फर्जी दस्तावेज बनाकर सिनेमाघर के मालिक से ही कर दी सिनेमाघर की डील, शातिरों के प्लान का हुआ पर्दाफाश |
फर्जी दस्तावेज बनाकर सिनेमाघर के मालिक से ही कर दी सिनेमाघर की डील, शातिरों के प्लान का हुआ पर्दाफाश |
सिनेमाघर के मालिक ने पहले पुलिस को सूचित किया फिर खरीदार बनकर आरोपियों के पास पहुंच गया था। जहां पुलिस ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी विद्याभूषण नेगी ने बताया कि नई दिल्ली के डिफ्रेंस कालोनी निवासी तनमीत सिंह ने धारा पुलिस चौकी में तहरीर दी थी।
फर्जी दस्तावेज बनाकर छायादीप सिनेमाघर के मालिक को ही सिनेमाघर बेचते हुए पुलिस ने रंगेहाथ चार प्रापर्टी डीलरों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने सिनेमाघर के मालिक के नाम से भूमि का एग्रीमेंट दो लोगों के नाम से बनाया। इसके बाद जमीन पर कब्जा करने वाले सत्तार खान से फर्जी समझौता नामा तैयार किया और संपत्ति के पूर्व के दाखिल खारिज आदि कागजात निकालकर 13 करोड़ में बेचने के फिराक में थे।
मामले की भनक लगने पर सिनेमाघर के मालिक न...



