मुख्यमंत्री धामी ने अग्निपथ योजना को लेकर कहा- सेना से रिटायर होने के बाद सेवाओं में प्राथमिकता के आधार पर रोजगार के अवसर दिया जाएगा
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नेअग्निपथ योजना के लिए प्रदेश में बड़ा एलान किया है। कहा कि सेना से रिटायर होने के बाद अग्निवीरों को राज्य के विभिन्न सेवाओं में प्राथमिकता के आधार पर रोजगार के अवसर दिया जाएगा।
युवाओं से की अपील
मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्निवीरों को पुलिस, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन में रोजगार दिया जाएगा। इसके लिए सेवा नियमावली तैयार होगी। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि अग्नि वीर बनकर राज्य और देश का नाम रोशन करें।
हिमाचल की व्यवस्था का कराएंगे परीक्षण: धन सिंह
शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा कि डीएलएड प्रशिक्षित शिक्षा मित्रों को औपबंधित शिक्षा मित्रों के समान वेतन देने की हिमाचल प्रदेश की व्यवस्था का परीक्षण कराया जाएगा।
विधानसभा में बुधवार को नियम-53 के अंतर्गत मांगी गई सूच...




