Monday, April 20News That Matters

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, चेकिंग के दौरान कार से मिला 3 क्विंटल पनीर, 60 किलो मावा

उत्तराखंड में होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, चेकिंग के दौरान कार से मिला 3 क्विंटल पनीर, 60 किलो मावा

उत्तराखण्ड
होली के मद्देनजर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा मिलावटखोरों के खिलाफ बड़े पैमाने पर सघन अभियान चलाया जा रहा है। आयुक्त व स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार के निर्देशानुसार, प्रदेशभर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें मिलावटी खाद्य पदार्थों पर कड़ी नजर रख रही हैं और लगातार छापेमारी कर रही हैं। इसी क्रम में मिलावटखोरों के खिलाफ बड़े पैमाने पर सघन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते खाद्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 कुंतल पनीर और 60 किलोग्राम मावा जब्त किया है। यह पनीर और मावा हरिद्वार (मंगलौर) से लाया गया था, जिले प्रेमनगर, धुलकोट, सेलाकुई और सहसपुर में बेचा जाना था। प्रदेश के हर जिले में विशेष टीमें सक्रिय हैं, जो होली से पहले मिठाइयों, दूध, मावा, पनीर, खाद्य तेल, मसाले एवं अन्य खाद्य पदार्थों की गहन जांच कर रही हैं। देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर और ...
राजभवन में लगा रंग-बिरंगे फूलों का मेला, पहले दिन जनता को मिलेगा निशुल्क प्रवेश

राजभवन में लगा रंग-बिरंगे फूलों का मेला, पहले दिन जनता को मिलेगा निशुल्क प्रवेश

उत्तराखण्ड
राजभवन में आज यानि शुक्रवार से रंग-बिरंगे फूलों का मेला लग गया है। तीन दिवसीय वसंतोत्सव-2025 (पुष्प प्रदर्शनी) का शुभारंभ राज्यपाल ने किया। पहले दिन दोपहर एक से शाम छह बजे और आठ व नौ मार्च को सुबह नौ से शाम छह बजे तक जनसामान्य को राजभवन में निशुल्क प्रवेश मिलेगा। इस आयोजन में 15 मुख्य प्रतियोगिताओं की कुल 55 उप-श्रेणियां शामिल हैं, जिनमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। निर्णायक मंडल की ओर से चयनित विजेताओं को नौ मार्च को कुल 165 पुरस्कार दिए जाएंगे। वेबसाइट पर कर सकते हैं पंजीकरण राज्यपाल के निर्देशन में इस वर्ष वसंतोत्सव में कई नवीन पहल शुरू की गई हैं। उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय ने इस आयोजन में आने वाले लोगों की गणना के लिए एआई एप्लिकेशन तैयार किया है। जिसके लिए राजभवन के मुख्य द्वार पर एआई इनेबल कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलाव...
अपना जन्मदिन मनाने हरिद्वार पहुंचे फिल्म अभिनेता अनुपम खेर और साथ में अनिल कपूर भी पहुंचे धर्मनगरी

अपना जन्मदिन मनाने हरिद्वार पहुंचे फिल्म अभिनेता अनुपम खेर और साथ में अनिल कपूर भी पहुंचे धर्मनगरी

उत्तराखण्ड
हिंदी सिनेमा में अपने अभिनव का लोहा मनवाने वाले प्रसिद्ध कलाकार अनुपम खेर और अनिल कपूर धर्मनगरी हरिद्वार में कनखल स्थित हरिहर आश्रम पहुंचे, बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने अपना 70 वा जन्मदिन जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी के सानिध्य में सनातन पद्धति से भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर मनाया साधु संतों द्वारा भी अनुपम खेर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी अनुपम खेर का कहना है कि यह मेरा सौभाग्य है कि 70वें जन्मदिन को मेरे द्वारा सनातन पद्धति से मनाया गया और मुझे साधु संतों का आशीर्वाद मिला वही अनुपम खेर ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सराहना भी की अनुपम खेर का कहना है की फिल्म जगत को उत्तराखंड में बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा कार्य किया जा रहे हैं हमारी आने वाली फिल्म उत्तराखंड में बनाई गई है और इसमें राज्य सरकार का बहुत साथ मिला वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों विशेष रूप से मातृशक्ति को शुभकामनायें दी हैं। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति के सहयोग के बिना किसी भी समाज अथवा राष्ट्र का संपूर्ण विकास नहीं हो सकता। भारतीय संस्कृति में शक्ति की पूजा की जाती रही है, महिला समाज की मार्ग दर्शक के साथ ही प्रेरणा का स्त्रोत भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के बेहतर भविष्य के लिए उनका वर्तमान संवारने के लिए राज्य सरकार द्वारा कारगर प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत तथा उत्तराखण्ड सहकारी समितियों में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का प्राविधान किया गया है। प...
उत्तराखंड के IAS विनोद कुमार सुमन को केंद्र में मिली अहम जिम्मेदारी, संभालेंगे ये पद

उत्तराखंड के IAS विनोद कुमार सुमन को केंद्र में मिली अहम जिम्मेदारी, संभालेंगे ये पद

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के आईएएस अधिकारी विनोद कुमार सुमन अब केंद्र जाएंगे। सुमन का केंद्र में संयुक्त सचिव के लिए चयन हुआ है। विनोद कुमार सुमन राज्य गठन के बाद पहले ऐसे आईएएस अधिकारी हैं जिनका केंद्र सरकार के लिए मनोनयन हुआ है। बता दें कि आईएएस अधिकारी विनोद कुमार सुमन वर्तमान में सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास के साथ ही राज्य संपत्ति, सामान्य प्रशासन तथा प्रोटोकॉल की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। इससे पूर्व उन्होंने सचिव वित्त, प्रभारी सचिव शहरी विकास, सचिव सहकारिता, सचिव कृषि, सचिव पशुपालन के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। वे राज्य गठन के बाद से अब तक शहरी विकास में सबसे लम्बे समय तक निदेशक रहने वाले अधिकारी रहे हैं। वे चमोली, अल्मोड़ा में नैनीताल में डीएम भी रह चुके हैं। उन्होंने राजधानी देहरादून में लम्बे समय तक सिटी मजिस्ट्रेट व अपर जिलाधिकारी का पदभार संभाला था तथा सचिव एमडीडीएम भी रहे।...
देहरादून में राष्ट्रपति आशियाना परिसर में विश्व स्तरीय सार्वजनिक पार्क बनेगा ,राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू 20 जून 2025 को रखेंगी आधारशिला , 20 जून को ही देहरादून स्थित ऐतिहासिक राष्ट्रपति आशियाना आमजन के लिये खुलेगा

देहरादून में राष्ट्रपति आशियाना परिसर में विश्व स्तरीय सार्वजनिक पार्क बनेगा ,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 जून 2025 को रखेंगी आधारशिला , 20 जून को ही देहरादून स्थित ऐतिहासिक राष्ट्रपति आशियाना आमजन के लिये खुलेगा

उत्तराखण्ड
भारत की माननीय राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू 20 जून 2025 को राजपुर रोड स्थित ऐतिहासिक राष्ट्रपति आशियाना परिसर की 132 एकड़ भूमि में अत्याधुनिक सार्वजनिक पार्क की आधारशिला रखेंगी। राष्ट्रपति के अतिरिक्त सचिव डॉ. राकेश गुप्ता की अध्यक्षता में उत्तराखंड सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गुरूवार को राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति आशियाना में हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह जानकारी साझा की गई। इस पार्क की डी.पी.आर. तैयार की जा रही है। पार्क का पूर्ण विकास होने के बाद माननीय राष्ट्रपति द्वारा 2026 में यह पार्क उत्तराखंड की जनता को समर्पित किया जाएगा। अतिरिक्त सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि उत्तराखण्ड की जनता के लिए खोला जाने वाला यह पार्क एक ऐतिहासिक परियोजना के रूप में काम करेगा, जिसमें विश्व स्तरीय सुविधाएँ, नवीन डिज़ाइन, टिकाऊ विशेषताएँ होंगी और यह हरियाली, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए...
हर्षिल-मुखबा दौरे पर पीएम मोदी, मनमोहक वादियों का दीदार..नजारा देख हुए मंत्रमुग्ध

हर्षिल-मुखबा दौरे पर पीएम मोदी, मनमोहक वादियों का दीदार..नजारा देख हुए मंत्रमुग्ध

उत्तराखण्ड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक दिन के उत्तराखंड दौरे पर रहे। इस दौरान वो उत्तरकाशी के मुखबा-हर्षिल क्षेत्र पहुंचे। मुखबा पहुंचने पर पीएम मोदी ने मां गंगा के शीतकालीन स्थल में उत्तराखंड के पहाड़ी पारंपरिक परिधान में पूजा अर्चना की। पीएम मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने समुद्र तल से 8000 फीट की ऊंचाई पर स्थित मुखबा में मां गंगा की पूजा अर्चना की है। बता दें, मुखबा में मां गंगा की पूजा के दौरान पीएम मोदी ने करीब 20 मिनट मंदिर के गर्भगृह में गुजारे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखबा में पारंपरिक वेशभूषा में सजी स्थानीय महिलाओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री की एक झलक देखने के लिए लोगों में भारी उत्साह दिखा पीएम ने मुखबा मंदिर और हर्षिल व्यू प्वाइंट से वादियों का निहारा। इसके बाद पीएम ने हर्षिल में ट्रैकिंग व बाइक रैली को फ्लैग ऑफ किया। हर्षिल उत्तराखंड का ऐसा ...
उत्तराखंड में जल्द हो सकता है धामी मंत्रिमंडल का विस्तार, चार खाली कुर्सियां

उत्तराखंड में जल्द हो सकता है धामी मंत्रिमंडल का विस्तार, चार खाली कुर्सियां

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं एक बार फिर से तेज हो चुकी हैं। मंत्रियों की चार कुर्सियां खाली पड़ी के साथ-साथ मंत्रियों के विभागों में बड़े फेरबदल की भी संभावना जताई जा रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी कैबिनेट विस्तार के संकेत दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्व के हाथ में है। उनके अनुसार, “किसको रखना है और किसको हटाना है, यह केंद्र का विषय है। निश्चित तौर पर मंत्रिमंडल विस्तार कभी भी हो सकता है।” भट्ट के इस बयान ने चर्चाओं को और हवा दे दी है। प्रदेश में लंबे समय से कैबिनेट विस्तार की मांग उठती रही है। हर बार मंत्रिमंडल में बदलाव की चर्चाएं जोर पकड़ती हैं, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी न मिलने के कारण यह प्रक्रिया लंबित रह जाती है। बता दें धामी मंत्रिमंडल में चार सीट खाली चल रही हैं। साल 2022 में सीएम धामी के नेतृत्व में स...
केदारनाथ और हेमकुंड रोपवे के लिए केंद्रीय कैबिनेट द्वारा मंजूरी दिए जाने पर सीएम ने व्यक्त किया पीएम का आभार

केदारनाथ और हेमकुंड रोपवे के लिए केंद्रीय कैबिनेट द्वारा मंजूरी दिए जाने पर सीएम ने व्यक्त किया पीएम का आभार

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोनप्रयाग से केदारनाथ और गोविन्दघाट से हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे विकास के लिए केन्द्रीय मंत्रीमंडल द्वारा मंजूरी दिये जाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड आने से पहले प्रधानमंत्री ने राज्य को दो बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे का विकास होने से श्रद्धालुओं को दर्शन में काफी सुगमता होगी। मुख्यमंत्री ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री से इन दोनों रोपवे के निर्माण के लिए अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का देवभूमि उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है। उनके मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड हर क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शामिल हो रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केन्द्र सरकार का हर क्षेत्र में राज्य को सहयोग मिल रहा...
गैरसैंण में 6 मार्च को गरजेंगे पहाड़ी, नरेंद्र सिंह नेगी ने दिया पहाड़ी स्वाभिमान रैली का निमंत्रण

गैरसैंण में 6 मार्च को गरजेंगे पहाड़ी, नरेंद्र सिंह नेगी ने दिया पहाड़ी स्वाभिमान रैली का निमंत्रण

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने 21 फरवरी को विधानसभा सत्र के दौरान ‘पहाड़ी’ लोगों पर टिप्पणी करके बवाल खड़ा कर दिया। जिसका प्रदर्शन अभी भी जारी है। इसी क्रम में अब मंत्री अग्रवाल का विरोध जताने के लिए चमोली में पहाड़ी स्वाभिमान रैली होने जा रही है। खास बात ये है कि इस रैली में प्रदेश भर से लोगों को बुलाया जा रहा है। लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी ने पहाड़ की जनता से अपील करते हुए आगामी 6 मार्च को उत्तराखंड की आत्मा कहे जाने गैरसैंण में होने वाली पहाड़ी स्वाभिमान रैली में शामिल होकर पहाड़ की आन, बान शान और अस्मिता की रक्षा के लिए प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे की आवाज बुलंद करने की अपील की है। उन्होंने बताया है कि ये रैली सुबह साढ़े दस बजे ऐतिहासिक रामलीला मैदान से शुरू होगी। रैली के जरिए मौजूद लोग मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे की मांग करे...