हेली टिकट बुकिंग से संबंधित साइबर धोखाधड़ी की रोकथाम में उत्तराखण्ड पुलिस की अहम कार्यवाही
चारधाम यात्रा के शुभ अवसर पर देशभर से हजारों श्रद्धालु श्री केदारनाथ धाम दर्शन हेतु हेलीकॉप्टर सेवा के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग करते हैं। दुर्भाग्यवश, साइबर अपराधी इस धार्मिक आस्था का दुरुपयोग कर फर्जी वेबसाइटों, सोशल मीडिया पेजों एवं विज्ञापनों के माध्यम से ठगी का प्रयास करते हैं। इस पर *प्रभावी रोकथाम हेतु माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार एवं पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड दीपम सेठ के मार्गदर्शन में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।*
*गत वर्षों की प्रमुख कार्यवाहियाँ*:
*वर्ष 2023 में 64 फर्जी वेबसाइटों को ब्लॉक कराया गया।*
*वर्ष 2024 में 18 फर्जी वेबसाइटों, 45 Facebook pages, 20 bank accounts को चिह्नित कर ब्लॉक किया गया।*
*वर्ष 2025 में अब तक की प्रमुख कार्यवाही*:
• 51 फर्जी वेबसाइटों / URL को ब्लॉक किया गया।
• 111 मो...








