उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानें अपने जिले का हाल…
उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक ऐसे ही हालात रहने के आसार जताए है। प्रदेश के छह जिलों में बारिश की वजह से ऑरेंज अलर्ट और रेड अलर्ट जारी किया है। देहरादून के लिए 12 से 14 अगस्त के बीच भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार आज छह जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत में शनिवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान इन जनपदों में कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यंत भारी कही कही गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने वर्षा के अती तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की संभावना तथा कहीं-कहीं गरजन के साथ आकाशीय बिजली चमकने वर्षा के अति दौर से अत्यंत तीव्र बरसात होने की...










