Monday, April 20News That Matters

उत्तराखण्ड

सोमवार को प्रदेशभर के विद्यालयों में मनाया जायेगा प्रवेशोत्सव  राइंका रानीपोखरी में नवप्रवेशित बच्चों का विभागीय मंत्री करेगे स्वागत

सोमवार को प्रदेशभर के विद्यालयों में मनाया जायेगा प्रवेशोत्सव राइंका रानीपोखरी में नवप्रवेशित बच्चों का विभागीय मंत्री करेगे स्वागत

उत्तराखण्ड
देहरादून। प्रदेश भर में नवीन शैक्षणिक संत्र 2025-26 में प्रवेश लेने वाले नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए स्वागत हेतु प्रवेशोत्सव मनाये जायेगे। प्रदेश के माननीय विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी के दिशा-निर्देशों पर प्रवेशोत्सवों को भव्य रूप से मनाये जाने हेतु प्रदेश भर में 95 अधिकारियों एवं शिक्षकों की जिम्मेदारी दी गई है। सोमवार को प्रदेश माननीय शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज रानीपोखरी से प्रदेशभर में मनाये जाने वाले प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ एवं नव प्रवेशित छात्रों का स्वागत करेगे। प्रदेश के शासकीय तथा अशासकीय सहायता प्राप्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट विद्यालयों में सोमवार को नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए प्रवेशोत्सव मनाया जायेगा। जबकि पीटीए की बैठका भी आयोजन किया जायेगा। प्रदेश के माननीय शिक्षा मंत्री के निर्देशों पर...
देहरादून पहुँचे लोकप्रिय यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर्स, शासकीय आवास पर हुई भेंटवार्ता

देहरादून पहुँचे लोकप्रिय यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर्स, शासकीय आवास पर हुई भेंटवार्ता

उत्तराखण्ड
फ़िल्म शूटिंग के सिलसिले में देहरादून पहुँचे देश के लोकप्रिय यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर्स अमित भड़ाना, तनिष्क सिंह उर्फ़ Paradox, अभिषेक बैसला उर्फ़ MC Square (Lambardar), अंकुर अग्रवाल, राजन अरोड़ा और साक्षी सिंह ने शासकीय आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और पर्यटन स्थलों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मेहमानों ने राज्य की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विविधता की सराहना की। उन्हें आगामी चारधाम यात्रा के लिए भी आमंत्रित किया गया, जिससे वे उत्तराखंड की आध्यात्मिक विरासत को और निकट से अनुभव कर सकें। इस मुलाकात ने प्रदेश के पर्यटन और डिजिटल मीडिया को जोड़ने की दिशा में एक सकारात्मक संकेत दिया है। ऐसे प्रभावशाली व्यक्तित्वों की उपस्थिति से राज्य की खूबसूरती और संस्कृति को देश-विदेश तक पहुँचाने में मदद मिलेगी।...
मुख्यमंत्री ने देहरादून में अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री ने देहरादून में अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पुलिस लाइन, देहरादून में अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने तृतीय ऑल इंडिया फायर सर्विस गेम्स के दौरान पदक जीतने वाले 7 एवं गृह मंत्रालय, भारत सरकार के डीजीएफएस डिस्क मेडल विजेता 2 अग्निशमन कर्मियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड फायर सर्विस में सम्मिलित 20 नए फायर टैण्डरों एवं अग्निशमन वाहनों को जन-जागरूकता हेतु हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने अग्निशमन कर्मियों द्वारा दिखाए गए करतबों का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने *भीमताल, द्वाराहाट, गौचर, पुरोला और सहस्त्रधारा में जल्द ही नए फायर स्टेशन खोले जाने, उत्तराखण्ड में फायर सर्विस का विश्वस्तरीय प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित किए जाने एवं प्रयागराज में हुए महाकुंभ में ड्यूटी कर अपना कर्तव्य निभाने वाले उत्तराखण्ड...
उत्तराखंड में रेलवे कनेक्टिविटी को नई गति देवबंद-रुड़की नई रेल लाइन परियोजना को मिली सीआरएस से मंजूरी, स्पीड ट्रायल सफल ,सीएम धामी ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया

उत्तराखंड में रेलवे कनेक्टिविटी को नई गति देवबंद-रुड़की नई रेल लाइन परियोजना को मिली सीआरएस से मंजूरी, स्पीड ट्रायल सफल ,सीएम धामी ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया

उत्तराखण्ड
देवबंद-रुड़की नई रेलवे लाइन परियोजना की 29.55 किलोमीटर लंबाई को रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) की मंजूरी मिल गई है। इस खंड पर हाल ही में 122 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सफल स्पीड ट्रायल किया गया। इस नई लाइन के चालू होने से दिल्ली और देहरादून के बीच रेलवे की दूरी लगभग 40 किलोमीटर कम हो जाएगी, जिससे यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री  अश्विनी वैष्णव  का हृदय से आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना उत्तराखंड के लोगों के लिए विकास के नए रास्ते खोलेगी और क्षेत्र में पर्यटन, रोजगार एवं व्यापार को नई ऊंचाइयां देगी। मुख्यमंत्री ने कहा, "प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के इंफ्रास्ट्रक्चर में अभूतपूर्व विकास हो रहा है। उत्तराखंड में रेलवे नेटवर्क को मजब...
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने डॉ. अम्बेडकर सम्मान सभा में किया प्रतिभाग, कहा- भाजपा सरकार में मिला बाबा साहेब को वास्तविक सम्मान

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने डॉ. अम्बेडकर सम्मान सभा में किया प्रतिभाग, कहा- भाजपा सरकार में मिला बाबा साहेब को वास्तविक सम्मान

उत्तराखण्ड
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को देहरादून भाजपा महानगर द्वारा आईआरडीटी सभागार में आयोजित संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीम राव अम्बेडकर सम्मान सभा कार्यक्रम में बतौर वक्ता के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर के योगदान को याद करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने ही उन्हें वास्तविक सम्मान दिया है। मंत्री जोशी ने कहा कि कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल में डॉ. अम्बेडकर के विचारों और योगदान को वह सम्मान नहीं मिला, जिसके वे हकदार थे। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने न केवल डॉ. अम्बेडकर के सिद्धांतों को आगे बढ़ाया, बल्कि उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य भी किया है। इस दौरान प्रदेश प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इस अवसर पर टिहरी लोक सभा सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद नरेश बं...
देहरादून में डेंगू का खतरा बढ़ा: स्वास्थ्य विभाग अस्पतालों के लिए जारी की एडवाइजरी, एक मरीज की मौत

देहरादून में डेंगू का खतरा बढ़ा: स्वास्थ्य विभाग अस्पतालों के लिए जारी की एडवाइजरी, एक मरीज की मौत

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में अभी गर्मी पूरी तरह से नहीं आई है और बरसात भी अभी दूर है, लेकिन फिर भी डेंगू के बढ़ते मामले देखते हुए इसकी रोकथाम के लिए प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर दी है। देहरादून में अप्रैल के महीने में ही डेंगू के 15 मरीजों की पुष्टि हुई है। डेंगू पीड़ित मरीज की मौत हो गई है। मरीज को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के चलते श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती किया गया था। चिकित्सकों ने उसकी मौत का कारण मल्टी आर्गन फेल्योर बताया है। उधर, दो और लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। ये दोनों मरीज श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती हैं। उत्तराखंड स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) जारी करते हुए संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिए हैं। इसके अलावा ब्लड बैंक संचालकों को भी कहा है कि नियमित रक्तदान कैम्पों को लगाया जाए। कैंपों की जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार...
मिलेट्स, कीवी और ड्रैगन फ्रूट से चमकेगा किसानों का भविष्य  राज्य के तीन लाख से अधिक किसानों की बदलेगी किस्मत

मिलेट्स, कीवी और ड्रैगन फ्रूट से चमकेगा किसानों का भविष्य राज्य के तीन लाख से अधिक किसानों की बदलेगी किस्मत

उत्तराखण्ड
राज्य सरकार किसानों को परम्परागत खेती के बजाय नगदी फसल उगाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इसी क्रम में राज्य कैबिनेट ने बीते दिनों मिलेट्स पॉलिसी, कीवी नीति और ड्रैगन फ्रूट खेती की योजना पर मुहर लगाई है, जिसमें कुल मिलाकर 3 लाख 17 हजार से अधिक किसान लाभांवित होंगे। उत्तराखण्ड स्टेट मिलेट्स पालिसी के तहत राज्य सरकार ने 2030-31 तक 11 पर्वतीय जिलों के लिए कुल 134.89 करोड रुपए की कार्ययोजना पर मुहर लगाई है। इसमें मण्डुवा, झंगोरा, रामदाना, कौणी एवं चीना उत्पादक किसानों को बीज एंव जैव उर्वरक पर 80 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा, साथ ही कृषको को मिलेट की बुवाई करने पर पंक्ति बुवाई पर रु0 4000 प्रति हैक्टेयर और सीधी बुवाई पर रु0 2000 प्रति हैक्टेयर की प्रोत्साहन धनराशि दी जायेगी। मिलेट पॉलिसी के तहत प्रत्येक वर्ष विकासखण्ड स्तर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए 02 कृषक / समूह को पुरस्कार किया जायेगा। साथ ही प...
गढ़ी कैंट में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

गढ़ी कैंट में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

उत्तराखण्ड
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ीकैंट क्षेत्र में लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री जोशी ने निर्माण कार्य से संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्णक पूर्ण किया जाए। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धामी सरकार की विशेषता है, कि वह जिन परियोजनाओं का शिलान्यास करती है, उनका लोकार्पण भी सुनिश्चित करती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि यह अत्याधुनिक सामुदायिक भवन गढ़ीकैंट क्षेत्र की जनता के लिए एक बहुउपयोगी संसाधन होगा, जिसका उपयोग शादी-विवाह एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए किया जा सकेगा...
प्रदेश में शासन की अनुमति के बाद ही परिवर्तित होंगे सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों के नाम

प्रदेश में शासन की अनुमति के बाद ही परिवर्तित होंगे सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों के नाम

उत्तराखण्ड
प्रदेश में अब नगर निकायों के अन्तर्गत सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों के नाम परिवर्तन किये जाने के लिये शासन की अनुमति ली जानी होगी। इस संबंध में अपर सचिव शहरी विकास गौरव कुमार द्वारा सभी नगर आयुक्तों, नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को प्रेषित पत्र में स्पष्ट किया गया है, कि कतिपय निकायों द्वारा शासन की अनुमति प्राप्त किये बिना सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों के नाम परिवर्तित किये जा रहे हैं। अब स्थानीय निकायों द्वारा सडकों एवं सार्वजनिक स्थानों के नाम परिवर्तित किये जाने सम्बन्धी प्रस्तावों पर शासन की अनुमति प्राप्त की जाए तथा शासन की अनुमति के बाद ही नाम परिवर्तन कार्यवाही की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए।...
विधानसभा स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन, मुख्यमंत्री धामी ने दी युवाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में नई पहल

विधानसभा स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन, मुख्यमंत्री धामी ने दी युवाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में नई पहल

उत्तराखण्ड
राज्य सरकार युवाओं को खेलों से जोड़ने और उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से बड़ी पहल करने जा रही है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में युवा कल्याण विभाग की 'गेम चेंजर' योजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान घोषणा की कि राज्य की समस्त विधानसभाओं में विधायकों के नेतृत्व में खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवाओं को न केवल मंच मिलेगा, बल्कि नई प्रतिभाओं को उभरने का अवसर भी प्राप्त होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि युवाओं को बढ़ते ई-कल्चर (इलेक्ट्रॉनिक संस्कृति) से निकालकर पी-कल्चर (प्ले ग्राउंड संस्कृति) की ओर मोड़ा जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए स्थानीय स्तर पर उन्हें साहसिक खेल गतिविधियों के साथ-साथ सेना, अर्धसैनिक बलों और पुलिस भर्ती के लिए पूर्व प्रशिक...