Saturday, August 1News That Matters

उत्तराखण्ड

हरिद्वार दौरे पर पहुंचे सीएम धामी ने की ये बड़ी घोषणा, बिजली बिल माफ करने का किया ऐलान…

हरिद्वार दौरे पर पहुंचे सीएम धामी ने की ये बड़ी घोषणा, बिजली बिल माफ करने का किया ऐलान…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के हरिद्वार में लगातार भारी बारिश से आई बाढ़ के जख्म भरे नहीं है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम ने जहां लक्सर और खानपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों को आपदा ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने और तीन माह के बिजली के बिल माफ करने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने सहकारी बैंकों के लोन की किस्त तीन माह तक स्थगित रखने की भी घोषणा की। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीएम धामी आज धर्मनगरी हरिद्वार के दौरे पर हैं। उन्होंने यहां राज्य अतिथि गृह डाम कोठी में अधिकारियों के साथ जलभराव के राहत कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलभराव और बाढ़ प्रभावित शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विस्तृत ड्रेनेज प्लान बनाया जाएगा। मनसा देवी पर्वत से आने वाले मलबे को रोकने के लिए पहाड़ी का ट्री...
उत्तराखंडः केंद्र ने मुख्य सचिव का बढ़ाया कार्यकाल, 6 महीने का मिला सेवा विस्तार…

उत्तराखंडः केंद्र ने मुख्य सचिव का बढ़ाया कार्यकाल, 6 महीने का मिला सेवा विस्तार…

उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड के मुख्य सचिव डॉ एस एस संधु से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि केंद्र ने मुख्य सचिव का कार्यकाल 6 महीने बढ़ा दिया गया। जिसके आदेश जारी किए गए है। मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के मुख्य सचिव एसएस संधू का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। वह इसी महीने रिटायर होने वाले थे। उन्हें 6 माह का सेवा विस्तार मिला है। 1 अगस्त 2023 से 30 जनवरी 2024 तक कार्यकाल बढ़ाया गया है। 20 जुलाई को एक्सटेंशन के आदेश किये गए। बताया जा रहा है कि उन्हें बदरीनाथ, केदारनाथ पुनर्निर्माण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। गौरतलब है कि एसएस संधू की ईमानदार कार्यप्रणाली को लेकर नौकरशाही में चर्चा होती रहती हैं। उनका नाम प्रधानमंत्री की गुड बुक में हैं।...
उत्तराखंडः IAS अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, इनको मिली ये जिम्मेदारी…

उत्तराखंडः IAS अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, इनको मिली ये जिम्मेदारी…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में शासन ने बड़ा फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि एक बार फिर शासन ने IAS अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया है। इस संबंध में आदेश जारी किए गए है। जारी आदेश में अधिकारियों को नवीन दायित्व संभालने के निर्देश दिए गए है। मिली जानकारी के अनुसार शासन ने IAS डॉ. आर. राजेश कुमार से PDUK Health System Dev. प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी वापस ली गई है तो वहीं IAS आनंद श्रीवास्तव को अपर सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, PD/UK Health System Dev Project तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी, राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण, उत्तराखण्ड देहरादून का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। गौरतलब है कि आईएएस अधिकारी डॉ आर राजेश कुमार मूलतः तमिलनाडु से आते हैं और 2007 बैच के अफसर हैं। आर राजेश कुमार को 2021 में देहरादून का डीएम बनाया गया था। 2022 में शासन की ओर से देहरादून के जिलाधिकारी के पदभार से मुक्त कर चिकित्स...
दून में आज कहीं-कहीं हो सकती है भारी वर्षा आरेंज अलर्ट जारी

दून में आज कहीं-कहीं हो सकती है भारी वर्षा आरेंज अलर्ट जारी

उत्तराखण्ड
देहरादून: प्रदेश में भारी वर्षा का दौर कुछ थम गया है। गुरुवार को दून समेत आसपास के क्षेत्रों में चटख धूप खिली और पारा चढ़ने से चिलचिलाती गर्मी महसूस की गई। इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडराते रहे। मौसम विभाग के अनुसार दून में आज शुक्रवार को कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। बदरीनाथ हाईवे कई जगहों पर बंद चमोली जिले में बदरीनाथ हाईवे कई जगहों पर मलबा आने से बंद पड़ा हुआ है। जिससे मार्ग पर कई यात्री विभिन्‍न पड़ावों पर रुके हुए हैं और मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं। गैरसैंण के कालीमाटी में सड़क का एक हिस्सा बह गया है। जिससे यहां आवाजाही बाधित हो गई है। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग नंन्दप्रयाग व पाताल गंगा में बंद है। हाईवे पीपलकोटी और छिनका में भी मलबा आने से अवरुद्ध था। जिसे खोल दिया गया। जिले में गुरुवार रात को बारिश होने के बाद आज शुक्रवार को मौसम साफ बना ह...
चमोली हादसाः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर तीन अधिकारी निलंबित…

चमोली हादसाः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर तीन अधिकारी निलंबित…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: चमोली हादसे के प्रकरण में बड़ी कार्रवाई की गई  है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर तीन अधिकारियों को निलंबित किया गया है। प्रारंभिक जांच में इन अधिकारियों की लापरवाही पाई गई। जिसके बाद कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही एसटीपी प्लांट का संचालन व रखरखाव का काम देख रही ज्वाइंट वेंचर कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मिली जानकारी के अनुसार शासन ने  मुख्य महाप्रबंधक उत्तराखण्ड जल संस्थान द्वारा एस०टी०पी० का संचालन एवं रख-रखाव करने वाली फर्म के कार्यों के समुचित अनुश्रवण का दायित्व देख रहे हरदेव लाल, अपर सहायक अभियन्ता को निलम्बित किया गया है। साथ ही इस प्रकरण में महाप्रबंधक उत्तराखण्ड पावर कॉर्पोरेशन लि. द्वारा कुंदन सिंह रावत, प्रभारी अवर अभियंता विद्युत वितरणखण्ड गोपेश्वर को भी प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। ...
उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में बड़ा अपडेट, नए वकील की नियुक्ति…

उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में बड़ा अपडेट, नए वकील की नियुक्ति…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि अंकिता के पिता की मांग पर धामी सरकार ने सरकारी वकील (विशेष लोक अभियोजक) को बदल दिया है। अब पीड़ित परिवार की ओर से अधिवक्ता अवनीश नेगी केस को लड़ेंगे। अंकिता के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी की इच्छा से नए वकील की नियुक्ति की गई है। इस संबंध में शासन ने आदेश जारी किए हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अंकिता के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी ने 19 जुलाई 2022 को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान को पत्र लिखकर इच्छा जताई थी कि इस मामले में अवनीश नेगी पूर्व डीजीसी क्रिमिनल को विशेष लोक अभियोजन नियुक्त किया जाए। जिलाधिकारी ने इस पत्र को शासन की अनुमति के लिए भेजा था। अब शासन ने अंकिता के पिता की इच्छा के अनुसार ही अवनीश नेगी को सरकारी वकील नियुक्त किया है। अब वे इस मामले की अदालत में पैरवी करेंगे। गौरतलब है कि पूर्व में...
मलबा आने से प्रदेश में जगह-जगह मार्ग बंद, यहां बह गया सड़क का हिस्सा…

मलबा आने से प्रदेश में जगह-जगह मार्ग बंद, यहां बह गया सड़क का हिस्सा…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड में पहाड़ों पर भूस्खलन का दौर जारी है।  बारिश के बाद मलबा आने से प्रदेश में जगह-जगह मार्ग बंद हो गए हैं। बताया जा रहा है कि गैरसैंण के कालीमाटी में सड़क का एक हिस्सा बह गया है। जिससे यहां आवाजाही बाधित हो गई है। वहीं बदरीनाथ हाईवे कई जगहों पर मलबा आने से बंद पड़ा हुआ है। जिससे मार्ग पर कई यात्री विभिन्‍न पड़ावों पर रुके हुए हैं और मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार राज्यभर में 313 मार्ग बंद हुए हैं। टिहरी में लक्ष्मोली हिसरियाखाल जामणीखाल, तुणगी भटकोट मोटर मार्ग एवं गौमुख डोम मोटर मार्ग सहित कई मार्गों में मलबा आया है। चमोली जिले के कर्णप्रयाग गैरसैंण के पास काली माटी में कर्णप्रयाग-रानीखेत हाईवे सड़क धंसने से बंद हो गया है। यहां पर सड़क के नीचे भूस्खलन होने से करीब 15 मीटर सड़क धंस गई है। जिससे कर्णप्रयाग व गैरसैंण की ओर जाने वाले वा...
सहायक अध्यापक एलटी भर्ती से जुड़ा बड़ा अपडेट जारी, पढ़ें…

सहायक अध्यापक एलटी भर्ती से जुड़ा बड़ा अपडेट जारी, पढ़ें…

उत्तराखण्ड
युवाओं के लिए काम की खबर है। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सहायक अध्यापक एलटी भर्ती से जुड़ा बड़ा अपडेट जारी किया है। बताया जा रहा है कि आयोग ने भर्ती परीक्षा की उत्तरकुंजी और चयनित अभ्यर्थियों की अभिलेख सत्यापन हेतु औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित की हैं। मिली जानकारी के अनुसार माध्यमिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सामान्य, कला, व्यायाम, गृहविज्ञान, वाणिज्य, संगीत, उर्दू, पंजाबी, बंगाली विषय की लिखित परीक्षा प्रदेश के समस्त जनपदों में दिनांक 08-08-2021 (रविवार) को प्रातः 10.00 बजे से 12.00 बजे तक (प्रथम पाली) एवं दोपहर 2.00 से 4.00 बजे तक (द्वितीय पाली) आयोजित की गई थी। आयोग ने अब चयनित अभ्यर्थियों की अभिलेख सत्यापन हेतु औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित की है। अभ्यार्थि...
चमोली हादसे में एक ही गांव के नौ लोगों की मौत से शोक की लहर, एक परिवार से उठी तीन अर्थी…

चमोली हादसे में एक ही गांव के नौ लोगों की मौत से शोक की लहर, एक परिवार से उठी तीन अर्थी…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के चमोली कस्बे में नमामि गंगे के प्रोजेक्ट में हुए दर्दनाक हादसे ने कई लोगों के परिवार की खुशियां छीन ली। करंट फैलने से हुए इस हादसे में जिन 16 व्यक्तियों की जान गई, उनमें से नौ अकेले हरमनी गांव के हैं। हादसे के बाद से हरमनी गांव में मातम पसरा हुआ है। एक ही परिवार से तीन अर्थियां एक साथ उठी है। दो बेटे और पति की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।  वहीं गांव के तीन व्यक्ति घायल भी हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार नमामि गंगे के प्रोजेक्ट में हुए हादसे में जहां 16 लोगों की मौत हुई तो वहीं इस हादसे की चपेट में एसटीपी के चौकीदार गणेश लाल भी आए। इस हादसे ने उनके परिवार के तीन लोगों की जिंदगियां लील ली। बताया जा रहा है कि गणेश की करंट की चपेट में आने से रात को ही मौत हो गई थी और सूचना मिलने पर सुबह जब पिता महेंद्र लाल व बड़ा भाई सुरेश उर्फ दीपू कुमार मौके पर पहुंचे तो उनकी भी करंट की च...
टिहरीः पीपोला गांव में ढहा मकान, कई घरों में आई दरारें, DM से मिले ग्रामीण…

टिहरीः पीपोला गांव में ढहा मकान, कई घरों में आई दरारें, DM से मिले ग्रामीण…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में बारिश ने कहर बरसाया तो वहीं टिहरी जिला भी इससे अछूता नहीं रहा है। बताया जा रहा है कि लगातार हो रही तेज बारिश के चलते टिहरी झील के समीप बसे पीपोला गांव में एक मकान ढह गया। वहीं कई मकानों पर दरारें पड़ गई है।  जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार टिहरी झील के बढ़ते जलस्तर के कारण गांव के मकानों में दरारें पड़ रही हैं और इन्हीं के कारण मकान खतरे की जद में आ रहे हैं। बीते दिनों एक घर अचानक ध्वस्त हो गया है। गनीमत रही कि रात को मकान के अंदर सो रहे लोग आनन-फानन में बाहर आ गए। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।वहीं गांव भू-धंसाव की चपेट में है, इसलिए ग्रामीणों ने जल्द उनका पुनर्वास करने की मांग की है।  टिहरी जिले के जाखणीधार ब्लॉक के पिपोला-खास गांव के ग्रामीणों ने डीएम से मुलाकात कर समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि टिहरी बांध की ...