टिहरी डीएम ने ली जिला स्तरीय समीक्षा एवं सलाहकार समिति की बैठक, दिए ये निर्देश…
Tehri News: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में शनिवार को देर सांय बैंकर्स की जिला स्तरीय समीक्षा एवं सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में वर्ष 2023-24 के त्रैमास जून, 2023 तक बैंकों द्वारा विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत की गई प्रगति एवं अन्य विषयों पर चर्चा/समीक्षा की गई।
जिला सभागार नई टिहरी में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए बैंकर्स एवं विभागीय अधिकारियों को विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का पात्र व्यक्तियों को समय से लाभ देने हेतु आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही लोगों के बीच जाकर अच्छे प्रोजेक्ट बनाकर फिल्ड में जाकर अच्छा काम करने, ब्लॉक लेबल बैंकर्स कमेटी (बीएलबीसी) का रोस्टर बीडीओ का उपलब्ध कराने, डिजीटल माध्यम से भुगतान करने हेतु लोगों को प्रोत्साहित करने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयान्तर्गत शत-प्रत...










