टिहरी में इस तरह मना आजादी का जश्न, कैबिनेट मंत्री ने हाथ में माटी लेकर दिलाई शपथ…
Tehri News: जिला मुख्यालय पर मुख्य कार्यक्रम प्रताप इंटर कॉलेज स्टेडियम बोराड़ी में कैबिनेट मंत्री/जनपद प्रभारी मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल की उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के शहरी विकास एवं आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, जनगणना एवं पुनर्गठन उत्तराखण्ड सरकार प्रेम चन्द अग्रवाल द्वारा प्रतिभाग कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा समस्त जनपद वासियों को स्वतन्त्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री द्वारा वीर शहीदों की वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री द्वारा “मेरी माटी मेरा देश” अभियान कार्यक्रम के तहत हाथ में माटी लेकर सभी उपस्थितियों को पंचप्रण की शपथ दिलाई गई। साथ ही कैबिनेट मंत्री सहित अन्य गणमान्यों द्वारा स्टेडियम परिसर में पौधारोपण किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा मंत्री सहित ...








