Tuesday, July 21News That Matters

उत्तराखण्ड

प्रदेश में बेतहाशा महंगी हो सकती है बिजली, UPCL ने विद्युत दर बढ़ाने के लिए भेजा दूसरा प्रस्ताव |

प्रदेश में बेतहाशा महंगी हो सकती है बिजली, UPCL ने विद्युत दर बढ़ाने के लिए भेजा दूसरा प्रस्ताव |

उत्तराखण्ड, देहरादून
प्रदेश में बेतहाशा महंगी हो सकती है बिजली, UPCL ने विद्युत दर बढ़ाने के लिए भेजा दूसरा प्रस्ताव | सरचार्ज जोड़ने की गलती की वजह से नियामक आयोग ने यूपीसीएल को प्रस्ताव लौटाया था। ताजा प्रस्ताव में यूपीसीएल ने गलती सुधारी, लेकिन सभी श्रेणियों में 7.72 से बढ़ाकर 19.95 प्रतिशत बढ़ोतरी की मांग की। प्रदेश में बिजली की दरों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो सकती है। नियामक आयोग से प्रस्ताव वापस आने के बाद सोमवार को यूपीसीएल ने जो प्रस्ताव भेजा है, उसमें बढ़ोतरी 7.72 प्रतिशत से बढ़ाकर 16.95 प्रतिशत बढ़ोतरी करने की मांग की है। नियामक आयोग अब इसका अध्ययन करने के बाद इसे सुनवाई के लिए स्वीकार करेगा। दरअसल, यूपीसीएल ने 15 दिसंबर को नियामक आयोग को एक अप्रैल 2023 से बिजली दरों में कुल 7.72 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था। इस प्रस्ताव में यूपीसीएल ने नियामक आयोग का सितंबर 2022-मार्च 2023 तक का 6.5 प्रत...
पुष्प का वीडियो न आता तो सामने नहीं आती सच्चाई, बेहद अहम साबित होगी गवाही

पुष्प का वीडियो न आता तो सामने नहीं आती सच्चाई, बेहद अहम साबित होगी गवाही

उत्तराखण्ड
पुष्प का वीडियो न आता तो सामने नहीं आती सच्चाई, बेहद अहम साबित होगी गवाही शुरुआत में पुलिस केवल हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर उनकी कहानी पर आगे बढ़ रही थी। इसी बीच अंकिता का दोस्त पुष्प आगे आया और हत्या के एक दिन पहले अंकिता से हुई बातचीत को वायरल कर दिया। उसने एक वीडियो जारी कर सारी कहानी बताई। इसी से पता चला कि वहां कोई वीआईपी आने वाला था। उसे स्पेशल सेवा देने के लिए अंकिता पर दबाव बनाया जा रहा था। ऐसे में पुलिस की जांच को नई दिशा मिली। इसके साथ ही वीआईपी के नाम का खुलासा करने का दबाव भी पुलिस पर बढ़ता गया। अब माना जा रहा है कि पुष्प की गवाही ही इसमें अहम साबित होगी। ये है पूरा घटनाक्रम 18 सितंबर की रात को वनंत्रा रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य ने राजस्व पुलिस चौकी में अपनी कर्मचारी अंकिता भंडारी के गुमशुदा होने की शिकायत दी थी। करीब तीन दिनों तक इस मामले की ढिलाई से जांच की गई। इस...
राज्य आंदोलनकारियों को आरक्षण पर फैसले का इंतजार, आज कैबिनेट में प्रस्ताव आने की उम्मीद |

राज्य आंदोलनकारियों को आरक्षण पर फैसले का इंतजार, आज कैबिनेट में प्रस्ताव आने की उम्मीद |

उत्तराखण्ड
राज्य आंदोलनकारियों को आरक्षण पर फैसले का इंतजार, आज कैबिनेट में प्रस्ताव आने की उम्मीद | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी राज्य आंदोलनकारियों के मामले में सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दे चुके हैं। हालांकि, शासन स्तर पर अभी यह सोच विचार चल रहा है कि क्षैतिज आरक्षण के लिए सरकार अधिसूचना जारी करे या महिला क्षैतिज आरक्षण की तरह विधेयक लाकर इसे कानूनी जामा पहना दे। राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के मामले में सरकार पसोपेश में है। एक तरफ राज्य आंदोलनकारियों का हित है तो दूसरी ओर सांविधानिक प्रावधान। महिलाओं के क्षैतिज आरक्षण पर विधेयक पारित होने के बाद राज्य आंदोलनकारियों ने सरकार पर आरक्षण बहाल कराने को लेकर दबाव बना दिया है। आंदोलनकारी मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में क्षैतिज आरक्षण के प्रस्ताव की उम्मीद कर रहे हैं। मुख्यमंत्री प...
शिक्षकों की 2,648 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक |

शिक्षकों की 2,648 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक |

उत्तराखण्ड
शिक्षकों की 2,648 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक | हाईकोर्ट ने शासन के उस आदेश को रद्द कर दिया था, जिसमें इन्हें शिक्षक भर्ती में शामिल न करने का आदेश दिया गया था। बीएड टीईटी पास अभ्यर्थी इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट चले गए थे। उत्तराखंड के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापकों के 2,648 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के सितंबर 2022 के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें एनआईओएस से डीएलएड को शिक्षक भर्ती में शामिल करने का आदेश दिया गया था। याचिकाकर्ताओं के सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता एवं राज्य के पूर्व महाधिवक्ता यूके उनियाल ने इसकी पुष्टि की है। प्रदेश के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए शिक्षा विभाग ने वर्ष 2020-21 में 2,648 पदों के लिए आवेदन मांगे थे। भर्ती के लिए डायट (जिला शि...
चीन सीमा पर अलर्ट, बाड़ाहोती को फिर निशाना बना सकता है ड्रैगन, पहले भी 63 बार कर चुका घुसपैठ |

चीन सीमा पर अलर्ट, बाड़ाहोती को फिर निशाना बना सकता है ड्रैगन, पहले भी 63 बार कर चुका घुसपैठ |

उत्तराखण्ड
चीन सीमा पर अलर्ट, बाड़ाहोती को फिर निशाना बना सकता है ड्रैगन, पहले भी 63 बार कर चुका घुसपैठ | भारत चीन संसदीय समूह के पूर्व अध्यक्ष तरुण विजय का कहना है कि उत्तराखंड में 300 किमी की सीमा चीन- तिब्बत से मिलती है। उत्तराखंड से केंद्र सरकार को जो ब्योरा भेजा गया है, उसके मुताबिक, पिछले 10 साल में चीन की बाड़ाहोती क्षेत्र में लगातार घुसपैठ बढ़ी है। अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) में भारतीय और चीनी सेना के बीच हुई झड़प की खबरें आने के बाद उत्तराखंड की सरहद पर भी अलर्ट हो गया है। भारत चीन संसदीय समूह के पूर्व अध्यक्ष तरुण विजय ने आशंका जताई है कि चीनी सैनिक राज्य के चमोली जिले के बाड़ाहोती क्षेत्र में फिर अपनी शरारत का निशाना बना सकते हैं। पहले भी चीन बाड़ाहोती एलएसी क्षेत्र में 63 बार घुसपैठ कर चुका है। बकौल तरुण विजय उत्तराखंड में 300 किमी की सीमा चीन- ति...
पिथौरागढ़ बना बॉक्सिंग प्रतियोगिता का चैंपियन |

पिथौरागढ़ बना बॉक्सिंग प्रतियोगिता का चैंपियन |

उत्तराखण्ड
पिथौरागढ़ बना बॉक्सिंग प्रतियोगिता का चैंपियन | अल्मोड़ा। एसएसजे विश्वविद्यालय में अंतर महाविद्यालयी महिला और पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। दोनों वर्गों में जीत दर्ज कर पिथौरागढ़ की टीम चैंपियन बनीं। विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। रविवार को बॉक्सिंग प्रतियोगिता के मुकाबलों का मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच देवेंद्र चंद्र भट्ट और विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड बॉक्सिंग के महासचिव गोपाल खोलिया ने शुभारंभ किया। मुख्य अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संचालन एसएम भट्ट ने किया। ललित कुंवर, केदार सिंह, डॉ. भुवन तिवारी, जीवन प्रकाश, रजवंत कौर, पकंज कुमार, प्रदीप मेहता, मनोज ने निर्णायक की भूमिका निभाई। वहां पर क्रीड़ा अधिकारी लियाकत अली खान, हरीश गोस्वामी, पुष्कर जमियाल, हरेंद्र प्रसाद, मनोज कनवाल, बलवंत दानू, कुलदीप उपाध्याय, प्रेम ...
एसएसजे विश्वविद्यायल में बेटियों के लिए बने शौचालय हैं बदहाल |

एसएसजे विश्वविद्यायल में बेटियों के लिए बने शौचालय हैं बदहाल |

उत्तराखण्ड
एसएसजे विश्वविद्यायल में बेटियों के लिए बने शौचालय हैं बदहाल | अल्मोड़ा। कुमाऊं के प्रमुख एसएसजे विश्वविद्यालय में शौचालय बदहाल हैं। महिला शौचालय या तो गंदगी से पटे हैं या उनके दरवाजे टूटे हैं। बेटियों को होने वाली दिक्कतों से किसी को सरोकार नहीं है। एसएसजे कैंपस को दो साल पहले विश्वविद्यालय का दर्जा मिला। उम्मीद थी कि यहां मूलभूत समस्याओं का भी समाधान होगा लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। बदहाल शौचालय ठीक नहीं हो पाए। बेटियों के लिए बने शौचालयों के हाल तो बहुत खराब हैं। एक हजार से अधिक बेटियों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। शौचालय के पाइप जगह-जगह लीकेज अल्मोड़ा। एसएसजे विवि में छात्रों के लिए बने शौचालय गंदगी से पटे हैं। इनके पाइप जगह-जगह लीकेज हैं, जिससे सीवर कैंप के विभिन्न स्थानों पर बह रहा है। इससे आवाजाही में दिक्कत हो रही है। साफ पानी का भी अभाव अल्मोड़ा। एसएसजे विवि में तीन हजार ...
दून के धाकड़ बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को भारतीय टेस्ट टीम में जगह, प्रदेश में खुशी की लहर |

दून के धाकड़ बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को भारतीय टेस्ट टीम में जगह, प्रदेश में खुशी की लहर |

उत्तराखण्ड, देहरादून
दून के धाकड़ बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को भारतीय टेस्ट टीम में जगह, प्रदेश में खुशी की लहर | 27 वर्षीय अभिमन्यु ने मात्र सात वर्ष की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। प्रथम श्रेणी में उनका एवरेज 44 से अधिक है। रविवार को उनके भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होने की सूचना मिलते ही घर पर बधाइयों का तांता लगा रहा। दून के धाकड़ बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिलने से उत्तराखंड के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर है। कप्तान रोहित शर्मा के चोटिल होने के कारण बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए उनका टीम इंडिया में शामिल किया गया है। बता दें कि अभी तक अभी तक उन्हें भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने यानी डेब्यू का मौका नहीं मिल पाया है। क्रिकेट के जानकारों का कहना है कि अभिमन्यु ने बांग्लादेश के खिलाफ अंडर-19 में कप्तान के रूप में लगातार दो शतक लगाकर मजबूत दावेदा...
कैबिनेट मंत्री के निजी सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज, विदेश दौरे पपर गए महाराज के किए फर्जी सिग्नेचर |

कैबिनेट मंत्री के निजी सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज, विदेश दौरे पपर गए महाराज के किए फर्जी सिग्नेचर |

उत्तराखण्ड, देहरादून
कैबिनेट मंत्री के निजी सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज, विदेश दौरे पपर गए महाराज के किए फर्जी सिग्नेचर | निजी सचिव आईपी सिंह और पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष अयाज अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आईपी सिंह कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के निजी सचिव है। मंत्री के फर्जी हस्ताक्षर किए जाने के मामले में उनपर जांच बैठाई गई थी। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के निजी सचिव आईपी सिंह और पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष अयाज अहमद के खिलाफ डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के पीआरओ की ओर से मामले में तहरीर की गई है। कैबिनेट मंत्री के विदेश दौरे के दौरान निजी सचिव आईपी सिंह ने उनके फर्जी डिजिटल सिग्नेचर कर दिए थे। पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष अयाज अहमद का विभागाध्यक्ष के पद के लिए आईपी सिंह ने ही अनुमोदन कर दिया था। जिसके बाद मामले की जांच की जा रही थी। उत्तराँचल क्...
मासूम अनव का कातिल आदमखोर गुलदार शूटर की गोली से ढेर, ग्रामीणों का गुस्सा हुआ शांत |

मासूम अनव का कातिल आदमखोर गुलदार शूटर की गोली से ढेर, ग्रामीणों का गुस्सा हुआ शांत |

उत्तराखण्ड, देहरादून
मासूम अनव का कातिल आदमखोर गुलदार शूटर की गोली से ढेर, ग्रामीणों का गुस्सा हुआ शांत | बीते 27 नवंबर को गुलदार ने मयकोट गांव के 12 वर्षीय बच्चे अनव को मौत के घाट उतार दिया था। आज गुरुवार को मासूम अनव का कातिल आदमखोर गुलदार ढेर हो गया। अनव की मौत से यहां ग्रामीणों में भारी गुस्सा था। जो आज गुलदार की मारे जाने के बाद शांत हुआ। टिहरी जिले के भिलंगना ब्लाक के केमरासौड़ में सुबह चार बजे लगभग वन विभाग की टीम ने गुलदार को मार गिराया। बीते 27 नवंबर को गुलदार ने मयकोट गांव के 12 वर्षीय बच्चे अनव को मौत के घाट उतार दिया था। स्थानीय ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने गुलदार को नरभक्षी घोषित कर उसे मार गिराने के लिए शूटर जयहुकिल और गंभीर सिंह भंडारी को क्षेत्र में तैनात किया था। गुलदार की लोकेशन ट्रेस करने के लिए नौ ट्रैप कैमरे और पिंजरा लगाया गया था। रेंज अधिकारी प्रदीप चौहान ने बताया कि आज सुबह...