और शाबाशी दी है। मिली जानकारी के अनुसार थाना मुनी की रेती क्षेत्रांतर्गत भद्रकाली पुलिस चौकी पर देर रात लगभग दो बजे टिहरी की तरफ से ऋषिकेश की ओर आ रही दिल्ली नंबर की एक कार रूकी। इसमें चार लोग सवार थे। उन्‍होंने चौकी पर तैनात होमगार्ड सुरेश कुमार और पुलिस कर्मी संजय कुमार से अस्‍पताल जाने के लिए सहायता मांगी। उन्‍होंने कहा कि उनके...
अंकिता भंडारी मर्डर केसः कांग्रेसजनो ने विभिन्न स्थानों पर निकाला कैंडल मार्च , की ये मांग…

अंकिता भंडारी मर्डर केसः कांग्रेसजनो ने विभिन्न स्थानों पर निकाला कैंडल मार्च , की ये मांग…

उत्तराखण्ड
Tehri News: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या को हुए  1 साल पूर्ण होने पर टिहरी जनपद के नई टिहरी प्रताप नगर घनसाली धनोल्टी थोलदार में कांग्रेसजनो ने विभिन्न स्थानों पर कैंडल मार्च निकालकर अंकिता के चित्र पर पुष्प पर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला मुख्यालय नई टिहरी में कांग्रेस जन गीता भवन के पास एकत्रित होकर बोराड़ी ओपन मार्केट में जुलूस प्रदर्शन के साथ साइं चौक पर एकत्रित हुए वहां पर अंकिता भंडारी के लगे चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि यह हम सबके लिए बड़ी विडंबना की बात है कि पहाड़ की बेटी अंकिता भंडारी कीनिर्मम हत्या को 1 वर्ष पूर्ण होगया है लेकिन आज तक राज्य सरकार ने उस वी आई पी का नाम नहीं बताया जिसके लिए अंकिता भंडारी की हत्या की गई और ना ही परिजनों को कोई न्याय मिला भाजपा का बेटी बचाओ ब...
अगर आप बैंक में जॉब करने की सोच रहे है तो यहां करें आवेदन, 23 सितंबर है लास्ट डेट…

अगर आप बैंक में जॉब करने की सोच रहे है तो यहां करें आवेदन, 23 सितंबर है लास्ट डेट…

उत्तराखण्ड
Bank Jobs: अगर आप बैंक में जॉब करने की सोच रहे है तो आपके लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि नाबार्ड बैंक ऑफ एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) में  भर्ती निकली है।  इसके तहत नाबार्ड असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार NABARD की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 23 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कि नाबार्ड बैंक ऑफ एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) में असिस्टेंट मैनेजर के 150 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित विषयों में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 01-09-2023 तक 21 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम उ...
अभी तक दो हजार के नोट को नहीं बदलवाया तो पढ़ ले ये खबर, 30 सितंबर है लास्ट डेट…

अभी तक दो हजार के नोट को नहीं बदलवाया तो पढ़ ले ये खबर, 30 सितंबर है लास्ट डेट…

उत्तराखण्ड
अगर आपनें अभी तक दो हजार के नोट को नहीं बदलवाया है तो आपके लिए काम की खबर है। बता दें कि 30 सितंबर, 2023 को 2,000 रुपये के नोटों को बदलने की डेडलाइन समाप्त हो जाएगी। ऐसे में आप  जल्द से जल्द अपने पर नकद रूप में पड़े 2000 रुपये के नोट नजदीकी बैंक शाखा पर जाकर बदल लें। ऐसा नहीं करने पर 30 सितंबर के बाद आपके नोट रद्दी हो जाएंगे। इसलिए अपने गुल्लक को चेक कर लें। मिली जानकारी के अनुसार भारतीय रिजर्व बैंक ने 19 मई, 2023 को 2,000 रुपये के नोट को चलन से बाहर करने की घोषणा की थी।  इसके बाद आरबीआई ने नागरिकों से आग्रह किया कि वह अपने 2,000 के पुराने नोट को 30 सितंबर, 2023 तक वापस कर दें। अब 2000 रुपये के नोट बदलने की समयसीमा समाप्त हो रही है। आज 31 अगस्त हो चुका है। ऐसे में अगर आपने अभी तक 2000 के नोट को नहीं बदला है तो जल्द बदल ले। 2000 रुपये के नोट बदलने की प्रक्रिया  अगर आपके पास 2000 रुपये का न...
मासूमियत भरी उम्र में बच्चे उठा रहे आत्महत्या जैसा कदम, आठवीं के छात्र ने लगाई फांसी…

मासूमियत भरी उम्र में बच्चे उठा रहे आत्महत्या जैसा कदम, आठवीं के छात्र ने लगाई फांसी…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: मासूम बच्चे… पढऩे, खेलने, तनाव मुक्त होकर खुशियां मनाने की उम्र… जब मासूमियत भरी इस उम्र में बच्चे आत्महत्या जैसा कदम उठाते हैं, तो एक परिवार नहीं, बल्कि पूरे समाज को धक्का लगता है। ऐसा ही मामला उत्तराखंड के ऋषिकेश से सामने आया है। यहां  कक्षा आठवीं के 14 वर्षीय छात्र ने अपने कमरे में पंखे से लटक कर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। बेटे के इस खौफनाक कदम से जहां परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं  ऐसी घटनाओं के बाद सवाल उठते हैं कि आखिर बच्चे ने ऐसा किया क्यों? मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ऋषिकेश में गंगानगर हनुमंतपुरम निवासी छात्र स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर पहुंचा। जिसके बाद सिद्धार्थ ने ट्यूशन जाने से मना कर दिया और वह टीवी देखने लगा। इस दौरान पिता ने सिद्धार्थ को ट्यूशन जाने के लिए दबाव बनाया। जिससे नाराज होकर सिद्धार्थ अपने कमरे में चला गया। कुछ देर तक सिद...
मौसम अपडेटः अगले तीन दिन तक प्रदेश के अधिकतर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी…

मौसम अपडेटः अगले तीन दिन तक प्रदेश के अधिकतर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड से जहां मानसून रुखसत हो रहा है। तो वहीं ये जाता हुआ मानसून भी परेशान कर सकते है। बताया जा रहा है कि मौसम विभाग ने प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो वहीं देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों तक बादलों और धूप के बीच आंखमिचौली जारी रहेगी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड में  पर्वतीय जिलों में आज मंगलवार तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से अगले तीन दिन तक प्रदेश के अधिकतर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि ज्यादातर क्षेत्रों में रोजाना 1 से 2 दौर की बौछारें दर्ज की जा सकती है। अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह का बना रह सकता है। देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, ऊधम...