एसबीआई अप्रेंटिस भर्ती के लिए 21 सितंबर तक कर सकते है आवेदन, पढ़ें डिटेल्स…
Jobs Update: भारतीय स्टेट बैंक में कई पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड सहित देश के कई जिलों के लिए एसबीआई अपरेंटिस भर्ती 2023 निकली है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एसबीआई अप्रेंटिस भर्ती के लिए 21 सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है। जो अभ्यर्थी 6160 पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एसबीआई की आधिकारिक साइट sbi.co.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
एसबीआई अप्रेंटिस भर्ती 2023 के पदों पर आवेदन के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा जो ग्रेजुएशन फाइनल वर्ष की परीक्षा देने वाले हैं, वो भी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। हालांकि, चयन के दौरान उन्होंने फाइनल मार्कशीट जरूरी सौंपनी होगी। इसके लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तक रखी गई है। इस भर्ती में आयु की गणन...








