Wednesday, May 6News That Matters

उत्तराखण्ड

ऋषिकेश : पर्यटकों के आकर्षण के केंद्र रामझूला पुल पर आवाजाही की गई बंद, भारी बारिश के चलते आई दरार

ऋषिकेश : पर्यटकों के आकर्षण के केंद्र रामझूला पुल पर आवाजाही की गई बंद, भारी बारिश के चलते आई दरार

उत्तराखण्ड
ऋषिकेश : पर्यटकों के आकर्षण के केंद्र रामझूला पुल पर आवाजाही की गई बंद, भारी बारिश के चलते आई दरार सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम के निर्देश पर राम झूला पुल पर पर्यटकों के आवाजाही रोक दी गई है। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर पर्यटकों को राम झूला पुल पर जाने से रोकना शुरू कर दिया है। देश-विदेश के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रामझूला पुल पर्यटकों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। भारी बारिश की वजह से मुनिकीरेती क्षेत्र में राम झूला पुल की नींव के निकट एक दरार आ गई है। माना जा रहा है कि गंगा के उफान पर आने की वजह से यह दरार आई है। सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम के निर्देश पर राम झूला पुल पर पर्यटकों के आवाजाही रोक दी गई है। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर पर्यटकों को राम झूला पुल पर जाने से रोकना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटे के लिए सात जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभा...
उत्तराखंडः शासन ने इन 215 पदो का कार्यकाल 3 माह के लिए बढ़ाया…

उत्तराखंडः शासन ने इन 215 पदो का कार्यकाल 3 माह के लिए बढ़ाया…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में धामी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि शासन ने आपदा प्रबंधन विभाग में निसंवर्ग के 215 पदो को 3 माह के लिए बढ़ाया है। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद आदेश जारी किए गए है। मिली जानकारी के अनुसार जारी आदेश में लिखा है कि यू०डी०आर०पी०ए०एफ० परियोजना हेतु सृजित 215 अस्थायी निःसंवर्गीय पदों की निरन्तरता बढ़ाये जाने से सम्बन्धित है। यू०डी०आर० पी० ए०एफ० परियोजना के सफल सम्पादन तथा परियोजना समाप्ति तिथि के पश्चात Project Closing हेतु उपलब्ध 04 माह के अतिरिक्त समय में समस्त औपचारिकताएं पूर्ण किये जाना है। इसके साथ ही प्रस्तावित नवीन परियोजना U-PREPARE के Readiness कार्यों हेतु यू०डी०आर० पी० ए०एफ० में कार्यरत विशेषज्ञों के उपयोग के दृष्टिगत उक्त 215 पदों को निम्नलिखित शर्तों एवं प्रतिबन्धों के अधीन 01.10.2023 से दिनांक 31.01.2024 तक, बढ़ाने के लिए राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान...
आउटसोर्सिंग भर्ती को लेकर शासन ने बड़ा फैसला, ये आदेश हुआ जारी…

आउटसोर्सिंग भर्ती को लेकर शासन ने बड़ा फैसला, ये आदेश हुआ जारी…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में शासकीय विभागों एवं उनके अधीनस्थ संस्थाओं में आउटसोर्सिंग भर्ती को लेकर शासन ने बड़ा फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि शासन ने भारत सरकार द्वारा विकसित गवर्नमेन्ट ई-मार्केटप्लेस, जेम (GeM) के माध्यम से मैनपावर के क्रय (आउटसोर्सिंग मैनपावर) की व्यवस्था लागू किये जाने के सम्बन्ध में आदेश जारी किया है। जारी आदेश में कहा है कि उत्तराखण्ड राज्य के समस्त सरकारी विभागों, सार्वजनिक उद्यमों/निगमों / स्थानीय निकायों / स्वायत्तशासी संस्थानों में अधिक से अधिक सामग्री व सेवाओं के उर्पाजन में ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्टल का उपयोग किये जाने एवं जो सामग्री एवं सेवायें GeM पोर्टल पर उपलब्ध हैं, उनका क्रय GeM पोर्टल के माध्यम से अनिवार्य रूप से किये जाने के सम्बन्ध में निर्देश निर्गत किये गये हैं। राज्य के विभिन्न राजकीय विभागों में उपनल एवं पी०आर०डी० के माध्यम से आउटसोर्स कार्मिकों की पूर्ति की...
देहरादून : लगातार बढ़ रही डेंगू मरीजों की संख्या, दो दिन में मिले 38 मरीज, इन क्षेत्रों में मिले सबसे अधिक

देहरादून : लगातार बढ़ रही डेंगू मरीजों की संख्या, दो दिन में मिले 38 मरीज, इन क्षेत्रों में मिले सबसे अधिक

उत्तराखण्ड, देहरादून
देहरादून : लगातार बढ़ रही डेंगू मरीजों की संख्या, दो दिन में मिले 38 मरीज, इन क्षेत्रों में मिले सबसे अधिक जिले में डेंगू के सभी मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ रहा है, इसके कारण ज्यादातर अस्पतालों में बेड फुल हैं वहीं प्लेटलेट्स की भी मांग बढ़ गई है जिले में डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले दो दिन की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में डेंगू के 38 नए मरीज मिले हैं। इनमें से आठ मंगलवार को जबकि 30 मरीज बुधवार को मिले हैं। इन सभी को अस्पतालों में भर्ती किया गया है। मंगलवार को जिले में डेंगू के 387 और बुधवार को 1256 एलाइजा टेस्ट किए गए थे। इसमें 38 पॉजिटिव आए हैं। अब तक जिले में डेंगू के 240 मरीज मिल चुके हैं। जिसमें से एक की मौत भी हो चुकी है। चिंताजनक बात यह है कि जिले में डेंगू के सभी मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ रहा है, इसके कारण ज्यादातर अस्पतालों में ...
उत्तराखंड में होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक को लेकर बड़ा अपडेट…

उत्तराखंड में होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक को लेकर बड़ा अपडेट…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक को लेकर बड़ा अपडेट आया है। बताया जा रहा है कि ये बैठक अब सितंबर में होगी। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। पहले ये बैठक 15 जुलाई को नरेंद्रनगर में एक होटल में होनी थी, लेकिन खराब मौसम के कारण इसे स्थागित कर दिया गया था। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बैठक में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे। इसके साथ ही इन राज्यों के दो-दो मंत्री भी बैठक में शामिल होंगे। इसके साथ ही बैठक में इनके अलावा केंद्र और राज्य सरकार के कई अधिकारी भी शामिल हो सकते है। ये बैठक 15 जुलाई को प्रस्तावित थी। लेकिन खराब मौसम के कारण इसे स्थागित किया गया था। बताया जा रहा है कि अब ये बैठक को सितंबर महीने में कराए जाने की संभावना है। फिलहाल अभी तिथि तय नहीं की गई है, लेकिन उत्तराखंड शासन की त...
बागेश्वर उपचुनाव के लिए भाजपा की ओर से पार्वती दास ने किया नामांकन, कही ये बात…

बागेश्वर उपचुनाव के लिए भाजपा की ओर से पार्वती दास ने किया नामांकन, कही ये बात…

उत्तराखण्ड
Election Update: उत्तराखंड में एक बार फिर चुनावी बिगुल बज गया है। बागेश्वर उपचुनाव के लिए भाजपा की ओर से पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदनराम दास की पत्नी पार्वती दास ने आज अपना नामांकन किया है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कैबिनेट मंत्री सौरव बहुगुणा मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा कल नामांकन किया जाएगा। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बीजेपी ने पार्टी की पुरानी परंपरा के अनुसार, सहानुभूति का दांव चला। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदनराम दास की पत्नी ने प्रत्याशी बनाए जाने के बाद कई वरिष्ठ नेताओं के साथ नामांकन दाखिल किया। बताया जा रहा है कि इसके बाद बीजेपी नेताओं ने एक जनसभा की, जिसमें तमाम बीजेपी नेता शामिल हुए।  इस जनसभा के दौरान उन्होंने अपील की कि बागेश्वर की जनता बीजेपी उम्मीदवार को भारी मतों से विजय दिलाएं। वहीं बताया जा रहा है कि बीजेपी प्रत्याशी पार्वती दास...
देहरादूनः यात्रियों से भरी रोडवेज बस हादसे का शिकार, इतने लोग थे सवार…

देहरादूनः यात्रियों से भरी रोडवेज बस हादसे का शिकार, इतने लोग थे सवार…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला जारी है। बड़े हादसे की खबर थाना क्लेमेंट टाउन क्षेत्र से आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां चंद्रबदनी चौक के पास यात्रियों से भरी रोडवेज बस हादसे का शिकार हो गई। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहीं हादसे का कारण चलती बस में अचानक ड्राइवर की तबीयत खराब होना बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आज सुबह देहरादून चंद्रबनी चौक पर यूपी रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है किबस में 15 से 20 यात्री सवार थे, इस दौरान चलती बस में अचानक चालक को हार्ट अटैक आ गया। जिस कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाली के ऊपर चढ़ गई। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में एक सवारी और चालक को चोटें आई है। अन्य सभी सवारियां सुरक्षित हैं। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को अस्पताल पहुंचाया, वहीं बता...
19 अगस्त तक उत्तराखंड में ऐसा रहेगा मौसम, इन जिलों के लिए येलो अलर्ट…

19 अगस्त तक उत्तराखंड में ऐसा रहेगा मौसम, इन जिलों के लिए येलो अलर्ट…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में जहां बारिश ने कहर बरपाया हैं। जगह-जगह भूस्खलन हुए है , नदियां उफान पर है।  प्रदेश में लगातार भारी बारिश से जनजीवन का हाल- बेहाल है। वहीं मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि देहरादून, टिहरी सहित कई जिलों में भारी बारिश तो वहीं आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई है। मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर तथा हरिद्वार जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना जताई है। राजधानी देहरादून में आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया गया है। हालांकि, बादलों के बीच से धूप निकलने की भी संभावना जताई गई है। इससे उमस बढ़ने की संभावना है। वहीं मसूरी में 19 अगस्त से बारिश जैसी स्थिति एक बार फिर बनने का अनुमान जताया गया है। शनिव...
सुरकुण्डादेवी के दर्शन के करने की सोच रहे है तो आपके लिए काम की खबर, पढ़ें…

सुरकुण्डादेवी के दर्शन के करने की सोच रहे है तो आपके लिए काम की खबर, पढ़ें…

उत्तराखण्ड
अगर आप सुरकुण्डादेवी के दर्शन के करने की सोच रहे है तो आपके लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि सुरकंडा देवी रोपवे का संचालन कल से 28 अगस्त तक पूरी तरह से बंद रहेगा। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मिली जानकारी के अनुसार सुरकण्डा देवी रोपवे 17 अगस्त से बंद रहेगा। टिहरी के जिला पर्यटन एवं विकास अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि दिनांक 17 अगस्त से 28 अगस्त, 2023 तक सुरकण्डा देवी रोपवे का वार्षिक रुटीन चेकअप/निरीक्षण किया जाना है। इसलिए रोपवे कल से बंद रहेगा। बताया जा रहा है कि सुरक्षा की दृष्टिगत  दिनांक 17 अगस्त से 28 अगस्त, 2023 तक सुरकुण्डा देवी रोपवे की सेवा पूर्ण रूप से स्थगित रहेंगी। वहीं बताया जा रहा है कि इस दौरान सुरकंडा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करने आने वाले श्रद्धालुओं को पैदल ही मंदिर की दूरी तय करनी पड़ेगी।...
साइबर ठगों से रहे सावधान, यूट्यूब के नाम पर ऐसे लगा रहे लाखों की चपत, जानें…

साइबर ठगों से रहे सावधान, यूट्यूब के नाम पर ऐसे लगा रहे लाखों की चपत, जानें…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड साइबर ठगों की पहली पसंद बन गया है। साइबर ठग नए नए तरीकों से प्रदेश की भोली भाली जनता को ठग रहे है। ठगों ने अब लोगों को ठगने का नया तरीका निकाला है। जिससे वह लाखों की चपत लग रहे है। ये तरीका है यूट्यूब का। बताया जा रहा है कि वे लोगों को वाट्सअप मैसेज करके ऐसे झांसे देते हैं कि कई लोग इनके बहकावे में आकर लाखों रुपए गंवा बैठते हैं।प्रदेश के कई लोग भी इसके झांसे में आ गए है। देहरादून के बाद अब हल्द्वानी की युवती ने लाखों रुपए गंवा दिए है। मिली जानकारी के अनुसार हल्द्वानी की एक युवती को यूट्यूब पर वीडियो को लाइक और सब्सक्राइब कर घर बैठे पैसे कमाने का लालच युवती को महंगा पड़ गया। युवती के साथ डेढ़ लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सावित्री कालोनी, बरेली रोड निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि छह मई को उसके व्हाट्सएप पर वर्क फ्रॉम होम का मैसेज आया...