Sunday, July 19News That Matters

उत्तराखण्ड

फिल्म 83 से होगा आज 7वें संस्करण का आगाज, दीपिका चिखलिया सहित ये सितारे पहुंचेंगे |

फिल्म 83 से होगा आज 7वें संस्करण का आगाज, दीपिका चिखलिया सहित ये सितारे पहुंचेंगे |

उत्तराखण्ड, देहरादून
फिल्म 83 से होगा आज 7वें संस्करण का आगाज, दीपिका चिखलिया सहित ये सितारे पहुंचेंगे | देहरादून फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव के विश्व कप जीतने पर आधारित फिल्म 83 से की जाएगी। तीन दिवसीय फेस्टिवल में पहली बार टैलेंट हंट का भी आयोजन किया जा रहा है।फिल्म के साथ इस बार टॉक शो भी होगा। देहरादून फिल्म फेस्टिवल के सातवें संस्करण का आगाज शुक्रवार (आज) से सिल्वर सिटी में होगा। फेस्टिवल के आयोजक राजेश शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि फेस्टिवल में फिल्म निर्माता एवं निर्देशक मधुर भंडारकर, रोहित बॉस रॉय, बिजेंद्र काला, करण प्रधान, शाहिद माल्या, रूपा गांगुली, दीपिका चिखलिया, एहसान कुरैशी आदि शिरकत कर रहे हैं। फेस्टिवल का अमर उजाला मीडिया पार्टनर है। शर्मा ने बताया कि फेस्टिवल की शुरुआत पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव के विश्व कप जीतने पर आधारित फिल्म 83 से की जाएगी। तीन दि...
कुछ सवालों के सही जवाब देकर पा सकती हैं गिफ्ट वाउचर, पढ़िए पूरी खबर उठाएं फायदा |

कुछ सवालों के सही जवाब देकर पा सकती हैं गिफ्ट वाउचर, पढ़िए पूरी खबर उठाएं फायदा |

उत्तराखण्ड
कुछ सवालों के सही जवाब देकर पा सकती हैं गिफ्ट वाउचर, पढ़िए पूरी खबर उठाएं फायदा | राज्य सरकार ने एक नई पहल शुरू की है। जिससे महिलाओं को विशेष लाभ मिलेगा। महिलाओं से स्वास्थ्य संबंधित कुछ सवाल पूछे जाएंगे। मेडिकल कॉलेज की टीम महिलाओं का साक्षात्कार लेगी। सही जवाब देने वाली महिलाओं को गिफ्ट वाउचल मिलेगा। गर्भवती और पांच साल से कम आयु वाले बच्चे की माताओं को मातृ-शिशु सुरक्षा कार्ड (एमसीपी) के बारे में जागरूक करने के लिए राज्य सरकार ने नई पहल शुरू की है। पहली बार पांच जिलों में एमसीपी जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। जागरूक करने के बाद मेडिकल कॉलेज की टीम महिलाओं का साक्षात्कार लेगी। जिसमें एमसीपी कार्ड में अंकित स्वास्थ्य जानकारी से संबंधित सवालों का सही जवाब देने वाली महिलाओं को विभाग की ओर से एक हजार का गिफ्ट वाउचर दिया जाएगा। विभाग की ओर से गर्भवती व शिशु के जन्म के बाद महिला को...
कई घंटे तक उत्तराखंड स्थापना दिवस ट्विटर पर रहा ट्रेंड, पीएम मोदी ने दी बधाई

कई घंटे तक उत्तराखंड स्थापना दिवस ट्विटर पर रहा ट्रेंड, पीएम मोदी ने दी बधाई

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड का स्थापना दिवस बुधवार को ट्विटर पर छाया रहा। कई घंटे तक उत्तराखंड स्थापना दिवस ट्रेंड पर रहा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हैशटैग उत्तराखंड स्थापना दिवस के नाम से ट्वीट करते हुए प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी। इसके बाद यह सिलसिला इतना चला कि यह हैशटैग देखते ही देखते ट्वीटर पर ट्रेंड करने लगा। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर कहा कि उत्तराखंड वासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई। उन्होंने कहा कि इस राज्य का प्रकृति और अध्यात्म से गहरा नाता है। यहां के लोग आज देशभर में विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान दे रहे हैं। इस पर मुख्यमंत्री धामी ने रिप्लाई करते हुए उनका आभार जताया। उत्तराखंड का सपना आंदोलनकारियों के बलिदान और उनके संघर्ष से ही साकार हो सका है। राज्य आंदोलनकारियों का यह बलिदान आने वाली पीढ़ी को याद रहे, इसके लिए उनके इतिहास को पाठ्...
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने बदरीनाथ धाम पहुंच कर विशेष पूजा-अर्चना की

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने बदरीनाथ धाम पहुंच कर विशेष पूजा-अर्चना की

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने आज सुबह बदरीनाथ धाम पहुंच कर विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने यहां भगवान बदरीविशाल का आशीर्वाद लिया। साथ ही प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की हैं। बदरीनाथ में बर्फबारी के बीच उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने गुरुवार सुबह गर्भग्रह में भगवान के दर्शन किए। विधानसभा अध्यक्ष अपने गढ़वाल के तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान बुधवार को भराड़ीसैंण में आयोजित राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद देर रात्रि बदरीनाथ पहुंचीं। यहां उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना और प्रदेश की उन्नति व खुशहाली की कामना की। इससे पूर्व बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधिकारियों ने बदरीनाथ धाम पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया और तुलसी माला, प्रसाद व बदरीनाथ के अंगवस्त्र भेंट किए। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने श्रद्धालुओं से बातचीत करते हुए उनकी यात्रा का जायजा भी ...
श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल में अखाड़े पर कब्जे को लेकर दो गुटों में हाथापाई

श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल में अखाड़े पर कब्जे को लेकर दो गुटों में हाथापाई

उत्तराखण्ड
हरिद्वार।  जिले के कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल में अखाड़े पर कब्जे और अध्यक्ष पद लेकर श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह और श्रीमहंत रेशम सिंह के गुटों के बीच हाथापाई हुई।  बाद में हरकत में पुलिस आई और पंजाब से आए संतो को उठाकर बाहर निकाला। यह विवाद लंबे समय से चल रहा है और न्यायालय में लंबित है। लंबे समय से चला आ रहा है विवाद कनखल के निर्मल अखाड़ा में श्रीमंत ज्ञानदेव सिंह और श्रीमहंत रेशम सिंह पक्ष के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। दोनों गुटों के संत अपने-अपने श्रीमहंत को अखाड़े का अध्यक्ष बताते हैं और एक दूसरे को फर्जी बताते आ रहे हैं। यहां तक की दोनों अखाड़ा परिषद भी अलग-अलग गुट के साथ खड़ी है। सूचना पर पहुंची पुलिस एक बार फिर रेशम सिंह पक्ष के संत अखाड़ा मुख्यालय पहुंच गए हैं। जिसको ज्ञानदेव सिंह पक्ष के संतों ने विरोध किया हंगामा होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों तर...
उत्तराखंड में अगले पांच वर्षों में आ सकता है 6 से 7 तीव्रता का भूकंप, वैज्ञानिकों ने जताई चिंता |

उत्तराखंड में अगले पांच वर्षों में आ सकता है 6 से 7 तीव्रता का भूकंप, वैज्ञानिकों ने जताई चिंता |

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में अगले पांच वर्षों में आ सकता है 6 से 7 तीव्रता का भूकंप, वैज्ञानिकों ने जताई चिंता | हिमालयन बेल्ट में फाल्ट लाइन के कारण लगातार भूकंप के झटके आ रहे हैं और भविष्य में इसकी आशंका बनी हुई है। इसी फाल्ट पर मौजूद उत्तराखंड में लंबे समय से बड़ी तीव्रता का भूकंप न आने से यहां बड़ा गैप भी बना हुआ है। नेपाल में आए भूकंप से ज्यादा तीव्रता के भूकंप का खतरा राज्य में बना हुआ है। लंबे समय से बने गैप के कारण भविष्य में बड़े भूकंप की आशंका गहराने लगी है। वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले पांच से दस साल में उत्तराखंड में 6 से 7 तीव्रता तक का भूकंप आ सकता है। भूकंपीय विज्ञान में भूकंप की संभावनाओं के लिए उपयोग की जाने वाली गणितीय समीकरणों का परिणाम राज्य में बड़े भूकंप के लिए 90 प्रतिशत तक आंका गया है इसलिए खतरा बरकरार है। हिमालयन बेल्ट में फाल्ट लाइन के कारण लगातार भूकंप के झटके आ ...
उत्तराखंड में 10 पर्वतीय जिलों से नौ महीने में 58 हजार मतदाताओं ने किया पलायन, पढ़ें खास रिपोर्ट |

उत्तराखंड में 10 पर्वतीय जिलों से नौ महीने में 58 हजार मतदाताओं ने किया पलायन, पढ़ें खास रिपोर्ट |

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में 10 पर्वतीय जिलों से नौ महीने में 58 हजार मतदाताओं ने किया पलायन, पढ़ें खास रिपोर्ट | मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी आंकड़ों पर गौर करें तो पर्वतीय जिलों से मतदाताओं के दूसरी जगहों पर पलायन की आशंका नजर आ रही है। पांच जनवरी से 30 सितंबर तक प्रदेशभर से मतदाता सूची से कुल एक लाख 69 हजार 529 नाम हटाए गए। उत्तराखंड के दस पर्वतीय जिलों से बीते नौ माह में 58 हजार से ज्यादा मतदाताओं ने अपने विधानसभा क्षेत्रों से पलायन कर लिया है। निर्वाचन कार्यालय की ओर से नौ महीने में मतदाता बनने, नाम जोड़ने, नाम हटाने, पते में परिवर्तन आदि की गतिविधियों में यह आंकड़ा सामने आया है। विधानसभा की मतदाता सूची से हटने को पता बदलने के साथ ही पहाड़ से पलायन के नजरिये से भी देखा जा रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी आंकड़ों पर गौर करें तो पर्वतीय जिलों से मतदाताओं के दूसरी जगहों पर पल...
बर्फ की सफेद चादर में लिपटे पहाड़, बदरीनाथ की इन खूबसूरत तस्वीरों से नजर नहीं हटेगी|

बर्फ की सफेद चादर में लिपटे पहाड़, बदरीनाथ की इन खूबसूरत तस्वीरों से नजर नहीं हटेगी|

उत्तराखण्ड
बर्फ की सफेद चादर में लिपटे पहाड़, बदरीनाथ की इन खूबसूरत तस्वीरों से नजर नहीं हटेगी| पहाड़ आज सुबह बर्फ की सफेद चादर में लिपटे नजर आए। बदरीनाथ धाम का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिला। बदरीनाथ धाम में मौसम ने करवट बदली और धाम में बर्फबारी हुई। बर्फबारी से यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। चमोली जिले में सुबह से ही मौसम खराब था। धाम में ऊंची चोटियों पर ताजी बर्फ जम गई है। इसके साथ ही हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है जिससे मौसम में ठंडक आ गई है। यमुनोत्री धाम सहित आसपास की चोटियों पर भी बर्फबारी हुई, तो निचले हिस्से यमुना घाटी में बूंदाबांदी जारी है। पहाड़ों पर बर्फबारी से कड़ाके की ठंड का अहसास होने लगा है। वहीं दूसरी ओर हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा के बाद अचानक मौसम ने करवट बदली है। बुधवार तड़के कोहरा छा गया और इसके बाद दिनभर आसमान में...
सीएम धामी ने लखपति दीदी योजना की शुरुआत की, कार्यक्रम का आयोजन ग्राम्य विकास विभाग की ओर से किया गया

सीएम धामी ने लखपति दीदी योजना की शुरुआत की, कार्यक्रम का आयोजन ग्राम्य विकास विभाग की ओर से किया गया

उत्तराखण्ड
स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रमों की सीरीज में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लखपति दीदी योजना की शुरुआत की। सीएम ने इस दौरान मेले की शुरुआत भी की। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम्य विकास विभाग की ओर से किया गया है। सीएम धामी ने कहा कि इस योजना से प्रदेश के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं का फायदा होगा। इस योजना के जरिए महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। समूहों से उन्होंने अपील की कि वे अपने समूहों से ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़ें। मेले से वे इस योजना के बारे में पूरी जानकारी लेकर जाएं। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी का कहना है कि हमारा लक्ष्य है कि 2025 तक प्रदेश की समूहों से जुड़ी तीन लाख 67 हजार महिलाओं को लखपती बनाया जाए। जब हमारा प्रदेश 25 साल का होगा, तब हमारी सवा लाख बहने इस योजना से जुड़ कर लखपती दीदी होंगी।...
मंत्री रेखा आर्य ने दिए संकेत, उत्तराखंड में 2024 में हो सकते हैं 38 वें राष्ट्रीय खेल |

मंत्री रेखा आर्य ने दिए संकेत, उत्तराखंड में 2024 में हो सकते हैं 38 वें राष्ट्रीय खेल |

उत्तराखण्ड, देहरादून
मंत्री रेखा आर्य ने दिए संकेत, उत्तराखंड में 2024 में हो सकते हैं 38 वें राष्ट्रीय खेल | प्रतियोगिताओं का आयोजन दो मुख्य खेल हब जैसे देहरादून एवं हल्द्वानी के साथ ही पांच अन्य शहरों में भी किया जाएगा। खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है। प्रदेश में राष्ट्रीय खेल 2024 में हो सकते हैं, जिसमें 38 खेल विधाओं को शामिल किया जाएगा। राष्ट्रीय खेलों के संबंध में सचिवालय में विभाग की समीक्षा बैठक लेते हुए खेल मंत्री आर्य ने कहा कि राष्ट्रीय खेल अक्तूबर एवं नवम्बर 2024 में आयोजित किए जा सकते हैं। प्रतियोगिताओं का आयोजन दो मुख्य खेल हब जैसे देहरादून एवं हल्द्वानी के साथ ही पांच अन्य शहरों में भी किया जाएगा। इसमें लगभग 10 हजार खिलाड़ियों के प्रतिभाग करने की संभावना है। खेलों के आयोजन के लिए विभिन्न कार्यों जैसे अवस्थापना, मेडिकल, एन्टी ...