Tuesday, July 21News That Matters

उत्तराखण्ड

प्रदेश के 1800 राजस्व पुलिस ग्राम, नियमित पुलिस व्यवस्था के तहत अधिसूचित

प्रदेश के 1800 राजस्व पुलिस ग्राम, नियमित पुलिस व्यवस्था के तहत अधिसूचित

उत्तराखण्ड
प्रदेश के 1800 राजस्व पुलिस ग्राम, नियमित पुलिस व्यवस्था के तहत अधिसूचित प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों के कतिपय भागों में विद्यमान राजस्व पुलिस व्यवस्था को नियमित पुलिस व्यवस्था कः तहत लाये जाने के उद्देश्य से प्रथम चरण के अन्तर्गत 52 थाने एवं 19 रिपोर्टिंग पुलिस चौकियों का सीमा विस्तार करते हुए कुल 1800 राजस्व पुलिस ग्रामों को नियमित पुलिस व्यवस्था के अन्तर्गत अधिसूचित किया गया है। उक्त 1800 गांवों में पुलिस व्यवस्था स्थापित होने से अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों में कमी आयेगी। यह भी पढ़े :-  http://uttaranchalcrimenews.com/new-revelation-from-cctv-footage-there-was-a-dispute-between-the-two-girls-in-the-night-then-they-came-out-together-on-a-scooty/   इस सम्बन्ध में द्वितीय चरण में 06 नये थानों एवं 20 रिपोर्टिंग पुलिस चौकियों का गठन प्रस्तावित है। नये थाने चौकियों के गठन...
उत्तराखंड में गड्ढों पर गरमाई सियासत, ऋषभ के साथ हुए हादसे के बाद बना ये मास्टर प्लान |

उत्तराखंड में गड्ढों पर गरमाई सियासत, ऋषभ के साथ हुए हादसे के बाद बना ये मास्टर प्लान |

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में गड्ढों पर गरमाई सियासत, ऋषभ के साथ हुए हादसे के बाद बना ये मास्टर प्लान | पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार दुर्घटना झपकी आने से नहीं हुई, बल्कि हाईवे में गड्ढे से कार संभल नहीं पाई। इस समाचार ने एक बार फिर उत्तराखंड की सड़कों की हालत बयां कर दी है। उन्होंने कहा कि खराब सड़कों के कारण राज्य में आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने उत्तरकाशी के तुल्याड़ गांव में गुब्बारों के साथ पाकिस्तान का झंडा मिलने की घटना पर भी चिंता जाहिर की। दूसरी ओर भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के हादसे का शिकार होने के बाद परिवहन विभाग ने हाईवे पर हादसे रोकने के लिए 20 सूत्री मास्टर प्लान तैयार किया है। इसके तहत यातायात नियम तोड़ने वालों पर न सिर्फ कार्रवाई होगी बल्कि उनकी काउंसिलिंग भी कराई जाएगी। इसके अलावा कई और बिंदु भी इसमें श...
बद्रीनाथ-हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट |

बद्रीनाथ-हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट |

उत्तराखण्ड
बद्रीनाथ-हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट | ऊधमसिंह नगर के पंतनगर में रविवार को अधिकतम तापमान 13.3 डिग्री पहुंच गया जो सामान्य से छह डिग्री कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री रहा। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में ठंड लोगों की और कड़ी परीक्षा ले सकती है। मौसम विभाग ने यहां 24 घंटे में प्रचंड शीतलहर की संभावना जताई है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऊधमसिंह नगर के पंतनगर में रविवार को अधिकतम तापमान 13.3 डिग्री पहुंच गया जो सामान्य से छह डिग्री कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री रहा। वहीं मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 11.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक दोनों जिलों में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने अपील की है कि इन दोनों...
मंत्री गणेश जोशी ने पीएम मोदी की माता के निधन पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजली।

मंत्री गणेश जोशी ने पीएम मोदी की माता के निधन पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजली।

उत्तराखण्ड
मंत्री गणेश जोशी ने पीएम मोदी की माता के निधन पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजली। देहरादून, 31 दिसंबर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन मोदी के निधन पर शनिवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा न्यू कैंट रोड स्थित कैम्प कार्यालय में श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने हीराबेन को पुष्पांजलि एवं दो मिनट का मौन रखकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी का पूरा जीवन संघर्षपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भी उनकी माता अपने पुराने घर में ही रही। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी की माता ने पूरा जीवन सादगी के साथ जिया है। मंत्री जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते है कि 'ना खाऊंगा न खाने दूंगा' यह संस्कार उसी ...
आर्मी अधिकारी बन किराये पर फ्लैट लेने के नाम पर 13 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के 01 सदस्य को मेवात हरियाणा से किया गिरफ्तार |

आर्मी अधिकारी बन किराये पर फ्लैट लेने के नाम पर 13 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के 01 सदस्य को मेवात हरियाणा से किया गिरफ्तार |

उत्तराखण्ड
आर्मी अधिकारी बन किराये पर फ्लैट लेने के नाम पर 13 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के 01 सदस्य को मेवात हरियाणा से किया गिरफ्तार | माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशो के क्रम में प्रदेशवासियों के साथ साइबर अपराधियों द्वारा साइबर ठगी करने पर ऐसे साइबर अपराधियों के विरुद्व कठोर कानूनी कार्यवाही करने तथा पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा राज्य में इनामी अपराधियों के विरुद्व चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशन में एसटीएफ व साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन टीम द्वारा लगातार साइबर अपराधियों /इनामी अपराधियों के विरुद्व अभियान चलाकर कार्यवाही कर देशभर से गिरफ्तारिया की जा रही है । ​इसी क्रम में एक प्रकरण साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन को प्राप्त हुआ था, जिसमें श्री योगेश सिह निवासी ऋषिकेश देहरादून द्वारा अपने फ्लैट को किराये पर देने हेतु विज्ञापन दिया गया था। जिस ...
उत्तराखंड में पर्यटन स्थलों पर होटल हुए फुल, पर्यटकों की सुरक्षा के लिए गाइडलाइन जारी |

उत्तराखंड में पर्यटन स्थलों पर होटल हुए फुल, पर्यटकों की सुरक्षा के लिए गाइडलाइन जारी |

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में पर्यटन स्थलों पर होटल हुए फुल, पर्यटकों की सुरक्षा के लिए गाइडलाइन जारी | मसूरी, नैनीताल, देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार समेत तमाम स्थलों में अधिकांश होटल फुल हो गए हैं। इसे देखते हुए सरकार ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए हैं। पर्यटन प्रदेश उत्तराखंड में नव वर्ष का जश्न मनाने बड़ी संख्या में आ रहे पर्यटकों की सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार ने गाइडलाइन जारी की है। मसूरी, नैनीताल, देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार समेत तमाम स्थलों में अधिकांश होटल फुल हो गए हैं। इसे देखते हुए सरकार ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए हैं। इसके साथ ही आसामाजिक और अराजक तत्वों पर नजर रखने और उनसे सख्ती से निपटने की भी तैयारी है। जश्न के दौरान सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी खुफिया एजेंसियों की कड़ी नजर रहेगी। ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ उन पर मुकदमें दर्ज किए जा सकते हैं। अपर मुख्य ...
गुब्बारों के साथ पाकिस्तानी झंडे उड़कर पहुंचे उत्तरकाशी, जांच में जुटीं स्थानीय खुफिया एजेंसियां |

गुब्बारों के साथ पाकिस्तानी झंडे उड़कर पहुंचे उत्तरकाशी, जांच में जुटीं स्थानीय खुफिया एजेंसियां |

उत्तराखण्ड
गुब्बारों के साथ पाकिस्तानी झंडे उड़कर पहुंचे उत्तरकाशी, जांच में जुटीं स्थानीय खुफिया एजेंसियां | चिन्यालीसौड़ ब्लाक के तुल्याड़ा गांव के जंगलों में पाकिस्तानी झंडों के साथ कुछ गुब्बारे मिले हैं। स्थानीय खुफिया एजेंसी का कहना है कि ये गुब्बारे पाकिस्तान से ही उड़कर आए हैं। मामले की जांच की जा रही है।   शुक्रवार को चिन्यालीसौड़ के तुल्याड़ा गांव के जंगलों में करीब 200 से 250 गुब्बारे मिले। जिन पर पाकिस्तान के कुछ झंडे लगे हुए थे। पाकिस्तानी झंडे दिखते ही लोगों में हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी। एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि गुब्बारों पर एक-दो पाकिस्तानी झंडे लगे हुए हैं। यह भी पढ़े :- http://uttaranchalcrimenews.com/national-water-sports-competition-will-be-held-for-the-first-time-in-tehri-lake-300-players-from-17-states-will-participate/ बताया कि प्रथम दृष...
टिहरी झील में पहली बार होगी नेशनल वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता, 17 राज्यों के 300 खिलाड़ी लेंगे भाग |

टिहरी झील में पहली बार होगी नेशनल वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता, 17 राज्यों के 300 खिलाड़ी लेंगे भाग |

उत्तराखण्ड
टिहरी झील में पहली बार होगी नेशनल वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता, 17 राज्यों के 300 खिलाड़ी लेंगे भाग | भारत सरकार के सहयोग व भारतीय ओलंपिक संघ, उत्तराखंड ओलंपिक संघ और आईटीबीपी की तकनीकी देखरेख में 28 से लेकर 30 दिसंबर तक टिहरी झील में राष्ट्रीय स्तरीय केनोइंग और क्याकिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। टीएचडीसीआईएल भारत सरकार के सहयोग से टिहरी झील में पहली बार राष्ट्रीय स्तरीय वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। एशियाई चैंपियनशिप एवं ओलंपिक क्वालीफाइंग चौथी रैकिंग और केनो (डोंगी) स्प्रिंट सीनियर पुरुष और महिला चैंपियनशिप के तहत सभी मुकाबले होंगे। 28 दिसंबर से शुरू होने वाली तीन दिवसीय प्रतियोगिता में देश के 17 राज्यों के 300 खिलाड़ी अपना दमखम आजमाने के लिए झील में उतरेंगे। करीब आठ साल बाद समुद्र तल से 840 मीटर की ऊंचाई पर केनोइंग और क्याकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रह...
मसूरी में कई मार्ग रहेंगे वन-वे, दो दिन माल रोड पर नहीं जाएंगे वाहन |

मसूरी में कई मार्ग रहेंगे वन-वे, दो दिन माल रोड पर नहीं जाएंगे वाहन |

उत्तराखण्ड, देहरादून
मसूरी में कई मार्ग रहेंगे वन-वे, दो दिन माल रोड पर नहीं जाएंगे वाहन | नए साल की पूर्व संध्या पर मसूरी को जाम से बचाने के लिए कई मार्गों पर वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी। वहां पर निर्धारित पार्किंग स्थलों के फुल हो जाने पर वैकल्पिक स्थलों को चिन्हित किया गया है। सबसे पहले शहर के बाहर की पार्किंग में गाड़ियां पार्क होंगी। इसके बाद अन्य वाहनों को आगे भेजा जाएगा। एसपी ट्रैफिक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने सभी लोगों से इस व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है। वहीं, नए साल का जश्न मनाने वही पर्यटक मसूरी जा पाएंगे जिनकी पहले से होटलों में बुकिंग होगी। इसके अलावा बाहर से आने वाले पर्यटकों को देहरादून शहर में भी एंट्री नहीं दी जाएगी। उन्हें वाया कैंट और रिंग रोड निकाला जाएगा। स्थानीय लोगों को इसमें छूट रहेगी। कुठाल गेट पर वाहनों की सघन चेकिंग होगी। यह है प्लान - किंगक्रेग से आने वाले वाहनों को लाई...
उत्तराखंड में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, ईगास पर भी रहेगा अवकाश |

उत्तराखंड में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, ईगास पर भी रहेगा अवकाश |

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, ईगास पर भी रहेगा अवकाश |  सामान्य प्रशासन विभाग ने निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत 23 अवकाश घोषित किए गए हैं। ये अवकाश आर्थिक कार्य विभाग केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अनुदेश के क्रम जारी किए गए हैं। बैंक, कोषागार और उप कोषागारों में लागू होंगे। शासन ने वर्ष 2023 के लिए सरकारी कार्यालयों में सार्वजनिक, निर्बंधित और निगोशिएबुल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। कर्मचारियों को इन तीनों श्रेणियों में कुल 30 अवकाश मिलेंगे, जिनमें से तीन छुट्टियों पर रविवार पड़ रहा है। सार्वजनिक अवकाश की सूची में ईगास को भी शामिल कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर इस साल ईगास पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। बृहस्पतिवार को सर्वाधिक सात अवकाश 25 सार्वजनिक अवकाश की सूची में सबसे अधिक सात अ...