कल से चार दिन मसूरी में चिंतन करेगी धामी सरकार, विकास का रोडमैप होगा तैयार |
कल से चार दिन मसूरी में चिंतन करेगी धामी सरकार, विकास का रोडमैप होगा तैयार |
सचिव (नियोजन) डॉ. आर मीनाक्षी के मुताबिक, चार दिन तक चलने वाले शिविर का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।
उत्तराखंड को 2025 तक देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए धामी सरकार चिंतन करने जा रही है। राज्य के विकास का रोडमैप तैयार करने के लिए सरकार का यह पहला चिंतन शिविर है। यह चिंतन शिविर मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में होगा। सरकार ने सशक्त उत्तराखंड एट 25 चिंतन शिविर की तैयारियां कर ली हैं।
सचिव (नियोजन) डॉ. आर मीनाक्षी के मुताबिक, चार दिन तक चलने वाले शिविर का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। पहले दिन राज्य की आर्थिकी और मानव विकास संकेतकों पर प्रस्तुतिकरण होगा। नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी और अकादमी के निदेशक का भी व्याख्यान होगा।
प्रमुख...








