उत्तराखंडः सरकारी विद्यालयों में बनने वाली यह पहली रोबोटिक लैब, जानें खासियत…
चमोली। जिला प्रशासन की पहल पर राजकीय इंटर कॉलेज गौचर में रोबोटिक लैब बनाई जा रही है। इससे बच्चों की टेक्नोलॉजी के प्रति रुचि बढ़ेगी। इसे छात्र छात्राऐं भविष्य में प्रोफेशन के तौर पर भी ले सकते हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला के अनुसार इसे जिले में एक मॉडल लाइव के तौर पर बनाया जा रहा है। नगरपालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट सहित जन प्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शासन व जिला प्रशासन के इस पहल की सराहना की है।प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में बनने वाली यह पहली रोबोटिक लैब होगी। इसमें छात्र छात्राओं के साथ ही शिक्षकों को भी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के बारे में सिखाया जाएगा। अभी एक मॉडल के रूप में इसे तैयार किया जा रहा है। यह सफल रहा तो अन्य स्कूलों में भी लैब बनाई जाएगी। नई शिक्षा नीति में छात्र / छात्राओं को छोटी कक्षा से ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में शिक्षा देने की बात कहीं गई है...