राकेश गुसाईं ने कोतवाली का चार्ज लेते ही शातिर अपराधियों पर कसी जबरदस्त नकेल शातिर चोर गिरोह के चार सदस्य किए गिरफ्तार
देहरादून I नगर थाना कोतवाली के नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक राकेश गुसाई ने अपराधियों को चेतावनी दी है कि अब उनकी खैर नहीं है I उन्होंने कहा कि किसी भी छोटे व बड़े शातिर अपराधी को अब तत्काल ही जेल की सलाखों के पीछे डाला जाएगा I नगर कोतवाली के हाल ही में नियुक्त किए गए प्रभारी निरीक्षक श्री राकेश गुसाईं ने कोतवाली का चार्ज संभालते ही अपनी मुहिम को अंजाम देना शुरू कर दिया है I उन्होंने थाना कोतवाली प्रभारी की कुर्सी संभालते ही ऐसे चोर गिरोह के चार शातिर सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल करके अपने आला पुलिस अफसरों को पूर्ण विश्वास दिलाया है कि वे अपराध पर लगाम कसने तथा अपराधियों के नाक में नकेल डालने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे I जिन चार शातिर वाहन चोर गिरोह के सदस्यों को उन्होंने चार्ज संभालते ही जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया है उनमें स्थानीय लकड़मंडी लक्खीबाग मस्जिद के पास रहने वाले ...








